Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana – भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों की संख्या सबसे अधिक है। यहीं एक बड़ी समस्या है कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया जाता। इसे देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत, जो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाएगा, उसे ₹5000 इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
इस योजना का खास लाभ यह है कि भारत के किसी भी राज्य का नागरिक अगर वह राजस्थान में सड़क दुर्घटना के घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं, तो वे इस योजना के तहत पुरस्कार राशि के लिए पात्र होंगे। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2025 से संबंधित और जानकारी जैसे – उद्देश्यों, लाभ, और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2025
सीएम अशोक गहलोत जी ने 16 सितंबर को इस योजना को लांच किया था। इसमें सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाने वालों को ₹5000 पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, घायलों को अस्पताल पहुँचाने वाले से कोई पुलिस पूछताछ नहीं करेगी। राजस्थान सरकार का यह प्रयास है कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाया जाए ताकि उनकी जान बचाई जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, अगर घायलों को समय पर इलाज मिले, तो 50% दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का आरंभ किया गया है। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 6, 2024
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana |
शुरू की गई | सीएम अशोक गहलोत जी द्वारा |
आरंभ तिथि | 16 सितंबर |
लाभार्थी | सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले लोग |
उद्देश्य | घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाना |
साल | 2025 |
राज्य | राजस्थान |
योजना श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
इनाम राशि | ₹5000 और प्रशस्ति पत्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
इनाम प्राप्त करने हेतु संपर्क करें | कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिस |
इनाम प्राप्त करने के लिए कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर से संपर्क करें
यदि कोई व्यक्ति राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाता है, तो उसे पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को सभी सही जानकारी देनी होती है। इसमें उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण शामिल होता है। जानकारी की पुष्टि के बाद, सीएमओ यह सुनिश्चित करता है कि घायल व्यक्ति को अस्पताल लाने पर उसकी क्या स्थिति थी, और क्या उसे समय पर इलाज मिला। यदि सभी बातें सही होती हैं, तो सीएमओ उस व्यक्ति को ₹5000 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देता है।
राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का उद्देश्य
भारत में, अक्सर देखा गया है कि लोग सड़क दुर्घटा में घायल व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई के डर से अस्पताल ले जाने से कतराते हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। योजना के जरिए जो लोग घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाएंगे, उन्हें ₹5000 और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2025 का उद्देश्य यही है कि घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल ले जाया जा सके।
Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2025 के लाभ
- राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाने वालों को ₹5000 का लाभ मिलेगा।
- घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को किसी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाने से उनकी जान बचाई जा सकेगी।
- इस योजना के तहत ₹5000 की इनाम राशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
- एंबुलेंस, पुलिस की पीसीआर वैन, और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- यह योजना सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने में भी मदद करेगी।
Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana की विशेषताएं
- सीएम अशोक गहलोत जी ने 6 सितंबर 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी।
- सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को यह योजना पुरस्कार देती है।
- इनाम राशि ₹5000 है, जिसके साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी राज्य का निवासी, यदि वह राजस्थान में घायल को अस्पताल पहुँचाता है, पात्र है।
- राज्य में दुर्घटनाओं के वक्त मौजूद नागरिक अब बिना किसी कानूनी डर के घायलों को अस्पताल पहुँचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2025 के तहत पात्रता
- जो कोई भी नागरिक राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाता है, वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
- इस योजना का लाभ सरकारी/प्राइवेट एंबुलेंस, पुलिस की पीसीआर वैन, और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं मिलता।
आयुष्मान भारत महात्मा गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना 2025 के तहत आवेदन कैसे करें?
- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने के बाद आपको कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर में सही जानकारी दर्ज करवानी होगी।
- आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, और बैंक विवरण आदि देना होगा।
- आपकी जानकारी दर्ज करने के बाद सीएमओ अस्पताल में लाए गए घायल के इलाज का एक रिपोर्ट तैयार करेगा।
- यह रिपोर्ट पब्लिक हेल्थ को भेजी जाएगी।
- यदि आपका क्लेम सही पाया जाता है, तो आपको ₹5000 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
- पुरस्कार राशि क्लेम के स्वीकृत होने के 2 दिन में आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी और प्रशस्ति पत्र आपको स्पीड पोस्ट से भेजा जाएगा।