प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना – यह योजना देश के अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत, गांवों में रहने वाले अनुसूचित जाति के युवा खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जो गांव में रह रहे हैं। आज के लेख में हम आपको प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के सारे विवरण देंगे कि कैसे इसका लाभ उठाना है और कौन इस योजना के लिए पात्र है। जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना 2025
प्रधान मंत्री मोदी की सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत, चयनित गांवों में रहने वाले अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। आगरा जनपद के 24 गांवों में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए रोजगार सृजन हेतु कार्य किए जाएंगे।
गांव में बेरोजगार युवाओं के लिए समूहों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक समूह में 10 सदस्य होंगे और प्रत्येक गांव में दो समूह बनाए जाएंगे। इन समूहों को अधिकतम 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Pradhan Mantri Anusuchit Jati Abhyudaya Yojana |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग भारत सरकार |
लाभार्थी | अनुसूचित जाति के युवा |
उद्देश्य | अनुसूचित जाति के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
अनुदान राशि | 50000 रुपये |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
साल | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://pmajay.dosje.gov.in/ |
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहने वाले अनुसूचित जाति के युवाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। 24 गांवों का चयन किया गया है और इन गांवों में दो-दो समूहों का गठन किया जाएगा। ये समूह रोजगार के लिए प्रशिक्षण देंगे और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे। लाभार्थियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उनका उत्पाद मार्केटिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

480 व्यक्तियों को व्यापार में आगे बढ़ाएगी योजना
उत्तर प्रदेश के आगरा में 24 गांवों में योजना का कार्यान्वयन होगा। प्रत्येक गांव में दो समूह बनाए जाएंगे, जिनसे कुल 48 समूह बनेंगे। प्रत्येक समूह में 10 सदस्य होंगे, इससे कुल 480 व्यक्तियों को योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार इस योजना के लिए एक निश्चित ब्याज दर पर ऋण प्रदान करेगी।
PM AJAY योजना के तहत जिन कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध होगा
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के लोग निम्नलिखित कार्य कर सकेंगे:
- कृषि
- बागवानी
- पशुपालन
- मत्स्य पालन
- हस्तशिल्प
- खाद्य प्रसंस्करण
- हथकरघा
- सेवा व्यापार
- जूता निर्माण
- मधुमक्खी पालन और डेयरी व्यापार
- अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी ऋण उपलब्ध होगा।
प्रतिभागियों को प्रशिक्षण और मार्केटिंग सहायता भी दी जाएगी
सरकार द्वारा इम्प्लीमेंटेशन के लिए जिला स्तर पर परियोजना समूह गठित किए जाएंगे। लाभार्थियों को परियोजना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जब लाभार्थी अपना उत्पाद तैयार करेंगे, तो राज्य सरकार उनकी मार्केटिंग में भी सहायता करेगी। इस प्रक्रिया में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी किया जाएगा ताकि अनुसूचित जाति के लोग उद्यमिता की ओर बढ़ सकें।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत चयनित गांवों की सूची
सिंगारपुर | चौमा |
शाहपुर | मंगोली कला |
धोर्रा | धनौली |
अभयपुरा | विद्यापुर |
बाइखेरा | जऊपुरा |
बसुआ नगला | नवलपुर |
अरेला | सिंहोरगढ़ |
नगला मनी | बबरौद |
मुरलीधरपुर | पाली किरावली |
जहानपुर | मुंडेरा |
कालिका नगला | भहाई |
रजरई | लखनपुर |
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के लाभ और विशेषताएं
- यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई है।
- गांवा में अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार के लिए अनुदान दिया जाएगा।
- 24 गांवों का चयन इस योजना के लिए किया गया है।
- अनुसूचित जाति के युवाओं को 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त होगा।
- प्रत्येक गांव में दो समूह गठित किए जाएंगे।
- लाभार्थियों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- यह योजना अनुसूचित जाति के जीवन स्तर में सुधार लाएगी।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- केवल गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के युवाओं को इसके लिए आवेदन करने का अधिकार है।
- आवेदक की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Anusuchit Jati Abhyudaya Yojana में लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले PM AJAY योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने पर Login के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुल जाएगा। यहाँ User ID और Password डालें।
- उसके बाद Captcha कोड भरें और Login पर क्लिक करें।
- ये सरल स्टेप्स से आप योजना में लॉगिन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
- प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट होम पेज पर आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- नई पेज पर आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और Submit पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया
- PM AJAY योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Login विकल्प पर क्लिक करें।
- Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें।
- User ID और Captcha कोड भरें।
- Submit पर क्लिक करें और OTP के जरिए पासवर्ड रिसेट करें।