LIC Dhan Varsha Plan (866) – धन वर्षा योजना Calculator, Details, Features

LIC Dhan Varsha Plan 866 Details – देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम LIC (Life Insurance Corporation) नए नए प्लान लेकर आती रहती है। इस बार LIC नागरिकों के लिए मार्केट में शानदार प्लान लेकर आई है। जिसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 है। जिसे हाल ही में लांच किया गया है। LIC Dhan Varsha Plan 866 में बोनस, 10 गुना इंश्योरेंस सहित कई सुविधाओं की पेशकश की गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LIC धन वर्षा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी जीवन बीमा कंपनी में निवेश कर 10 गुना रिस्क कवर पा सकें। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

LIC Dhan Varsha Plan 866

भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ने एक नया प्लान लांच किया है। इसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 है। 866 नंबर एलआईसी की तालिका संख्या पर आधारित एलआईसी धन वर्षा प्लान है। LIC Dhan Varsha Plan एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी है। जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देती है। सिंगल प्रीमियम प्लान से आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैंं। साथ ही कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। LIC की Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

LIC Kanyadan Policy

Press Release – LIC launches Dhan Varsha – A Single Premium plan with Guaranteed Maturity and Life Cover.#LIC #DhanVarsha pic.twitter.com/XtVZjzzoMW — LIC India Forever (@LICIndiaForever) October 17, 2022

एलआईसी धन वर्षा प्लान के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम LIC Dhan Varsha Plan 866
लांच किया भारतीय जीवन बीमा निगम LIC
उद्देश्य ग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर उपलब्ध कराना
लाभार्थी LIC धन वर्षा पॉलिसी खरीदने वाले नागरिक
साल 2023

सुकन्या समृद्धि योजना

LIC Dhan Varsha Plan का उद्देश्य

एलआईसी धन वर्षा प्लान को लांच करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देना है। सिंगल प्रीमियम प्लान से ग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर उपलब्ध कराना है। साथ ही अन्य सुविधाओं का भी लाभ प्रदान करना है। LIC की Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

10 गुना तक पा सकते हैंं रिस्क कवर

एलआईसी धन वर्षा पॉलिसी में ग्राहक जमा प्रीमियम की तुलना में 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैंं। जिसमें आपको प्रीमियम राशि की 10 गुना तक सम एश्योर्ड लिया जा सकता है। सम एश्योर्ड वे निश्चित राशि होती है। जो बीमा कंपनी द्वारा मैच्योरिटी पर ग्राहकों को देने का वादा करती है। अगर 1 लाख रुपए के प्रीमियम में पॉलिसी लेते हैं तो 10 लाख रुपए के सम एश्योर्ड की पॉलिसी ले सकते हैंं। एलआईसी धन वर्षा पॉलिसी एक सिंगल प्रीमियम प्लान है जिसमें दो विकल्प मौजूद मिलेंगे।

पहला विकल्प– पहला विकल्प चुनने पर ग्राहकों जमा प्रीमियम की तुलना में 1.2 गुना सम एश्योर्ड मिलेगा। जिसका मतलब है कि यदि किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम लिया है। और उसकी मृत्यु हो जाती है तो ग्राहक के परिवार को 12.5 लाख रुपए गारंटीड एडिशन बोनस के साथ मिलेंगे।

दूसरा विकल्प– एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी में दूसरा विकल्प चुनने पर ग्राहक को जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा। जिसका मतलब है मृत्यु की स्थिति में 10 गुना कैश सपोर्ट मिलेगा। यानी कि अगर 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया गया था। तो नॉमिनी अर्थात ग्राहक के परिवार को 1 करोड़ रुपए गारंटीड बोनस के साथ मिलेगा। आप सोच रहे होंगे कि पहला विकल्प चुनने का क्या फायदा जब दूसरे विकल्प में 10 गुना रिस्क कवर का पैसा मिल रहा है। तो आप को बता दे कि पहला विकल्प चुनने पर दूसरे की तुलना में आपको अधिक बोनस प्राप्त होगा।

ऐसे ले सकते हैंं LIC Dhan Varsha Plan

आपको बता दें कि एलआईसी धन वर्षा प्लान आप ऑनलाइन नहीं खरीद सकते। यह प्लान केवल ऑफलाइन ही उपलब्ध होगा। LIC धन वर्षा प्लान के केवल दो ही टर्म है। पहला टर्म 10 वर्ष का होगा। और दूसरा टर्म 15 वर्ष का होगा। आप इनमें से कोई भी एक टर्म को चुन सकते हैंं। सिंगल प्रीमियम के साथ गारंटीड बोनस का विकल्प अच्छा माना जाता है। गारंटीड बोनस आप के चुने हुए विकल्प और टर्म के आधार पर बनेगा।

पहला बोनस विकल्प- यदि आप पहले विकल्प के साथ 7 लाख से अधिक का बीमा धन 10 वर्ष टर्म के लिए लेते हैं। तो आपको 70 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा और यदि आप 7 लाख या फिर उससे अधिक का बीमा धन 15 वर्ष के टर्म के साथ चुनते हैं। तो 75 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा।

दूसरा बोनस विकल्प- यदि आप इस ऑप्शन को चुनने के साथ 10 वर्ष टर्म लेते हैं। तो 35 रुपए प्रति वर्ष आपको गारंटीड बोनस मिलेगा। इसी के साथ 15 वर्ष का टर्म चुनने पर 40 रुपए प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा। इस ऑप्शन में आपको कम बोनस मिल रहा है। क्योंकि इस विकल्प में 10 गुना रिस्क कवर मिलता है।

PM Modi Yojana List

किस उम्र तक ले सकते हैंं LIC धन वर्षा योजना

LIC की धन वर्षा पॉलिसी में दोनों ही विकल्प में यदि आपने 15 वर्ष का टर्म प्लान चुना है। तो पॉलिसी लेने की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष होगी। अगर आप 10 वर्ष का टर्म चुनते हैं। तो उसके लिए न्यूनतम उम्र पॉलिसी लेने की 8 वर्ष होगी। एलआईसी धनवर्षा पॉलिसी में यदि आप पहला विकल्प चुनते हैं। तो 60 वर्ष पॉलिसी लेने की अधिकतम उम्र होगी और यदि आप 10 गुना रिस्क कवर ले रहे हैं। तो 40 की उम्र तक आप 10 वर्ष के टर्म के साथ इस प्लान में शामिल हो सकेंगे। दूसरे विकल्प के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होगी। अगर आप 15 वर्ष का टर्म लेते हैं।

LIC Dhan Varsha Plan 866 के लाभ एवं विशेषताएं

  • LIC धन वर्षा पॉलिसी में आपको लोन और सरेंडर की सुविधा मिलेगी।
  • इसके अलावा मिलने वाला पैसा नॉमिनी एक साथ न लेकर इंस्टॉलमेंट में पेंशन की तरह भी ले सकता है।
  • LIC Dhan Varsha Plan एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग, सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी है। जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग की भी सुविधा देती है।
  • पहला विकल्प चुनने पर ग्राहकों जमा प्रीमियम की तुलना में 1.2 गुना सम एश्योर्ड मिलेगा। जिसका मतलब है कि यदि किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम लिया है और उसकी मृत्यु हो जाती है। तो ग्राहक के परिवार को 12.5 लाख रुपए गारंटीड एडिशन बोनस के साथ मिलेंगे।
  • एलआईसी की धन वर्षा पॉलिसी में दूसरा विकल्प चुनने पर ग्राहक को जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा।
  • LIC की Dhan Varsha प्लान में आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा। आपको बार -बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।