राजस्थान तारबंदी योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने खेतों को आवारा पशुओं से सुरक्षित रख सकें। इसके अंतर्गत, किसानों को खेत में तारबंदी (बाड़ लगाना) करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना के तहत कुल खर्च का 50% राज्य सरकार उठाएगी। इस लेख में हम आपको Rajasthan Tarbandi Yojana 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज। आइए, इसका विवरण देखें।

Tarbandi Yojana Rajasthan 2025
यह योजना मुख्यतः राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 400 मीटर की तारबंदी के लिए सब्सिडी दी जाएगी। तारबंदी के बाद, किसान अपनी फसलों को आवारा पशुओं से सुरक्षित रख सकेंगे। कुल मिलाकर सरकार द्वारा 8 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक लाभार्थियों को सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा, जिसके बाद ही आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकेगी। मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
राजस्थान तारबंदी योजना 2025 का उद्देश्य
राजस्थान में, आवारा पशुओं के कारण किसानों के खेतों में फसलों को बहुत नुकसान होता है। यही कारण है कि कई किसान अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करते हैं, ताकि जानवर खेत में प्रवेश न कर सकें। हालाँकि, सभी किसान आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार ने राजस्थान तारबंदी योजना 2025 की शुरुआत की है, जिससे किसान बिना किसी आर्थिक बोझ के खेत की सुरक्षा कर सकें।
Rajasthan Tarbandi Yojana की जानकारी
योजना का नाम | राजस्थान तारबंदी योजना |
शुरू करने वाली संस्था | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राज्य के किसान भाई |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agriculture.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan Tarbandi Yojana 2025 के लाभ
- किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बाड़ लगाकर सुरक्षा कर सकते हैं।
- तारबंदी के खर्च का 50% सरकार द्वारा दिया जाएगा, जबकि बाकी का 50% किसान को देना होगा। अधिकतम 40,000 रुपये तक की सहायता उपलब्ध होगी।
- इस योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही दिया जाएगा।
- तारबंदी के लिए अधिकतम 400 मीटर तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- यह योजना आवारा पशुओं से फसलों के बर्बाद होने को रोकेगी।
- राज्य के किसानों को 3,96,000 रुपये तक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना
राजस्थान तारबंदी योजना 2025 की पात्रता
- किसान को राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक के पास एक बैंक खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि सहायता राशि सीधे उसी में ट्रांसफर की जाएगी।
- यदि आवेदक ने पहले से किसी अन्य योजना से लाभ लिया है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
Tarbandi Yojana Rajasthan 2025 के आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन की जमाबंदी दस्तावेज
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना
राजस्थान तारबंदी योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान के नागरिक जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ, उन्हें Tarbandi Yojana Application Form PDF डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि भरें। सभी जानकारियों के साथ आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां अटेच करके, अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय में जमा करें। इस प्रकार आपका आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होगी।
राजस्थान तारबंदी योजना संपर्क विवरण
- Toll Free Number- 141-2227849, 9414287733