Haryana Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब नागरिक सीधे अपने घर से ऑनलाइन आवेदन करके नया राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं या पुराना राशन कार्ड नवीनीकरण करवा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने इस सुविधाजनक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप हरियाणा राशन कार्ड 2025 के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड 2025
इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ हरियाणा के सभी नागरिक उठा सकते हैं। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, राशन कार्ड लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति के अनुसार दिया जाता है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड मिलता है और गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों के लिए APL राशन कार्ड होता है। इस संबंध में, आपको ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा।
राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें
30 जून 2023 अपडेट – राशन कार्ड धारकों की सूची का नवीनीकरण किया जा रहा है। हरियाणा की सरकार ने राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया हो, अन्यथा उन्हें राशन लाभ नहीं मिलेगा।
हरियाणा राशन कार्ड के प्रमुख विवरण
लेखक का नाम | Haryana Ration Card |
संबंधित विभाग | खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को सस्ती दर पर खाद्य सामग्री प्रदान करना |
लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | haryanafood.gov.in |
हरियाणा राशन कार्ड के प्रकार
राशन कार्ड को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
- APL राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। APL राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है। इसमें कोई आय सीमा नहीं है।
- BPL राशन कार्ड: यह राशन कार्ड गरीब परिवारों के लिए है, जिनकी वार्षिक आय ₹10,000 से कम होनी चाहिए। इसका रंग लाल होता है।
- AAY राशन कार्ड: यह बहुत गरीब परिवारों के लिए है, जिनकी कोई स्थिर आय नहीं है। इसका रंग पीला होता है।
हरियाणा राशन कार्ड के लाभ
- राशन कार्ड धारकों को subsidized rate पर जैसे चावल, गेहूं, चीनी, केरोसिन, दाल आदि प्राप्त होते हैं।
- प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण समय की बचत होती है।
- राज्य के सभी BPL और APL श्रेणी के परिवार इस आवेदन का लाभ उठा सकते हैं।
- आवेदनकर्ता सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- यह अन्य दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि के लिए प्रमाण के रूप में भी काम आता है।
आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड प्रमाणित होना चाहिए।
- पहचान पत्र।
- पता प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
- पैसपोर्ट साइज फोटो।
हरियाणा राशन कार्ड 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जिन नागरिकों को हरियाणा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है, वे निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
पहला चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद ‘Online Ration Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको Saral Haryana Portal का होम पेज दिखाई देगा। यहाँ आपको ‘Registration Here’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और Validate पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और Apply For Services पर क्लिक करें।
दूसरा चरण
- दूसरे चरण में आपको राशन कार्ड का फॉर्म भरना होगा। परिवार की जानकारी, स्थायी पता, बैंक विवरण और गैस कनेक्शन का विवरण भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- पुनः लंबित विवरण की जांच करें और सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे पहचान पत्तों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
- अंत में आपका राशन कार्ड नंबर जनरेट होगा।
हरियाणा राशन कार्ड आवेदन स्थिति कैसे देखें?
- सरल हरियाणा की Official Website पर जाएं।
- ‘Track Application Status’ पर क्लिक करें।
- फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और Check Status पर क्लिक करें।
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Forms for Public Use’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘राशन कार्ड फॉर्म (APL/BPL)’ लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड करें और सभी आवश्यक जानकारी भरकर संबंधित विभाग में जमा करें।
हेल्पलाइन नंबर
- Toll-Free Help Line Number: PDS – 1967 & 1800-180-2087
- Consumer Help Line Number: 1800-180-2087