हरियाणा राशन कार्ड सूची 2025 को हरियाणा के नागरिकों के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Department of Food and Supplies) द्वारा haryanafood.gov.in पर जारी किया गया है। जिन लोगों ने हाल ही में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, वे इस हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। यह सेवा सभी पात्र व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है।

हरियाणा राशन कार्ड सूची 2025
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत आय और परिवार की स्थिति के आधार पर APL/BPL राशन कार्ड की सूची जारी की जाती है। इस सूची के माध्यम से, वह परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, उन्हें BPL राशन कार्ड मिलता है, जबकि जो ऊपर हैं, उन्हें APL राशन कार्ड दिया जाता है। राज्य के नागरिक अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, वे अपने घर से ही इंटरनेट के जरिए हरियाणा राशन कार्ड सूची 2025 में नाम चेक कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको राशन कार्ड सूची में नाम कैसे देखना है, इस बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
नवीनतम अपडेट – राज्य में 01 जनवरी 2024 से बीपीएल राशन कार्ड बनाना शुरू हो जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2024 से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड की सेवा फिर से शुरू की जाएगी। इससे पहले यह सेवा राज्य सरकार द्वारा रोकी गई थी। नागरिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हरियाणा BPL राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको हरियाणा राशन कार्ड सूची में नाम चेक करने की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण देंगे।
हरियाणा राशन कार्ड 2025
राज्य के हर निवासी के पास अपना राशन कार्ड होना चाहिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत, हरियाणा के नागरिकों को सस्ता राशन राज्य सरकार के खाद्य विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। इस योजना में गेहूँ, चावल, चीनी और केरोसिन तेल सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से वितरित किए जाते हैं। राशन कार्ड का उपयोग न केवल खाद्य सामग्री खरीदने के लिए बल्कि अन्य दस्तावेजों के लिए भी किया जा सकता है। जिन्हें राशन कार्ड बनवाने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
हरियाणा राशन कार्ड के प्रकार
- APL राशन कार्ड: APL राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। इस कार्ड वाले परिवारों को सरकार द्वारा 15 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है।
- BPL राशन कार्ड: BPL राशन कार्ड उन परिवारों को दिए जाते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस कार्ड वाले परिवारों को 25 किलो राशन प्रति माह मिलता है।
- AAY राशन कार्ड: AAY राशन कार्ड सबसे गरीब परिवारों को दिया जाता है, जिनकी कोई निश्चित आय नहीं होती। इस कार्ड के तहत 35 किलो राशन दिया जाता है।
हरियाणा राशन कार्ड सूची के लाभ
- इस राशन कार्ड के माध्यम से आप वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- राशन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिक सरकारी दुकानों से रियायती दरों पर खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा राशन कार्ड सूची में नाम कैसे देखें?
राज्य के नागरिक जो हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोजना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:
- सर्वप्रथम, लाभार्थी को खाद्य और आपूर्ति विभाग की Official Website पर जाना होगा।

- इनकी होम पेज पर आपको MIS & Reports का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें और फिर Reports पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर आपके सामने Ration Card का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। फिर आपको जिले के अनुसार DFSO नामों की सूची दिखाई देगी।

- इस सूची में से अपने जिले पर क्लिक करें।

- इसके बाद अगले पेज पर अपनी तहसील का चयन करें।

- फिर, आपके सामने हरियाणा राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। इस प्रकार, आप अपना नाम Haryana Ration Card List में देख सकते हैं।
उचित मूल्य की दुकान के लिए प्रक्रिया
- पहले आपको AePDS Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- दूसरे, होम पेज पर FPS (Fair Price Shop) का सेक्शन दिखाई देगा, वहां से FPS डिटेल्स का ऑप्शन चुनें।

- इसके आगे आपके सामने उचित मूल्य की दुकान की सूची आ जाएगी। इसमें से आपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको AFSO का चयन करना होगा, फिर आपके सामने Fair Price Shop की लिस्ट आ जाएगी।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको एईपीडीएस हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होम पेज में लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

- जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी User ID, Password और Captcha Code भरना होगा।
- फिर Login के बटन पर क्लिक करें और आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
…