Agniveer Bharti 2024 – अग्निवीर भर्ती आवेदन 13 फरवरी से, चार श्रेणियां के लिए होगा पंजीकरण

Agniveer Bharti 2024 – अगर आप 10वीं या 12वीं पास सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं और भारतीय सेना में सिपाही बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है क्योंकि देश भर में भारतीय सेना लगातार अग्निवीर भर्ती 2024 रैली आयोजित करके देश की सेवा करने का अवसर प्रदान कर रही है। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2024 आगामी 8 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम पंजीकरण करवा सकते हैं।

अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक है तो अग्निवीर रैली भर्ती में आवेदन कर अपना शानदार करियर बना सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे साथ ही आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार Agniveer Bharti 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैंं।

अग्निवीर

Agniveer Bharti 2024

अग्निवीर रैली भर्ती भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में सेवा करने के लिए युवा, पुरुषों और महिलाओं को चुनने की एक प्रक्रिया है। अग्निवीर वे सैनिक होते है जिनकी भर्ती 4 साल की अवधि के लिए की जाती है। लेकिन 4 साल का सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें फिर से नौकरी में लाने को लेकर रक्षा मंत्रालय विचार कर रहे हैं। अग्निवीरों की सेवाकाल खत्म होने के बाद करीब 25% अग्नि वीरों को स्थाई रूप से सेवा में रखने का प्रावधान है। वही बचे 75% अग्नि वीरों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें पुलिस, अर्ध सैनिक, बल सहित अन्य कई नौकरी में मौका मिल सकता है। इसके अलावा इन्हें आपातकालीन समय में वापस भी लिया जा सकता है। भारतीय निर्देशक ने बताया कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है अभ्यर्थियों को किसी संस्था या कोचिंग सेंटर की आवश्यकता नहीं है इसके अलावा सेना भर्ती से पहले किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है।

11th Feb Update:- चार श्रेणियां के लिए आवेदन 13 फरवरी से

केंद्र सरकार द्वारा इंडियन आर्मी की नई अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू किए जाएंगे इच्छुक लाभार्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैंं यह भर्ती मुख्य रूप से चार श्रेणियां के लिए निकल गई है जिसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन शामिल है

Agniveer Army Rally Agniveer Female Bharti Agniveer Navy

अग्निवीर भर्ती 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Agniveer Bharti
शुरू की गई भारतीय सेना द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य भारतीय सेना में अग्निवीरों के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान करन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/

दो चरणों में की जाएगी अग्निवीरों की भर्ती

अग्निवीर भर्ती वर्ष 2024 -25 के लिए अग्नि वीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में भर्ती रैली होगी। आपको बता दें कि अग्नि वीर रैली भर्ती प्रक्रिया वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों का मूल्य कर उनकी शारीरिक फिटनेस मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जाता है। रेडी में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा सहित कई परीक्षण शामिल है। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है लेकिन अपने देश की सेवा करने और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का एक अवसर भी है। इच्छुक उम्मीदवार को भर्ती के लिए अपना नाम इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

अग्निवीर बनने के लाभ

  • भारतीय सेना भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन,सोल्जर टेक्निकल और अन्य पदों पर उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती के के लिए देशभर में भर्ती रैलियां आयोजित की गई है।
  • Agniveer Bharti 2024 के लिए अभ्यार्थी 21 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।
  • अग्निवीर सेवा में शामिल होने पर आपको अच्छा वेतन और भत्ते मिलेंगे।
  • निशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा का लाभ अग्निवीरों को दिया जाएगा।
  • अग्निवीर बनने पर आपको यात्रा करने और दुनिया देखने का अवसर प्राप्त होगा।
  • आप एक टीम का हिस्सा बनकर अपने देश की सेवा करने और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
  • भारतीय सेना में शामिल होकर युवा अग्निवीर रैली भर्ती में अपना करियर बना सकेंगे।
  • देश के युवाओं को राष्ट्रीय प्रादेशिक सेवा का हिस्सा बनकर सेवा करने का सुनहरा मौका है।
मां भारती के सपूत वेबसाइट CAPF eAwas Portal Join Indian Army Portal

Agniveer Bharti के लिए पात्रता

अग्निवीर रैली भर्ती के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। इसके बाद ही अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है।

  • अभ्यर्थी को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अग्निवीर भर्ती के लिए युवा, पुरुष एवं महिलाएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • अभ्यर्थी को कम से कम 10वीं या समकक्ष की शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
  • आवेदक अच्छे चरित्र का हो और उसके ऊपर कोई अपराधिक मामला दर्ज न हो।
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से चुस्त होना चाहिए।
अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फिटनेस सर्टिफिकेट
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज

Agniveer Bharti 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको इंडियन आर्मी भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Agniveer
  • होम पेज पर आपको Agnipath के ऑप्शन पर क्लिक कर User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने हेतु दिशा निर्देश दिखाई देंगे।
Agniveer
  • आपको उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको रजिस्टर करने के लिए अपने आधार नंबर का चयन करना होगा।
Agniveer
  • अब आपको Fetch From DigiLocker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना आधार नंबर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Agniveer
  • अब आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Save के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसका उपयोग आप लॉगिन करने के लिए कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Indian Army के लिए लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Agnipath के ऑप्शन पर क्लिक कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
Indian
  • अब आपको इस पेज पर Username और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Agniveer Bharti FAQs

अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? अग्निवीर भर्ती के लिए देश के युवा, पुरुष और महिला आवेदन कर सकते हैंं। जिनकी आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच है। Agniveer Bharti कितने साल के लिए होती है? Agniveer Bharti के तहत दी जाने वाली सेना की नौकरी सिर्फ 4 साल की अवधि की होती है। इसके बाद उनके पास नियमित कैडर नामांकन के लिए आवेदन करने का विकल्प होता है। अग्निवीर रैली भर्ती प्रक्रिया वर्ष में कितनी बार आयोजित की जाती है? अग्निवीर रैली भर्ती प्रक्रिया भारतीय सेना द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *