Saral Portal Haryana 2025 – हरियाणा सरकार समय-समय पर नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता करती है। इस संदर्भ में, हरियाणा सरकार ने Saral Portal की पेशकश की है, जो सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी को एक मंच पर लाने के लिए बनाया गया है। सभी नागरिक saralharyana.gov.in पर जाकर इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में हम आपको हरियाणा Saral Portal से जुड़ी जानकारी, जैसे उपलब्ध सेवाएं, लाभ, और पंजीकरण प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

Saral Portal Haryana 2025
Saral Portal Haryana एक महत्त्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से हरियाणा के नागरिक 380+ विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सरल पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि नागरिक घर बैठे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका लाभ उठा सकें।
हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य
सरल पोर्टल का उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना है। यह अंत्योदय सरल पोर्टल (Antyodaya SARAL Portal Digital India) डिजिटल इंडिया की योजना को आगे बढ़ाता है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता स्थापित होती है। इस ऑनलाइन सेवा का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना और समय की बचत करना है।
Saral Portal Haryana के बारे में जानकारी
पोर्टल का नाम | सरल पोर्टल |
किसने शुरू किया | हरियाणा सरकार |
उद्देश्य | सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाना |
लाभार्थी | राज्य के लोग |
साल | 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | saralharyana.gov.in |
सरल पोर्टल पर सेवाओं की सूची
राज्य में प्रमुख योजनाएं और सेवाएं इस प्रकार हैं:
- निवासी प्रमाण पत्र (Revenue)
- डीलर प्वाइंट पंजीकरण (Transport)
- नया राशन कार्ड (खाद्य और आपूर्ति)
- आय प्रमाण पत्र (राजस्व)
- वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (Social Justice and Empowerment)
- नए बिजली कनेक्शन
- डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना (Welfare of SCBC)
- साइकिल योजना (BOCW – Labour)
- विवाह पंजीकरण (शहरी स्थानीय निकाय)
- सूक्ष्म पोषक उर्वरक (कृषि)
हरियाणा राशन कार्ड सूची
Saral Portal Haryana पर उपलब्ध विभागों की सूची
- हाउसिंग बोर्ड
- बागवानी विभाग
- स्वास्थ्य सेवा विभाग
- हरियाणा महिला विकास निगम
- हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
- अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम
- हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
- वन विभाग हरियाणा
- हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम
- खाद और आपूर्ति विभाग
- मत्स्य विभाग
- वित्त विभाग
- रोजगार विभाग
- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
- धर्मार्थ कार्य
- भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
- पशुपालन और डेयरी
- कृषि विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
- एससी और बीसी का कल्याण
- शहरी स्थानीय निकाय
- टाउन एंड कंट्री प्लानिंग
- पर्यटन विभाग
- खेल और युवा मामले
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग
- ग्रामीण विकास
- राजस्व विभाग
- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
- अक्षय ऊर्जा विभाग
- जनसंपर्क विभाग
- सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग
- मुद्रण और स्टेशनरी विभाग
- पुलिस विभाग
- श्रम विभाग
- उद्योग और वाणिज्य विभाग
सरल पोर्टल की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाएं
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण
- डीलर प्वाइंट पंजीकरण
- नया राशन कार्ड जारी करना (खाद्य आपूर्ति विभाग हरियाणा)
- वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
- नए बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन
- सूक्ष्म पोषक उर्वरक (कृषि विभाग हरियाणा)
- डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
Saral Portal Haryana के लाभ
- हरियाणा के नागरिक इस ऑनलाइन पोर्टल पर कहीं से भी किसी भी समय सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से सेवाओं की स्थिति की लाइव ट्रैकिंग की जा सकती है।
- पोर्टल सरकार और नागरिकों के बीच पारदर्शिता लाएगा।
- कोई भी व्यक्ति किसी योजना के लिए आवेदन कर सकता है और आसानी से अपने लाभ प्राप्त कर सकता है।
- सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना इस पोर्टल के माध्यम से आसान है।
Saral Portal Haryana पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन कैसे करें?
वे लाभार्थी जो हरियाणा Saral Portal पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:
- पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा। नीचे New User Registration Here का विकल्प दिखाई देगा।

- इस विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें आपको Registration Form दिखाई देगा।

- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य आदि भरें। सभी जानकारी भरने के बाद Validate बटन पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद, आपको Login करना होगा। इसके लिए फिर से होम पेज पर जाएं।
- लॉगिन फॉर्म में उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन के बाद, ऑनलाइन उपलब्ध सेवा अनुभाग पर क्लिक करें, आवश्यक सेवाओं का चयन करें और आवेदन करें।
Saral Portal Haryana पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर साइन इन हियर लिखा होगा।
- आपको वहां अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब Submit बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप साइन इन कर सकेंगे।
ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर ट्रैक एप्लीकेशन ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।

- एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें आपको विभाग, सेवा और एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करनी होगी।
- फिर check status के लिंक पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ऑनलाइन टिकट ट्रैक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ट्रैक टिकट ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।

- फिर एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे टिकट, सर्च टेक्स्ट और कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे, आपका टिकट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
स्कीम/सेवाओं की सूची देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर स्कीम्स/सेवाएं सूची के लिंक पर क्लिक करें।

- इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहाँ आप सभी सेवाओं की सूची देख सकते हैं।
स्कीम्स और सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
- सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर सर्च स्कीम्स/सेवाओं के लिंक पर क्लिक करें।

- नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें आपको कीवर्ड, विभाग और स्कीम/सेवा दर्ज करनी होगी।
- फिर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
सरल हरियाणा एप्लीकेशन की स्थिति SMS के माध्यम से जांचने की प्रक्रिया
यदि आप SMS द्वारा एप्लीकेशन की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो आपको “SARAL” लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। यदि आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से स्थिति चेक कर रहे हैं, तो भी “SARAL” लिखकर भेजें।
परफॉर्मेंस डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर परफॉर्मेंस डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहाँ परफॉर्मेंस डैशबोर्ड देखा जा सकेगा।
Helpline Number
हमने इस लेख में हरियाणा के सरल पोर्टल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की है। यदि आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप टोल फ्री नंबर या ईमेल के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- Toll-Free Number – 1800-2000-023
- Email Id – saral.haryana@gov.in