कन्या सुमंगला योजना 2025 – Kanya Sumangala Yojana रजिस्ट्रेशन और नई जानकारी

कन्या सुमंगला योजना – उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है कन्या सुमंगला। इसके तहत, प्रदेश की कन्याओं को ₹15000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस लेख में, हम आपको कन्या सुमंगला योजना की सभी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराएँगे। आप यहाँ यूपी कन्या सुमंगला स्कीम की पात्रता, लाभ, विशेषताएँ, और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पा सकेंगे। यदि आप इस योजना का लाभ उठाने के योग्य हैं, तो आपको आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस लेख में विस्तार से दी गई है।

Kanya

कन्या सुमंगला योजना 2025

इस योजना में कुल ₹15000 की सहायता 6 किस्तों में दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2025 के तहत, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम ₹3 लाख होनी चाहिए। इस योजना का कुल बजट ₹1200 करोड़ रखा गया है। आज हम इस लेख के माध्यम से यूपी कन्या सुमंगला योजना 2025 से संबंधित सभी जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और आवश्यक दस्तावेज आदि प्रस्तुत करेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का विवरण

योजना का नाम Kanya Sumangala Yojana
आरंभ किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा और उज्जवल भविष्य प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in
वर्ष 2025
आर्थिक सहायता ₹15000
किस्तें 6
बजट ₹1200 करोड़

कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह योजना लाई गई है। कन्या सुमंगला योजना 2025 के माध्यम से, सरकार आर्थिक सहायता देकर कन्याओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है, जो समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक मानसिकता उत्पन्न करने में भी मदद करेगी।

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट

कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्तें

किश्त के प्रकार दी जाने वाली धनराशि
किश्त 1 – कन्या के जन्म के 6 महीने के भीतर आवेदन ₹2000
किश्त 2 – टीकाकरण के बाद ₹1000
किश्त 3 – कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹2000
किश्त 4 – कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹2000
किश्त 5 – कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹3000
किश्त 6 – कक्षा 10/12 के बाद स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश ₹5000
कन्या

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  • कन्या सुमंगला योजना 2025 विशेष रूप से लड़कियों के विकास के लिए बनाई गई है और उनकी सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती है।
  • यह योजना लड़कियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के सभी बाधाओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य करती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को लाभ मिलेगा। यदि किसी परिवार में जुड़वा बच्चे हों, तो तीसरी लड़की भी शामिल हो सकती है।
  • लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आप घर बैठे इंटरनेट पर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी इंटर्नशिप स्कीम

कन्या सुमंगला योजना के प्रमुख तथ्य

  • सरकार कन्या के जन्म से लेकर पढ़ाई तक की सम्पूर्ण लागत ₹15000 के रूप में प्रदान करेगी।
  • कन्या के परिवार की आय ₹3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
  • योजना का कुल बजट ₹1200 करोड़ रखा गया है।
  • यदि परिवार ने अनाथ कन्या को गोद लिया है तो वह भी इस योजना का लाभ उठा सकेगा।
  • MKSY 2025 के तहत परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को ही पात्र माना जाएगा।

पात्रता

  • आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • कन्या के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • यदि किसी परिवार में अनाथ बच्चियाँ हैं, तो अधिकतम 4 लड़कियाँ इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियां ही योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • दो से अधिक बच्चों वाले परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जुड़वा बेटियों की स्थिति में अलग-अलग लाभ प्राप्त होंगे।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप यूपी के प्रदेश से अपनी बेटी के लिए इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया पालन करें:

  • सबसे पहले, Kanya Sumangala Yojana की Official Website पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुँचने पर, होम पेज खोलें। यहाँ आपको Citizen Service Portal का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्क्रीन खुलेगी।
Application
  • रजिस्ट्रेशन के नियम पढ़ें और “मैं सहमत हूँ” पर क्लिक करें। फिर नया पृष्ठ खोलेगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि और OTP डालकर सत्यापन करें।
  • सत्यापन के बाद, आपको रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी जिससे आप MKSY Portal Login कर सकते हैं।
Login
  • लॉग इन करने के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद, कन्या पंजीकरण फॉर्म खोलेगा। इसमें अपनी बेटी से संबंधित जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप अपनी बेटी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

  • आप आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • फॉर्म जमा करें: खंड विकास अधिकारी, एसडीएम या अन्य सम्बंधित कार्यालय में।
  • आपके भरे हुए फॉर्म संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजे जाएंगे। सभी जानकारी ऑनलाइन प्रविष्ट की जायेगी और आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लॉगिन आईडी ढूंढने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।
  • नए फीचर्स/रिपोर्ट में Find Your Login ID पर क्लिक करें।
Kanya
  • यहां मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। फिर VERIFY पर क्लिक करें।
  • आपका लॉगिन आईडी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana पर अपनी राय साझा करने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर Your Opinion पर क्लिक करें।
कन्या
  • एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां आप अपनी राय साझा कर सकते हैं।

कन्या सुमंगला योजना की मार्गदर्शिका देखें

Kanya
  • पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

सर्वे में भाग लेने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Survey के लिंक पर क्लिक करें।
सर्वे
  • सर्वे फॉर्म भरें और सबमिट करें।

सिविल मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करें।
  • सिविल मैनुअल के लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।

नए नागरिक पंजीकरण गाइड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए फीचर्स/रिपोर्ट में नागरिक पंजीकरण के लिए मार्गदर्शिका पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके गाइड डाउनलोड करें।

सभी जिलों की एप्लीकेशन लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए फीचर्स/रिपोर्ट में सभी जिला आवेदन सूची के विकल्प पर क्लिक करें।
सभी
  • आवेदन सूची देखने के लिए आवश्यक जानकारी भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana अधिकारियों की लॉगिन प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Officer Login के लिंक पर क्लिक करें।
ऑफिसर
  • आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।

ऑफिसर मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करें।
  • ऑफिस मैनुअल के लिंक पर क्लिक करें।

सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सर्कुलर के विकल्प पर क्लिक करें।
सर्कुलर
  • डाउनलोड करने का विकल्प चुनें।

फीडबैक लिस्टिंग देखने की प्रक्रिया

  • महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Feedback के लिंक पर क्लिक करें।
  • फीडबैक लिस्टिंग खुल जाएगी।

संपर्क करने की प्रक्रिया

  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपर्क करें।
  • संपर्क विवरणों की पीडीएफ डाउनलोड करें। कांटेक्ट डिटेल्स