Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जो राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सुधारना और किसानों को कुशलता से खेती करने में मदद करना है, ताकि वे अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकें। आज हम आपको नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की सभी जरूरत की जानकारी, जैसे आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, और पात्रता के बारे में बताएंगे।

महाराष्ट्र नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2025
इस योजना का मुख्य लाभ महाराष्ट्र के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को ही मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए ₹4,000 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। योजना पानी की उपलब्धता पर खेती की पैदावार को केंद्रित करेगी और जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं के समाधान में मदद करेगी। जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें इसके तहत आवेदन करना होगा। Nanaji Deshmukh Krishi Sanjivani Yojana को महाराष्ट्र के 15 जिलों के 5,142 गांवों में लागू किया जाएगा। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
महाराष्ट्र नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2025 का उद्देश्य
किसानों के लिए पानी की बढ़ती समस्या उनके खेती करने की क्षमता को हानि पहुंचा रही है। इसके परिणामस्वरूप कई किसान आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाते हैं। इन मुश्किलों को देखते हुए, सरकार ने नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना शुरू की है, ताकि सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सुधार कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इससे न केवल किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि वे बेहतर जीवन जी सकेंगे।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की विस्तृत जानकारी
योजना का नाम | नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना |
इसके द्वारा लॉन्च किया गया | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | राज्य के छोटे और मध्यम वर्ग के किसान |
विभाग | महाराष्ट्र शासन, कृषि विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahapocra.gov.in/ |
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2025 के लाभ
- राज्य के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है।
- किसानों की आय में सुधार करने पर जोर दिया जाता है।
- महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए ₹4000 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
- राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों को सुधारने में मदद की जाएगी, ताकि खेती संभव हो सके।
- इस योजना के लिए लगभग ₹2,800 करोड़ के सहायता के लिए विश्व बैंक से ऋण लिया गया है।
- मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी, जिससे किसानों की आय में सुधार और कृषि में वृद्धि होगी।
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रोजेक्ट
- बीज उत्पादन यूनिट
- फार्म पोंडस लाइनिंग
- तालाब फार्म
- बकरी पालन यूनिट
- छोटे पशुओं के प्रोजेक्ट
- वर्मी कंपोस्ट यूनिट
- स्प्रिंकलर सिंचाई प्रोजेक्ट
- ड्रिप सिंचाई प्रोजेक्ट
- जल पंप
- हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट
महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना आवश्यक है।
- छोटे और मध्यम वर्ग के किसान ही पात्र होंगे।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
कार्यक्रम का कार्यान्वयन
इस योजना में राज्य सरकार सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेगी। उसके बाद किसान के लिए उपयुक्त फसल उत्पादन के लिए सुझाव दिए जाएंगे। मिट्टी की भी जांच की जाएगी, जिसमें खनिज और जीवाणुओं की कमी को दूर किया जाएगा। जहां सिंचाई की कमी हो, वहां ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की प्रणाली स्थापित की जाएगी।
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना 2025 में आवेदन कैसे करें?
जो लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- सर्वप्रथम, आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको योजना का आवेदन पत्र PDF डाउनलोड करना होगा।
- आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, जिला, ब्लॉक आदि भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संलग्न करें और नीचे दिए गए पते पर भेज दें।
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना बेनिफिशियरी लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको प्रोग्रेस रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आप जिस तिथि तक की बेनिफिशियरी लिस्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने जिले का चयन करें।
- जैसे ही आप अपने जिले का चयन करेंगे, बेनिफिशियरी लिस्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगी।
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना के अंतर्गत आने वाले गांव की सूची
- सर्वप्रथम आपको नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रोजेक्ट लिस्ट ऑफ 5142 विलेज पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, सभी गांवों के नामों की एक पीडीएफ फाइल आपके सामने आएगी।
प्रोग्रेस रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर, प्रोग्रेस रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब एक नया पृष्ठ खुलेगा।
- आपको आवश्यकतानुसार लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिप करेंगे, संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
टेंडर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर जाएं।
- इसके बाद, टेंडर के विकल्प पर क्लिक करें।

- एक सूची खुलेगी, जहां आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी।
प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न बुकलेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- पहले, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर वेरियस बुकलेट्स ऑफ द प्रोजेक्ट के विकल्प पर क्लिक करें।

- एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर संबंधित जानकारी होगी।
वेदर एडवाइज देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर जाएं।
- इसके बाद, वेदर एडवाइज के विकल्प पर क्लिक करें।

- फिर आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- तिथि का चयन करने पर, संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
संपर्क करें
- कृषि विभाग, महाराष्ट्र सरकार
- नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प (PoCRA),
- 30 अ/ब, आर्केड, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कफपेराडे,
- मुंबई 400005
- फोन नंबर: 022-22163351
- ईमेल आईडी: pmu@mahapocra.gov.in