E Kalyan Jharkhand Scholarship – झारखंड सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सभी छात्र बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सकें। इसी के तहत झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना शुरू की गई है। इस लेख में हम इस योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि को विस्तार से समझेंगे। यदि आप झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के बारे में जानना चाहते हैं, तो कृपया इस लेख को पढ़ना जारी रखें।

E Kalyan Jharkhand Scholarship 2025
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप मुख्यतः उन विद्यार्थियों के लिए है जो उच्च माध्यमिक कक्षा पूरी कर चुके हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। लाभार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि केवल पोस्ट मैट्रिक स्तर (10वीं के बाद) में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाएगी।
झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना
लेटेस्ट अपडेट – वर्ष 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित है।
ई कल्याण छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
यह योजना उन छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पढ़ाई के रास्ते में बाधाएँ आती हैं। झारखंड सरकार का यह प्रयास है कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले। इस योजना के द्वारा राज्य सरकार ने SC, ST, और OBC वर्ग के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है।
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2025 के प्रमुख बिंदु
योजना का नाम | E Kalyan Jharkhand Scholarship |
आरंभ किया गया | झारखंड सरकार |
लक्षित छात्र |
पोस्ट मैट्रिक में पढ़ने वाले और 10 वीं पास छात्र |
विभाग | ई कल्याण विभाग, झारखंड |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ekalyan.cgg.gov.in/Login.do |
ई कल्याण स्कॉलरशिप योजनाओं का विवरण
झारखंड को केंद्रित करते हुए, सरकार द्वारा विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएँ चलायी जाती हैं, जो निम्नलिखित हैं:
- प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (राज्य के भीतर)
- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (राज्य के बाहर)
झारखण्ड फ्री मोबाइल टैबलेट योजना
E Kalyan Jharkhand Scholarship के लाभ और विशेषताएँ
- यह स्कॉलरशिप आर्थिक तंगी के कारण छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति से बचाएगी।
- सरकार ने झारखंड ई कल्याण पोर्टल पर एक प्लेटफार्म तैयार किया है जहाँ छात्र स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों को ही प्राप्त होगा।
- छात्रों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इस स्कॉलरशिप में उन छात्रों का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप 2025 की पात्रता
- इस योजना के तहत SC, ST और अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को आवेदन करने की अनुमति है।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए यह आय सीमा 1.5 लाख रुपये है।
- स्कॉलरशिप का लाभ 10 वीं कक्षा के बाद किसी भी संकाय में पढ़ने वाले छात्र ले सकते हैं।
- सिर्फ वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पहले किसी और स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले रहे हैं।
- आवेदक को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है और उसे आधार कार्ड से लिंक करना होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मैट्रिक की मार्कशीट (10 वीं)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखंड के SC, ST, OBC वर्ग के इच्छुक छात्र झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://ekalyan.cgg.gov.in/Login.do पर जाएँ। वहाँ होम पेज खुलेगा।
- यदि आप पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा “Scholarship Registration” का विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
- फिर, होम पेज पर जाकर Students Login पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरकर साइन इन करें।
- इस प्रकार आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
स्टूडेंट लॉगिन करने की प्रक्रिया
- ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “स्टूडेंट लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पृष्ठ पर अपनी लॉगिन श्रेणी चुनें (जैसे, छात्र का नाम, ईमेल या मोबाइल नंबर)।
- आवश्यक जानकारी भरें और साइन इन करें।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
झारखंड ई कल्याण मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- गूगल प्ले स्टोर खोलें और खोजें “ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप”।
- सर्च लिंक पर क्लिक करें और पहले वाले विकल्प का चयन करें।
- इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
- ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड होगा।
आधिकारिक लॉगिन प्रक्रिया
- झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज खुलने पर “ऑफिशियल लॉगिन” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- आपका लॉगिन सफल हो जाएगा।
आधार लिंकिंग के बारे में जानकारी जांचना
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स आर चेक आधार लिंक बैंक खाता स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पृष्ठ पर अपना आधार नंबर और आवश्यक जानकारी भरें।
- इस प्रकार आप अपनी आधार लिंकिंग स्थिति देख सकेंगे।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और “कम्प्लेंट” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- शिकायत दर्ज करने के लिए आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्टर्ड कंप्लेंट पर क्लिक करें।
शिकायत की स्थिति कैसे देखें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ फिर “कम्प्लेंट” विकल्प चुनें।
- फिर आधार नंबर डालकर स्थिति की जांच करें।
सम्पर्क करें
- संपर्क हेल्पडेस्क नंबर: 040-23120591, 040-23120592, 040-23120593
- ईमेल आईडी: helpdeskekalyan [at] gmail [dot] com