LIC Jeevan Shanti Plan: Your Support in Old Age – Complete Details for 2025

LIC Jeevan Shanti Plan 2025 – आजकल हर नागरिक रिटायरमेंट की योजना बनाने में लगा हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि बुढ़ापे में पैसों की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। उम्र बढ़ने के साथ नौकरी या व्यवसाय करना मुश्किल हो जाता है, इसलिए अगर आप बुढ़ापे को लेकर चिंतित हैं और किसी पेंशन योजना की तलाश कर रहे हैं, तो LIC Jeevan Shanti Plan आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सिंगल प्रीमियम, डेफर्ड एन्युटी योजना है। इसमें आपको एक बार निवेश करना होता है और उसके बाद जीवन भर मासिक पेंशन का लाभ मिल सकता है। चलिए जानते हैं LIC Jeevan Shanti Plan के बारे में और अधिक।

LIC

LIC Jeevan Shanti Plan 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन शांति योजना को 21 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया था। यह योजना नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसीपेटिंग, इंडिविजुअल, सिंगल प्रीमियम, डेफर्ड एन्युटी प्लान है। इस प्लान में आपको दो प्रकार के विकल्प मिलते हैं। इस पॉलिसी को खरीदते समय आपको एकमुश्त राशि जमा करनी होती है और इसके बाद आपको एक निश्चित अवधि के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। आप एक सिंगल प्रीमियम का भुगतान करके इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं और उसके बाद LIC आपको नियमित अंतराल पर निश्चित राशि का भुगतान करेगी। यह योजना शेयर बाजार से स्वतंत्र है। LIC Jeevan Shanti Plan का लाभ आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर ले सकते हैं। पेंशन की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत में दी जाती है।

सरल पेंशन योजना

LIC Jeevan Shanti Plan की जानकारी

पॉलिसी का नाम LIC Jeevan Shanti Plan
लॉन्च किया भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य जीवन भर पेंशन का लाभ
पॉलिसी की अवधि 12 साल
श्रेणी केंद्र सरकार की योजनाएं
साल 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/

निवेश के लिए 2 तरीके

LIC Jeevan Shanti Plan में पॉलिसीधारकों को दो प्रकार के निवेश विकल्प दिए गए हैं। पहला विकल्प है डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ। यदि आप खोजते हैं पहला विकल्प सिंगल लाइफ वाला, तो पॉलिसीधारक को जीवनभर पेंशन मिलती है, और यदि निधन हो जाता है, तो निवेश की राशि नॉमिनी को लौटाई जाती है। दूसरे विकल्प (जॉइंट लाइफ) का चयन करने पर, यदि दोनों व्यक्तियों में से एक की मृत्यु होती है, तो दूसरे को पेंशन दी जाती है। यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को निवेश की राशि लौटाई जाएगी।

LIC के अन्य प्लान

LIC New Children Money Back Plan

LIC Nivesh Plus Plan

LIC Aadhaar Shila Yojana

LIC Dhan Varsha Plan

LIC Dhan Sanchay Plan

LIC Aam Aadmi Bima Yojana

LIC New Pension Plus Plan

LIC Jeevan Labh Plan

LIC कन्यादान पॉलिसी

पेंशन के लिए दो विकल्प

LIC Jeevan Shanti Plan में पॉलिसी धारक को पेंशन प्राप्त करने के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं। पहला विकल्प है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा विकल्प है डेफर्ड एन्युटी। इमीडिएट एन्युटी के तहत पॉलिसी लेने के तुरन्त बाद ही पेंशन मिलने लगती है, जबकि डेफर्ड एन्युटी में पॉलिसी लेने के 1, 5, 10, या 12 साल बाद पेंशन मिलती है। अधिक देर तक रुकने पर पेंशन राशि बढ़ती है। जीवन शांति योजना में आपको सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक पेंशन विकल्प मिलते हैं।

10 लाख के निवेश पर सालाना 1,20,700 रुपये

LIC Jeevan Shanti Plan में निवेश करने पर पॉलिसी धारक को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप 45 साल की उम्र में 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं और डेफर्ड पीरियड 12 साल का रखते हैं, तो 12 साल बाद आपको 1,20,700 रुपये सालाना मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आप छमाही पेंशन का विकल्प चुनते हैं, तो आपको 59,143 रुपये हर 6 महीने में मिलेंगे। तिमाही पेंशन का चयन करने पर 29,270 रुपये और मासिक पेंशन के लिए 9,656 रुपये मिलेंगे।

LIC Jeevan Shanti Plan के लिए उम्र सीमा

LIC Jeevan Shanti Plan कोई भी व्यक्ति 30 से 79 साल की उम्र के बीच खरीद सकता है। इस पॉलिसी का न्यूनतम निवेश 1 लाख 50 हजार रुपये है। अगर किसी कारणवश पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आती, तो आप इसे सरेंडर कर सकते हैं। इस पॉलिसी पर आप लोन भी ले सकते हैं।

LIC Jeevan Shanti Plan की शर्तें और प्रतिबंध

इमीडिएट एन्युटी विकल्प के लिए

न्यूनतम अधिकतम
खरीद मूल्य 1,50,000 रुपये कोई सीमा नहीं
प्रवेश आयु (पूर्ण आयु) 30 साल 85 साल

डेफर्ड एन्युटी विकल्प के लिए

न्यूनतम अधिकतम
खरीद मूल्य 1,50,000 कोई सीमा नहीं
प्रवेश आयु (पूर्ण आयु) 30 साल 79 साल
डेफरमेंट पीरियड 1 साल 20 साल
वेस्टिंग आयु (पूर्ण आयु) 31 साल 80 साल

न्यूनतम एन्युटी राशि

मासिक तिमाही छमाही वार्षिक
1,000 रुपये 3,000 रुपये 6,000 रुपये 12,000 रुपये

LIC Jeevan Shanti Plan की सुविधाएं

  • यदि आपने जीवन शांति योजना को 5, 10 या 15 साल के लिए चुना है, तो अवधि में किस्त के जरिए मृत्यु पर देय राशि प्राप्त की जा सकती है।
  • पॉलिसी धारक दोनों विकल्पों के तहत राशि का लाभ उठा सकते हैं।
  • सामान्य खरीदी गई राशि और अर्जित बोनस या बीमित राशि का 105% इनमें से जो भी अधिक होगा, पॉलिसी धारक को दिया जाएगा।
  • विकलांग व्यक्ति भी इस पॉलिसी से लाभ उठा सकते हैं।
  • पॉलिसी धारक किसी भी समय पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है, हालांकि गारंटी कृत सरेंडर राशि भुगतान की गई राशि से अधिक होगी।
  • पॉलिसी खरीदने के लिए आपको किसी भी मेडिकल परीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पॉलिसी खरीदने के 3 महीने बाद आप लोन का लाभ उठा सकते हैं।

जीवन शांति पॉलिसी के तहत लाभ

लोन की सुविधा: LIC की जीवन शांति पॉलिसी के तहत 1 वर्ष तक बने रहने के बाद, आप लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आपको एलआईसी की निकटतम शाखा में जाकर ब्याज दर की जानकारी लेनी होगी।

सरेंडर करने की सुविधा: यदि आपने एन्युटी विकल्प में पॉलिसी खरीदी है, तो आपको इसे पॉलिसी के बने रहने के 3 महीने बाद सरेंडर करने की सुविधा है।

फ्री लुक पीरियड: यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है, तो वह 15 दिन के भीतर इस पॉलिसी को वापस कर सकता है।

दिव्यांग आश्रित: आप इस योजना का लाभ विकलांग आश्रित के लिए भी ले सकते हैं।

LIC Jeevan Shanti Plan ऑनलाइन कैसे खरीदें?

  • LIC की जीवन शांति पॉलिसी खरीदने के लिए सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको “ऑनलाइन पॉलिसी खरीदें” के तहत LIC की जीवन शांति पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “ऑनलाइन खरीदें” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • अब आपको प्रीमियम की गणना करने पर क्लिक करना होगा और फिर अपने पंजीकृत नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालना होगा।
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अब प्रीमियम विवरण देखें, पुष्टि करें और “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन राशि का भुगतान करके आप अपनी बीमा पॉलिसी पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्राप्त करेंगे।