झारखंड किसान कर्ज माफी सूची की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। जो किसान भाई इस योजना के तहत अपने कर्ज माफ कराना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना होगा। इसके बाद ही वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। झारखंड किसान कर्ज माफी सूची में राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2025
15 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के माध्यम से झारखंड के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट में दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। झारखंड में 5 लाख से अधिक किसान कर्ज में हैं, जिनमें अधिकांश कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए हैं। इसका उद्देश्य किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्त करना है।
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लाभार्थियों की जानकारी
योजना का नाम | झारखंड किसान कर्ज माफी सूची |
जिन्होंने इसकी घोषणा की | हेमंत सोरेन द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के छोटे और सीमांत किसान |
उद्देश्य | किसानों का कर्ज माफ करना |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी नहीं |
झारखंड किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य
इस योजना का लाभ न केवल छोटे और सीमांत किसानों को होगा, बल्कि उन बैंकों को भी होगा जो किसान कर्ज के बदले पैसे देते हैं लेकिन इन किसानों को चुकाने में परेशानी होती है। इससे बैंकों के पास वापस पैसा आएगा और वे अन्य किसानों को भी कर्ज देने में सक्षम होंगे। इस योजना से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
झारखंड किसान कर्ज माफी का भुगतान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के किसानों का 2000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की मंजूरी दी है। इसकी घोषणा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने की थी। पहले झारखंड में 25,000 रुपये तक कर्ज लेने वाले 8 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके बाद 50,000 रुपये या उससे अधिक कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। राज्य में लगभग 17.85 लाख किसान कर्ज में हैं और सभी किसानों की कर्ज माफी पर 9300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
झारखंड किसान कर्ज माफी सूची जिलेवार लाभार्थी सूची 2025
इस लाभार्थी सूची को जिलेवार जारी किया जाएगा। जो इच्छुक लाभार्थी झारखंड किसान कर्ज माफी सूची में अपना नाम जांचना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। जिन किसानों का नाम इस सूची में होगा, केवल उन्हीं का कर्ज माफ किया जाएगा। इस योजना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
झारखंड किसान कर्ज माफी सूची 2025 के लाभ
- इस योजना का लाभ केवल राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा।
- इस किसान कर्ज माफी सूची 2025 के शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
- राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
- आयकरदाता किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- किसानों को अब अपना मुख्य व्यवसाय छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यह योजना किसानों की आत्महत्या की घटनाओं को रोकने में मदद कर सकती है।
- किसान द्वारा अतिरिक्त ऋण चुकाने पर, बैंक उन्हें नया ऋण देने में सक्षम होंगे।
किसान कर्ज माफी योजना 2025 के दस्तावेज़ (पात्रता)
- आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसएलबीसी द्वारा बनाए जाने वाला पोर्टल
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) द्वारा एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें सभी बैंकों का डेटा रखा जाएगा। इस पोर्टल पर किसान के कर्ज का पूरा विवरण होगा। 50,000 रुपये तक कर्ज लेने वाले किसानों का एक अलग फ़ोल्डर होगा, 50,000 से 1,00,000 रुपये तक का और एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक का कर्ज लेने वालों के लिए भी फ़ोल्डर बनाए जाएंगे। इससे राज्य सरकार को किसानों की पूरी जानकारी मिलेगी।
झारखंड किसान कर्ज माफी सूची 2025 ऑनलाइन कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आवेदक को किसान कर्ज माफी सूची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खोलेगा।

- होम पेज पर झारखंड किसान कर्ज माफी योजना सूची का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- आगे आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें कुछ जानकारी भरनी होगी, फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने लाभार्थी सूची आ जाएगी।
झारखंड किसान कर्ज माफी सूची में बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सर्वप्रथम आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- तब होम पेज खोलेगा।
- होम पेज पर “बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- सर्च विकल्प पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म सामने आएगा जिसमें आपको सभी विवरण भरने होंगे।
- सभी दस्तावेज़ अपलोड कर निर्धारित बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर “लॉग इन” के विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद नया पेज सामने आएगा।
- यहां आपको अपनी सर्च कैटेगरी चुननी होगी, जैसे कि:
- BANK
- CSC
- DC
- DNO
- PMU
- SNO
- यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर गाइडलाइन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब कॉन्टैक्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करें।
- डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और लेटर डाउनलोड कर लें।
सर्कुलर डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर गाइडलाइन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब सर्कुलर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपकी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन करें।
- डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
ग्रिवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर ग्रिवेंस के विकल्प पर क्लिक करें।
- ग्रिवेंस सेल फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- सर्च के विकल्प पर क्लिक करें।
- ग्रिवेंस फॉर्म आपके सामने खुलेगा, इसे भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप ग्रिवेंस दर्ज कर सकेंगे।
ग्रिवेंस लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर ग्रिवेंस के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर ग्रिवेंस लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।

- आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- सर्च के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप ग्रिवेंस लॉगिन कर सकेंगे।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम झारखंड किसान ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “कांटेक्ट अस” के विकल्प पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, नए पेज पर संपर्क विवरण दिखाई देंगे।
Note- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख द्वारा बुलाई गई बैठक में यह जानकारी सामने आई है कि झारखंड के किसानों पर लगभग 8000 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि बजट में केवल 2000 करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का प्रावधान है। इस स्थिति में, किसान कर्ज माफी सूची अगले वर्ष भी जारी हो सकती है।