राज मत्स्य योजना पोर्टल 2025: घर बैठे आवेदन की सुविधा

राज मत्स्य योजना पोर्टल – राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के लाभ के लिए नई योजनाएँ शुरू की हैं, ताकि राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और रोजगार के नए अवसर भी निर्मित हो सकें। इसी का एक हिस्सा राज मत्स्य योजना पोर्टल है, जिसे मत्स्य पालन से जुड़े नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा लाभार्थी घर बैठे ही मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके माध्यम से राज्य में मत्स्य विकास को बढ़ावा दिया जाएगा और योजनाओं का शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Raj

राज मत्स्य योजना पोर्टल 2025

राजस्थान के कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा राज मत्स्य योजना पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर मत्स्य विभाग की सभी योजनाओं को एकत्रित किया गया है। इसके माध्यम से राज्य के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें SSO ID या ई-मित्र का उपयोग करना होगा। इसके अतिरिक्त, किसान अपने आवेदन की स्थिति को भी ऑनलाइन देख सकते हैं। उन्हें आवेदन से लेकर अनुदान की स्वीकृति तक सभी चरणों की जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी। लाभार्थी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का भी लाभ उठा सकते हैं।

राजस्थान बस सारथी योजना

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने शुक्रवार को कृषि पंत भवन में राज मत्स्य योजना पोर्टल का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/p0nWdpotwl — राजस्थान सरकार (@RajGovOfficial) 22 अप्रैल 2024

राज मत्स्य योजना पोर्टल के बारे में जानकारी

योजना का नाम राज मत्स्य योजना पोर्टल
शुरू की गई कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा
शुरू किया गया 21 अप्रैल 2024
लाभार्थी राज्य के मत्स्य पालन से जुड़े किसान
उद्देश्य किसानों को मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
राज्य राजस्थान
साल 2025
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ई मित्र
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

राज मत्स्य योजना पोर्टल का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा राज मत्स्य योजना पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना है। इससे किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन के स्थिति की जांच भी कर सकेंगे। इसी के साथ, कार्य में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

पालनहार योजना राजस्थान

राजस्थान मत्स्य योजना पोर्टल पर शामिल योजनाएँ

मत्स्य पालन विभाग द्वारा पोर्टल पर शामिल की गई योजनाओं की सूची निम्नलिखित है:

  • मछली पालन के लिए निजी जमीन पर तालाब का निर्माण
  • मछली पालन के प्रथम वर्ष में उपादान का खर्च
  • खारे पानी में झींगा पालन के लिए तालाब का निर्माण
  • मत्स्य बीज हेचरी की स्थापना
  • मछली पकड़ने के शिल्प
  • पारदर्शी घटक प्रणाली की योजना
  • मोबाइल या खुदरा मछली विक्रय केंद्र की स्थापना योजना
  • कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की योजना
  • मछुआरों के लिए सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना
  • प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना
  • सेविंग कम रिलीफ योजना
  • केज कल्चर के लिए अनुदान योजना

राज मत्स्य योजना पोर्टल 2025 के लाभ एवं विशेषताएँ

  • इस पोर्टल की शुरुआत राजस्थान के कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री ने की है।
  • किसान अब सभी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल से उठा सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से किसानों का समय और मेहनत बचेगा।
  • सभी सूचनाएँ अब उनके मोबाइल फ़ोन पर एसएमएस के माध्यम से पहुंचाई जाएँगी।
  • किसानों को अलग अलग पोर्टलों पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

राजस्थान मत्स्य योजना पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।

Raj Matsya Yojana Portal 2025 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • पहले आपको राज मत्स्य योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर योजना का नाम चुनें।
  • आप अपना आवेदन ऑनलाइन ई मित्र के माध्यम से भी कर सकते हैं।
  • अगर आप स्वयं आवेदन कर रहे हैं, तो एसएसओ ID दर्ज कर लॉगिन करें।
  • फिर आवेदन फ़ॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने पर आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा, जिसका उपयोग आप आवेदन की स्थिति देखने हेतु कर सकते हैं।

राज मत्स्य योजना पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर

जल्द ही सरकार द्वारा राज मत्स्य योजना पोर्टल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे, जिससे लाभार्थी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

Raj Matsya Yojana Portal FAQs

राज मत्स्य योजना को किसने शुरू किया है? यह योजना राजस्थान के कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री लालचंद कटारिया द्वारा शुरू की गई है। इसके शुरू करने का उद्देश्य क्या है? किसानों को मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।