Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand – यह योजना झारखंड में बाल विवाह रोकने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत SECC-2011 में शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को जन्म से 18 वर्ष तक कदम दर कदम आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ राज्य के लगभग 37 लाख परिवारों को मिलेगा, जिनमें SECC-2011 के तहत 27 लाख परिवार और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवार शामिल हैं। इस लेख में हम Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2025 के बारे में विस्तार से बताएंगे, कि इस योजना का उद्देश्य क्या है, बालिकाओं को इसके क्या लाभ मिलेंगे, और आवेदन प्रक्रिया कैसे की जाएगी।

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2025
यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी द्वारा 2019 में शुरू की गई थी। 24 अगस्त 2024 को इस योजना के नाम में बदलाव किया गया है और इसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत, कक्षा 8 में नामांकन करने पर बालिका को ₹2500, कक्षा 9 में ₹2500, कक्षा 10 में ₹5000, कक्षा 11 में ₹5000 और कक्षा 12 में ₹5000 का लाभ मिलेगा। 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर, बालिका को ₹20000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2025 बाल विवाह के मामले को रोकने में मदद करेगी और बालिकाओं की शिक्षा दर को बढ़ावा देगी, जिससे झारखंड एक शिक्षित और विकासशील राज्य के रूप में उभरेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का विवरण
योजना का नाम | Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand |
शुरू की गई | पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी द्वारा |
आरंभ वर्ष | साल 2019 |
लाभार्थी | SECC-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियाँ |
उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
कुल किस्तें | 6 किस्तें |
कुल आर्थिक सहायता | ₹40000 |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2025 (सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना) आर्थिक सहायता का विवरण
किस्त | आर्थिक सहायता |
8वीं कक्षा में नामांकन पर | ₹2500 |
9वीं कक्षा में नामांकन पर | ₹2500 |
10वीं कक्षा में नामांकन पर | ₹5000 |
11वीं कक्षा में नामांकन पर | ₹5000 |
12वीं कक्षा में नामांकन पर | ₹5000 |
18 वर्ष की आयु पूरी करने पर | ₹20000 |
कुल आर्थिक सहायता | ₹40000 |
Jharkhand E Kalyan Scholarship
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का उद्देश्य
Mukhyamantri Sukanya Yojana का मुख्य उद्देश्य झारखंड में बाल विवाह को रोकना और बालिकाओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत SECC-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित होंगी। कई ऐसे गरीब परिवार हैं जो अपनी बालिकाओं को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते और उनका बाल विवाह कर देते हैं, जिससे उनका जीवन कठिन हो जाता है। इस योजना के जरिए बालिकाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार पाएंगी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।
Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएँ
- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी द्वारा 2019 में यह योजना शुरू की गई थी।
- 24 अगस्त 2024 को इस योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया है।
- यह योजना SECC-2011 सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर लगभग 27 लाख परिवारों की कन्याओं को लाभान्वित करेगी।
- इस योजना का लाभ 10 लाख अंत्योदय परिवारों की कन्याओं को भी मिलेगा।
- कुल मिलाकर, झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2025 का लाभ लगभग 37 लाख परिवारों को होगा।
- राज्य की पात्र कन्याओं को इस योजना के माध्यम से कक्षा 8 से 18 वर्ष तक अनेक किस्तों में आर्थिक सहायता मिलती है।
- 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद, ₹20000 की एकमुश्त राशि उच्च शिक्षा या विवाह हेतु प्रदान की जाएगी।
- आर्थिक सहायता प्राप्त करने की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी, इसलिए लाभार्थी के बैंक खाते का होना आवश्यक है।
- झारखंड के ऐसे पाँच जिले जैसे देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, और पलामू हैं, जहां लड़कियों की शादी 18 वर्ष से पहले होती है। इस योजना से इस समस्या पर काबू पाने में मदद मिलेगी।
- Mukhyamantri Sukanya Yojana के तहत आवेदन ऑफलाइन किया जाता है। आवेदिका स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी या जिला समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क करके आवेदन कर सकती है।
झारखण्ड फ्री मोबाइल टैबलेट योजना
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2025 के तहत पात्रता
- बालिका को झारखंड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- केवल SECC-2011 सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की कन्याएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की कन्याएं भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- यदि किसी बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले की जाती है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
- ₹20000 की एकमुश्त राशि केवल 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर ही दी जाएगी।
- लाभार्थी कन्या का बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- बालिका का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2025 के तहत आवेदन प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले यहां दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट निकालना होगा।

- फिर, आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियाँ सही-सही भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संलग्न करना न भूलें।
- अंत में, फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करें।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का आवेदन कर सकते हैं।