Free Aadhaar Update Online – आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग आपके कई जरूरी कामों में किया जाता है। यदि आपका आधार कार्ड 10 वर्ष पुराना हो गया है, तो इसे अपडेट करना बहुत जरूरी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा देने का फैसला किया है। खास बात यह है कि आपको आधार को अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं चुकाना होगा, अर्थात आपका आधार निशुल्क अपडेट होगा। इस निर्णय से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। यदि आप अपने आधार में कुछ दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

UIDAI Free Aadhaar Update 2025
आधार कार्ड धारकों को UIDAI ने बड़ी राहत दी है। अब आधार अपडेट करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट के लिए उपलब्ध है। यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और पहले कभी अपडेट नहीं हुआ है, तो यह अनिवार्य है कि आपको इसे अपडेट कराना होगा। UIDAI ने इस सुविधा को निश्चित अवधि के लिए मुफ्त रखा है। यदि कोई व्यक्ति अपने आधार को भौतिक काउंटर पर अपडेट करता है, तो उसे इसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। लेकिन ऑनलाइन Free Aadhaar Update सेवा के लिए यह शुल्क अगले 3 महीने तक नहीं होगा, जिससे लाखों लोगों को सहायता मिलेगी।
Latest Update – आधार विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
आधार कार्ड स्टेटस ऑनलाइन ऐसे चेक करें
If your #Aadhaar was issued 10 years ago & has never been updated – you can now upload Proof of Identity & Proof of Address documents online at https://t.co/CbzsDIBUbs ‘FREE OF COST’ from 15 March – June 14, 2025.@ceo_uidai @GoI_MeitY @PIB_India @_DigitalIndia @mygovindia pic.twitter.com/CK03dCNFRF — Aadhaar (@UIDAI) March 15, 2025
निशुल्क आधार अपडेट 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Free Aadhaar Update |
लाभार्थी | आधार कार्ड धारक |
उद्देश्य | ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना |
अपडेट सुविधा | निशुल्क |
अपडेट करने की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2025 |
साल | 2025 |
अपडेट करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://myaadhaar.uidai.gov.in/ |
निशुल्क आधार अपडेट की सुविधा 14 सितंबर तक रहेगी
UIDAI ने बताया है कि आधार कार्ड धारक अपने आधार कार्ड को डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं। यह सेवा 15 मार्च से लेकर 14 सितंबर 2025 तक उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। यह निर्णय लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगा। आधार कार्ड धारक 14 सितंबर 2025 तक यूआईडी पोर्टल पर इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकते हैं। आधार को अपडेट करने के लिए आधार धारकों को समर्थक दस्तावेज जैसे नाम, जन्म तिथि और पता आदि अपलोड करने होंगे, ताकि उनकी जानकारी सही रहे।
Free Aadhaar Update 2025 के फायदे
- My Aadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है।
- आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि और पता आदि शामिल किए गए हैं।
- आधार कार्ड का समय पर अपडेट होने से कार्ड धारकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं आसानी से मिल पाती हैं।
- कार्ड धारकों के रिकार्ड को बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा।
- केंद्र एवं राज्य सरकार की 1200 से अधिक योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किया जाता है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की जाती है।
- आधार कार्ड का उपयोग सभी आवश्यक कार्यों में किया जाता है।
Online Free Aadhaar Update करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको My Aadhaar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जो आपको उस बॉक्स में डालना होगा।
- इसके बाद अगले पेज पर Document Update पर क्लिक करें।
- अब आप जिस डॉक्यूमेंट को अपडेट करना चाहते हैं उसकी जानकारी दर्ज करें।
- आपकी डिटेल्स वेरीफाई करने के बाद, आपका आधार कार्ड 15 से 30 दिन के अंदर अपडेट हो जाएगा।