UP Vidhwa Pension List 2024 – उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करें

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना सूची 2024 में अपना नाम चेक करें और Vidhwa pension list को PDF में भी डाउनलोड करें

UP Widow Pension Yojana List

UP Vidhwa Pension List 2024: विधवा पेंशन लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से UP Vidhwa Pension List के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं के लिए विधवा पेंशन लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में जिन लाभार्थी महिलाओं का नाम शामिल होता है, उन्हें प्रति माह ₹500 के हिसाब से हर तीन महीने में ₹1500 की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा यूपी विधवा पेंशन लिस्ट को sspy-up.gov.in पर एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है। अगर आप भी इस लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहती हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको इस लेख में यूपी विधवा पेंशन लिस्ट 2024 में नाम चेक करने की बेहद आसान प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।

UP

UP Vidhwa Pension List 2024

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग अब UP Vidhwa Pension List को ऑनलाइन उपलब्ध कराता है, जिससे लाभार्थी विधवा महिलाएं घर बैठे ही आसानी से इस लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं और पेंशन राशि प्राप्त कर सकती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य की निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य पति की मृत्यु के बाद विधवा महिलाओं को पेंशन राशि के माध्यम से आर्थिक मदद प्रदान करना है।

इस योजना के अंतर्गत, लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹500 (₹6000 वार्षिक) की पेंशन राशि दी जाती है, जो हर 3 महीने में सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खाते में जमा होती है। इस योजना से जुड़ी महिलाओं को अपने नाम को यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में चेक करना आवश्यक है, ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि उनका नाम इस सूची में शामिल है या नहीं। अगर उनका नाम इस लिस्ट में होता है, तो उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन की राशि नियमित रूप से प्राप्त होती रहेगी।

उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट के बारे में जानकारी

लेख का विषयUP Vidhwa Pension List
प्रकाशित की जाती है?समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीविधवा निराश्रित महिलाएं
उद्देश्यविधवा पेंशन लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करना
पेंशन राशि500 रुपए प्रतिमाह
योजना की स्थितिचालू है।
साल2024
लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://sspy-up.gov.in/

UP Vidhwa Pension List के लाभ

  • इस लिस्ट में जिन आवेदक विधवा महिलाओं का नाम शामिल होता है उन्हें हर महीने ₹500 की विधवा पेंशन दी जाती है।
  • Vidhwa Pension List UP में शामिल लाभार्थी महिलाओं को पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • राज्य सरकार द्वारा अब निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए यूपी विधवा पेंशन लिस्ट को समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत पोर्टल पर पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाता है।
  • इस लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करने से विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होती है। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
  • सरकार द्वारा इस लिस्ट को समय-समय पर संशोधित किया जाता रहता है। इस लिस्ट में से कभी कुछ पुरानी लाभार्थियों को बाहर किया जाता है तो कभी नई लाभार्थी महिलाओं को जोड़ा जाता है।
  • यूपी विधवा पेंशन लिस्ट के माध्यम से लाभार्थी महिला अपने घर बैठे ही यह देख सकती है कि उनके पेंशन के ट्रांजैक्शन की क्या स्थिति है।

सुकन्या समृद्धि योजना

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए पात्रता

  • अवेदिका के पति की मृत्यु हो चुकी हो यानी वह विधवा और निराश्रित हो।
  • विधवा महिला उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी हो।
  • 18 से लेकर 60 वर्ष तक के बीच की निराश्रित विधवा महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन करने की पात्र है।
  • अवेदिका के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹200000 या इससे कम की होनी चाहिए।
  • निराश्रित विधवा महिला अन्य किसी विधवा पेंशन का लाभ ना ले रही हो।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

UP Vidhwa Pension List देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदिका महिला को समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
UP
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको पेंशनर सूची (2024-25) के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
Pensioners List link

Widow Pension List
Widow Pension List
  • इस सूची में से आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र की सूची दिखाई देगी।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के है तो आप ग्रामीण क्षेत्र की सूची में से अपने विकासखंड का चयन करें।
  • अब आप अपने ग्राम का चयन करे। इसके बाद आपको अपने ग्राम के आगे दी गई कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक देना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी पेंशनर्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैंं। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल होगा तो आपको यूपी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
Final List
Final List

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट PDF डाउनलोड कैसे करें?

उत्तर प्रदेश widow pension list PDF में डाउनलोड करने के लिए आपको अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्युटर के कीबोर्ड में ctrl+p के बटन दबाने होंगे और फिर PDF को प्रिंटर में सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद आप पूरी पेंशन लिस्ट को PDF में डाउनलोड कर पाएंगे।

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट PDF
यूपी विधवा पेंशन लिस्ट PDF

यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है ‌
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
यूपी
  • इस पत्र में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप यूपी विधवा पेंशन लिस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैंं।