Ladli Behna Yojana Payment

Ladli Behna Yojana Payment – मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए खुशखबरी है जिन्होंने लाडली बहना योजनाके तहत आवेदन किया था। उन सभी पात्र महिलाओं को 10 जून से आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के लिए Ladli Behna Yojana Payment List 2024 जारी कर दी गई है। जिसमें महिलाएं ऑनलाइन अपना नाम पेमेंट लिस्ट में चेक कर सकती है कि उन्हें लाडली बहना योजना का पेमेंट मिलेगा या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना योजना पैसा चेक कैसे चेक करें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप बिना किसी समस्या के घर बैठे ऑनलाइन Ladli Behna Yojana Payment List चेक कर सके।

Ladli

Ladli Behna Yojana Payment 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु 20 से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत 25 मार्च से आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर दिए गए थे। जिसमें लगभग राज्य की 25 लाख 23 हजार से अधिक महिलाओं ने अपना आवेदन किया है। इन सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून से 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा भेजी जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 1 रुपए ट्रांसफर कर जांच की गई है कि उनका खाता एक्टिव है या नहीं।

इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana List जारी कर दी गई है। इस पेमेंट लिस्ट में महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती है कि उन्हें लाडली बहना योजना के अंतर्गत पेमेंट किया जाएगा या नहीं। अगर आपका नाम लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में शामिल होगा तो आपको हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

Latest Update – मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे लाडली बहन योजना 7th किस्त का पैसा ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में हुए ताजा चुनाव के बाद भाजपा सरकार द्वारा प्रचंड बहुमत के साथ बनाई गई सरकार के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बनाए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं नए मुख्यमंत्री जल्द ही लाडली बहन योजना की अगली किस्त का पैसा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर देंगे। हालांकि सरकार द्वारा इस पर कोई आधिकारिक जानकारी अभी प्रदान नहीं की गई है। उम्मीद है लाभार्थी को जल्द उनकी अगली किस्त का पैसा मिलेगा।

Ladli Behna Yojana Certificate

मेरी लाड़ली बहनों आज तुम्हारे हाथों में स्वीकृति पत्र की मुस्कान है…
जब 10 जून को खाते में 1 हजार रुपए आ जाएंगे, मुझे विश्वास है वो दिन उत्सव का होगा। pic.twitter.com/7K9fCWEeGc — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2023

लाडली बहना योजना पेमेंट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Yojana Payment
योजना का नाम मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
शुरू की गई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य पेमेंट लिस्ट में ऑनलाइन नाम देखने की सुविधा प्रदान करना
मिलने वाली राशि 12000 रुपए सालाना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

लाडली बहना योजना पैसा चेक कैसे करें ?

अगर आप लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से लाडली बहना योजना पेमेंट चेक कर सकते हैंं। Ladli Behna Yojana Payment List देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे आप फॉलो कर आसानी से जान सकते हैंं।

  • लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Ladli
  • अब आपको इस पेज पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण संख्या या समग्र सदस्य संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर OTP भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको दर्ज कर खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके आवेदन का विवरण आ जाएगा यहां पर आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Ladli Behna Yojana Payment List का विवरण आ जाएगा। जिसमें आपको आवेदन से संबंधित जानकारी के साथ अन्य सभी जानकारी दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आप लाडली बहना योजना पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैंं।

Ladli Behna Yojana के तहत आधार लिंक और डीबीटी स्टेटस कैसे चेक करें?

आधार लिंक एवं डीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आधार/डी.बी.टी स्थिति का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आधार लिंक और डीबीटी की स्थिति जानने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
लाडली
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे ऑनलाइन पंजीयन क्र./सदस्य समग्र क्र. और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको इसके बाद ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आधार/डीबीटी की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैंं।