Mahtari Vandana Yojana Form 2025 – Download PDF and Application Process

Mahtari Vandan Yojana Form – छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए महतारी वंदना योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत सभी विवाहित और योग्य महिलाएं हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगी। इस प्रकार, महिलाएं साल में 12,000 रुपए की सहायता से लाभान्वित होंगी। यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको महतारी वंदन योजना फॉर्म भरना होगा।

इस लेख में हम आपको महतारी वंदन योजना फॉर्म 2025 भरने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।

5 फरवरी 2025 का नवीनतम अपडेट: छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से भरा जा सकता है। पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है, इसके पश्चात 21 फरवरी 2025 को अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Mahtari

महतारी वंदन योजना फॉर्म 2025

भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान महतारी वंदना योजना को लागू करने का वादा किया था, जिसे 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में पास किया गया। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

यह योजना केवल विवाहित महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विधवा और परित्यक्त महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा। महतारी वंदना योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सकेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना

महतारी वंदन योजना फॉर्म 2025 की जानकारी

आर्टिकल का नाम Mahtari Vandan Yojana Form
योजना का नाम महतारी वंदन योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा
लाभार्थी राज्य की विवाहित महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि हर महीने 1,000 यानी 12,000 रुपए सालाना
राज्य छत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in

महतारी वंदन योजना की मुख्य तिथि

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 5 फरवरी 2025
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025
अनंतिम सूची जारी 21 फरवरी 2025
अनंत्यम सूची पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 21 से 25 फरवरी तक
आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक
अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2025
स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2025
हितग्राही को राशि ट्रांसफर 8 मार्च 2025

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। इसके अलावा इस योजना से महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को खत्म करने के लिए प्रयास किया जाएगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना का संचालन करने के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
  • महिलाएं आवेदन फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी।
  • महिलाएं अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वास्थ्य, व्यक्तिगत खर्चों और उद्योग के लिए कर सकेंगी।
  • यह योजना महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करेगी।

महतारी वंदन योजना फॉर्म के लिए पात्रता

महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विवाहित महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी पात्र हैं।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महतारी वंदन योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना

महतारी वंदन योजना फॉर्म 2025 कैसे भरें?

यदि आप महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता पूरा करती हैं, तो आपको आवेदन करना होगा। वर्तमान में, इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है, इसलिए आप ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकती हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले पंचायत भवन, ब्लॉक या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाएं।
  • वहां महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
  • फॉर्म की जांच के बाद आपकी बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि भेजी जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana Form PDF Download कैसे करें

  • महतारी वंदना योजना फॉर्म PDF डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब होम पेज पर आवेदन फार्म के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म की PDF खुल जाएगी।
  • डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

Mahtari Vandan Yojana Form PDF Download Link

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें

FAQs

महतारी वंदन योजना क्या है? यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। महतारी वंदन योजना को कब मंजूरी दी गई? इसे 31 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता कितनी है? महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें? इससे संबंधित जानकारी ऊपर दी गई है।