मां भारती के सपूत वेबसाइट: शहीद और घायल सैनिकों के परिवारों के लिए मदद का एक नया रास्ता

Maa Bharati Ke Sapoot Website – भारतीय सेना का मुख्य उद्देश्य अपने देश की रक्षा करना है। कई सैनिक अपने जीवन का बलिदान तक दे देते हैं ताकि हमारे देश वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ऐसे में आम जनता, देशवासियों और उद्योगों के लोगों की ओर से यह मांग उठती रहती है कि एक सहायता कोष बनाया जाए, जहां लोग सैनिकों को सहायता कर सकें। इस क्रम में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Maa Bharati Ke Sapoot Website को 14 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया।

इस वेबसाइट के जरिए कोई भी आम नागरिक सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों को सहायता कर सकता है। आइए जानते हैं इस वेबसाइट से जुड़ी कुछ अहम बातें और यह कि आप किस प्रकार से अपने योगदान के जरिए सहायता कर सकते हैं।

Maa

Maa Bharati Ke Sapoot Website

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान मां भारती के सपूत (MBKS) वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में सहायता कर सकते हैं। AFBCWF एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग उन सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो युद्ध में शहीद हो जाते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं।

इस वेबसाइट का ब्रांड एंबेसडर भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती

“सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष में योगदान देने के लिए ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट का उद्घाटन किया।
मेरी सभी से अपील है कि इस कोष में उदारता से योगदान दें और भारत के बहादुर सिपाहियों के परिवारों की सहायता करें। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनका सहारा बनें।”
— राजनाथ सिंह (@rajnathsingh) October 14, 2024

मां भारती के सपूत वेबसाइट के बारे में जानकारी

वेबसाइट का नाम Maa Bharati ke Sapoot Website
संबंधित विभाग रक्षा विभाग
किसके द्वारा लांच की गई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी
कब शुरू की गई 14 अक्टूबर 2025
उद्देश्य आम लोगों को AFBCWF में योगदान की सुविधा प्रदान करना।
साल 2025
आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://maabharatikesapoot.mod.gov.in/

Agniveer Female Bharti

Maa Bharati ke Sapoot Website का उद्देश्य

Maa Bharati ke Sapoot Website‌ का मुख्य उद्देश्य देशभक्तों, औद्योगिक संगठनों और व्यापारियों को शहीद और घायल सैनिकों की सहायता हेतु ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रदान करना है। ताकि वे अपने योगदान के माध्यम से उन परिवारों की मदद कर सकें, जिनके जीते जी उनके प्रियजन सेना में शहीद हो गए हैं। यह सभी का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम अपने शहीदों और घायल सैनिकों के परिवारों की सहायता करें।

कोरोना वायरस के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने PM CARES Fund में 25 करोड़ रुपए दिए थे। तभी से सैनिकों की सहायता के लिए एक वेलफेयर फंड की मांग उठ रही थी। अब इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी अंशदान कर सकता है।

Maa Bharati ke Sapoot Website के लाभ एवं विशेषताएं

  • मां भारती के सपूत वेबसाइट (MBKS) को 14 अक्टूबर 2025 को लांच किया गया है।
  • इसको रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने नेशनल वॉर मेमोरियल में आयोजित एक कार्यक्रम में लांच किया।
  • यह वेबसाइट आम जनता के लिए समर्पित है जहाँ लोग शहीदों या गंभीर रूप से घायल सैनिकों के परिवारों को मदद कर सकते हैं।
  • सैनिकों का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है, इसलिए हर नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने शहीदों का सम्मान करें।
  • अब आम लोग भी इस वेबसाइट के माध्यम से AFBCWF में अपने योगदान दे सकते हैं।
  • इस वेबसाइट के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हैं।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को देश और सैनिकों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।

CAPF eAwas Portal

मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से योगदान कैसे करें?

Maa
  • फिर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें और Send OTP पर क्लिक करें।
Maa
  • आपको आपके पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दर्ज करें।
  • अब नए पेज पर पूछी गई जानकारी भरें और अपनी राशि का योगदान करें।
  • इस तरह आप योगदान कर सकते हैं।

Note: यदि आपका लेनदेन किसी कारण से विफल हो जाता है और आपके खाते से राशि काट ली जाती है, तो थोड़ी देर इंतजार करें। ऐसा लेनदेन ही सफल माना जाएगा जिसके लिए भुगतान गेटवे से प्रमाण पत्र मिले।

Maa Bharati ke Sapoot डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • अभी की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर Dashboard पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप डैशबोर्ड पर क्लिक करेंगे, नया पेज खुलेगा।
मां
  • इस पेज पर आप डैशबोर्ड से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।

Contact Us

  • पहले मां भारती के सपूत आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Contact us पर क्लिक करें।
  • फिर आपको आवश्यक संपर्क जानकारी दिखेगी।

संपर्क विवरण

  • पता: Maa Bharati Ke Sapoot C/o Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund (AFBCWF) Room NO 281-B South Block Integrated HQ of MoD (Army) Ceremonial and Welfare Directorate DHQ PO New Delhi – 110011
  • नोडल अधिकारी: Colonel KSR Mohan (Retd) Maa Bharati Ke Sapoot Room No 281-B South Block Integrated HQ of MoD (Army) Ceremonial and Welfare Directorate DHQ PO New Delhi – 110011
  • मोबाइल नंबर: 011-23015086
  • ईमेल आईडी: afbcwf.111@gov.in