बिहार लेबर कार्ड – बिहार सरकार श्रमिकों की भलाई के लिए कई योजनाएँ चलाती है। इन योजनाओं का लाभ सही तरीके से सभी श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए श्रमिकों की जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए बिहार सरकार बिहार लेबर कार्ड जारी करती है जो श्रमिकों की पहचान का माध्यम बनता है। इस लेख में हम आपको Bihar Labour Card Yojana 2025 के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि क्या है यह कार्ड, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएँ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और श्रमिक पंजीकरण स्टेटस आदि प्रदान करेंगे।

Bihar Labour Card 2025
बिहार राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड बनाए जाते हैं ताकि सरकार के पास सभी श्रमिकों की जानकारी हो। इससे सरकार यह जान सकेगी कि श्रमिकों के लिए कौन-सी योजनाएँ शुरू करनी हैं और उनकी पात्रता क्या होगी। इस कार्ड के जरिए यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किस श्रमिक को क्या कौशल है, जिससे उन्हें उनके कौशल के अनुसार रोजगार मिल सके। Bihar Labour Card Yojana 2025 का लक्ष्य है सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुँचाना। “बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना” की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए बिहार सरकार की श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना आवश्यक है। आवेदन करने के सात दिन के भीतर आवेदक के रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर लेबर रजिस्ट्रेशन नंबर या लेबर कार्ड नंबर प्राप्त हो जाता है। इस नंबर के जरिए श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार लेबर कार्ड के लाभार्थी
- सीमेंट पत्थर ढोने वाले
- चट्टान तोड़ने वाले
- चुना बनाने वाले
- खिड़की ग्रिल एवं दरवाजों की गड़ाई और स्थापना करने वाले
- पुताई करने वाले
- इलेक्ट्रिशियन
- प्लंबर
- ईट का निर्माण करने वाले
- बांध प्रबंधक
- निर्माण में कार्य करने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- मोची
- हथोड़ा चलाने वाले
- निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
- सड़क निर्माण करने वाले
- लोहार
- भवन निर्माण में कार्य करने वाले
- कुआं खोदने वाले
- लेखाकार का काम करने वाले
- छप्पर छाने वाले
- कारपेंटर का कार्य करने वाले
- राजमिस्त्री
Bihar Labour Card Yojana 2025 के महत्वपूर्ण बिंदु
योजना का नाम | बिहार लेबर कार्ड |
किसने आरंभ की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के श्रमिक |
उद्देश्य | सभी श्रमिकों का लेबर कार्ड बनवाना। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://blrd.skillmissionbihar.org/ |
साल | 2025 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य
Bihar Labour Card बनवाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिहार के श्रमिक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों का पूरा ब्यौरा सरकार के पास रहेगा, जिससे योजनाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया जा सकेगा और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। Bihar Labour Card Yojana 2025 के तहत सरकार विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने के लिए इस कार्ड का उपयोग महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में करेगी।
Bihar Labour Card के लाभ तथा विशेषताएँ
- बिहार सरकार द्वारा सभी श्रमिकों को बिहार लेबर कार्ड प्रदान किए जाते हैं।
- यह कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों को आवेदन करना होता है।
- Bihar Labour Card के माध्यम से श्रमिकों का पूरा ब्यौरा सरकार तक पहुंचता है।
- सरकार श्रमिकों को लाभ पहुँचाने के लिए योजनाओं की शुरुआत कर सकेगी।
- श्रमिक अपने कौशल की जानकारी सरकार को देंगे, जिससे रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों की पहचान स्थापित की जाती है।
- सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यह कार्ड आवश्यक है।
- आवेदन ऑनलाइन या निवास स्थान के अनुसार जिला श्रम संसाधन विभाग में जाकर भी किया जा सकता है।
- आवेदन के 7 दिन के भीतर श्रमिक को लेबर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
- इस नंबर से श्रमिक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने की पात्रता
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार के किसी अन्य सदस्य का लेबर कार्ड नहीं होना चाहिए।
- वे श्रमिक जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन काम किया हो, वे आवेदन के लिए योग्य हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- राशन कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- श्रमिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- पहले आपको श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर होम पेज पर आपको श्रमिक पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरें:
- नाम
- पति/पिता का नाम
- आधार नंबर
- जन्मतिथि
- लिंग
- वैवाहिक स्थिति
- मोबाइल नंबर
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- डिक्लेरेशन पर टिक करें।
- रजिस्टर करें विकल्प पर क्लिक करें।
- अब श्रमिक लॉगिन पर क्लिक करें।

- आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि आदि भरें।
- संपर्क विवरण जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता आदि डालें।
- अपनी शैक्षिक योग्यता और कौशल की जानकारी दें।
- जानकारी भरने के बाद Save विकल्प पर क्लिक करें।
- पंजीकरण सबमिट करने की पुष्टि करें।
- आपका ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार पूरा होगा।
श्रमिक लॉगिन करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- श्रमिक लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नबंर और मोबाइल नंबर में जानकारी भरें।
- लॉगिन पर क्लिक करें।
अधिकारी लॉगिन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अधिकारी लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन पर क्लिक करें।
श्रमिक पंजीकरण में सुधार की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- श्रमिक लॉगिन पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
- लॉगिन करें।
- फॉर्म में सुधार करें और Save पर क्लिक करें।
Bihar Labour Card – बोध कैसे करें
- सबसे पहले बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर रजिस्टर्ड लेबर विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने जिला, क्षेत्र, और वार्ड का चयन करें।
- सर्च करें।
- सकल कार्ड लिस्ट आपकी स्क्रीन पर होगी।
बिहार श्रमिक पंजीकरण स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर व्यू रजिस्ट्रेशन स्टेटस पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर दर्ज करें।
- शो पर क्लिक करें।
- स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।
सीएससी लॉगिन करने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- सीएससी लॉगिन पर क्लिक करें।
- यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
- साइन इन पर क्लिक करें।
पंजीकरण रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- रजिस्टर्ड लेबर पर क्लिक करें।
- जिला, मुंसिपल कॉरपोरेशन, क्षेत्र एवं वार्ड नंबर डालें।
- सर्च करें।
डायरेक्टरी देखने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- डायरेक्टरी पर क्लिक करें।
- डायरेक्टरी देखें।
स्कीम एवं सर्विसेस से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- स्कीम एंड सर्विस पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल से जानकारी प्राप्त करें।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- कांटेक्ट अस पर क्लिक करें।
- संपर्क विवरण प्राप्त करें।
संपर्क विवरण
हमने इस लेख में बिहार लेबर कार्ड के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की है। यदि आपके पास कोई सवाल है या समस्या है, तो आप निम्नलिखित संपर्क विवरण के माध्यम से मदद ले सकते हैं।
- फोन नंबर- 0612-2525558
- ईमेल- biharbhawan111@gmail.com