खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ ने वर्ष 2018 में की थी और इसे हर साल जनवरी में आयोजित किया जाता है। सभी स्कूल और कॉलेज के बच्चे इस खेल में भाग ले सकते हैं। यह लेख खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करेगा, तो आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला आयोजन 31 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ। दूसरे संस्करण का आयोजन पुणे, महाराष्ट्र में 9 से 20 जनवरी 2019 तक हुआ और तीसरा संस्करण 18 से 30 जनवरी 2024 को गुवाहाटी में आयोजित हुआ। चौथे संस्करण का आयोजन 2025 में हरियाणा में किया जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शेड्यूल
- आरंभ होने की तिथि – 30 जनवरी 2025
- समाप्त होने की तिथि – 11 फरवरी 2025
- पूरा शेड्यूल देखने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें
राज्यवार खेलो इंडिया केंद्र का विवरण
राज्य | बजट (₹) | जिलों की संख्या | केंद्रों की संख्या |
महाराष्ट्र | 3.60 करोड़ | 30 | 36 |
मिजोरम | 20 लाख | 1 | 2 |
अरुणाचल प्रदेश | 4.12 करोड़ | 26 | 52 |
मध्य प्रदेश | 40 लाख | – | 4 |
कर्नाटक | 3.10 करोड़ | – | 31 |
मणिपुर | 1.60 करोड़ | – | 16 |
गोवा | 20 लाख | – | 2 |
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्देश्य
खेलो इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में खेल और युवा कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की कोशिश है कि स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर प्रदान किए जाएं।
PM-WANI योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करें
खेलों की सूची
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निम्नलिखित खेलों का आयोजन किया जाएगा:
- एथलेटिक्स
- तीरंदाजी
- बास्केटबॉल
- मुक्केबाजी
- बैडमिंटन
- साइकिलिंग
- शतरंज
- फुटबॉल
- जिमनास्टिक्स
- हॉकी
- हैंडबॉल
- जूडो
- कराटे
- खो-खो
- कबड्डी
- निशानेबाजी
- तैराकी
- टेबल टेनिस
- ताइक्वांडो
- टेनिस
- भारोत्तोलन
- वॉलीबॉल
- कुश्ती
- वुशू
आंकड़े
एथलीट | 140497 |
कोच | 10535 |
अकादमियां | 1089 |
KIYG के श्रेणीबद्ध उद्देश्य
- वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं
- सामुदायिक कोचिंग विकास
- स्कूल के बच्चों का शारीरिक विकास
- खेल क्षेत्र का विकास
- ग्रामीण एवं आदिवासी खेलों को बढ़ावा देना
- शांति और विकास के लिए खेल
- विकलांग लोगों के बीच खेल को बढ़ावा देना
- राज्य स्तर पर खेलो इंडिया के केंद्र
- महिलाओं के लिए खेल
राज्यों में वितरित फंड
राज्य | फंड (₹) |
नागालैंड | 5.30 करोड़ |
तेलंगाना | 0.10 करोड़ |
उत्तर प्रदेश | 43.43 करोड़ |
पुदुचेरी | 3.00 करोड़ |
सिक्किम | 3.40 करोड़ |
तमिलनाडु | 4.00 करोड़ |
त्रिपुरा | 0.70 करोड़ |
बिहार | 0.40 करोड़ |
हिमाचल प्रदेश | 2.50 करोड़ |
मणिपुर | 9.30 करोड़ |
कर्नाटक | 9.50 करोड़ |
मेघालय | 0.70 करोड़ |
राजस्थान | 11.36 करोड़ |
आसाम | 8.42 करोड़ |
गुजरात | 3.00 करोड़ |
केरल | 4.00 करोड़ |
ओडिशा | 0.89 करोड़ |
जम्मू और कश्मीर | 15.84 करोड़ |
महाराष्ट्र | 19.87 करोड़ |
मध्य प्रदेश | 4.14 करोड़ |
हरियाणा | 6.59 करोड़ |
अरुणाचल प्रदेश | 40.41 करोड़ |
उत्तराखंड | 1.00 करोड़ |
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लाभ और विशेषताएं
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आरंभ 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौर द्वारा किया गया था।
- 2025 में KIYG का आयोजन हरियाणा द्वारा किया जाएगा।
- प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे भाग लेते हैं।
- इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
- इस योजना की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन है।
- इस योजना में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है।
- यूथ गेम्स हर साल होते हैं।
- प्रतियोगियों को खेल कौशल विकास के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
- जो युवा इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Khelo India Youth Games के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- 17 वर्ष से कम आयु के बच्चे अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते हैं और 17 से 21 वर्ष के बीच के बच्चे अंडर 21 श्रेणी में खेल सकते हैं।
- लाभार्थी किसी स्कूल का छात्र होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल का प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जो इच्छुक लाभार्थी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करें:
- सबसे पहले आवेदक को खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।

- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, अपनी फोटो अपलोड करें और नियम व शर्तों से सहमत हों।
- इसके बाद, “क्रिएट प्रोफाइल” पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण फॉर्म के दो पृष्ठ दिखाई देंगे। इसमें शैक्षिक और बैंकों की जानकारी भरे।
- फिर, “जारी रखें” पर क्लिक करें और आपको पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ठ दिखाई देगा, इसमें अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के माध्यम से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
इस लेख के माध्यम से हमने खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं:
- टॉल-फ्री नंबर- 18002085155
- लैंडलाइन नंबर- 011-40051166
- ईमेल-ID- nsrs.kheloindia@gmail.com