Old Age/ Vridha Pension KYC कैसे करें, वृद्धावस्था पेंशन में मोबाइल नंबर जोड़ें

Vridha Pension KYC – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए पेंशन संबंधी विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना को 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन प्रदान कराई जाती है। सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लिए KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप KYC नहीं करते हैं तो सरकार द्वारा आपकी आने वाली किस्त को रोक दिया जाएगा। अगर आप वृद्धावस्था पेंशन केवाईसी करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Old Age/Vridha Pension KYC से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Vridha

Old Age/ Vridha Pension KYC 2024

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य के वृद्ध नागरिकों को Old Age Pension योजना का लाभ प्रदान करने के लिए एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के वृद्ध नागरिक अपनी पेंशन से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब व्यक्तियो को राज्य सरकार द्वारा 500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। Old Age/ Vridha Pension KYC आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर भी करा सकते हैंं या फिर आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैंं। KYC के सत्यापन होने के बाद ही सरकार द्वारा पेंशन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। ताकि पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना

वृद्धावस्था पेंशन केवाईसी के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Old Age/ Vridha Pension KYC
पेंशन का नाम वृद्धा पेंशन
विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी वृद्धजन पेंशन धारक
राज्य उत्तर प्रदेश
अधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/

उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन योजना

UP Vridha Pension KYC रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे खोजें ?

अगर आप अपना वृद्धावस्था पेंशन KYC रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैंं। जो कि निम्न प्रकार है।

  • वृद्धावस्था पेंशन केवाईसी रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए सबसे पहले आपको एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस पेज पर आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अपने अगला पेज खुल जाएगा।
UP
  • आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर निकालने के लिए Important Links में यदि आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हो तो यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस पेज पर अपना बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप का रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा।
  • अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैंं।

Old Age/ Vridha Pension KYC कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको वृद्धावस्था पेंशन KYC के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको वृद्धावस्था पेंशन आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पहले पेंशन योजना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप अपने अकाउंट से लॉगिन हो जाएंगे तो आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर सत्यापित कर लेना होगा।
  • सत्यापन करने के बाद आपकी वृद्धावस्था पेंशन केवाईसी करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वृद्धा पेंशन योजना में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े?

  • सबसे पहले आपको वृद्धा पेंशन में अपना मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जहां पर आप को आवेदक लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर इंपॉर्टेंट लिंक के सेक्शन में पहले से रजिस्टर्ड आवेदक अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको अपनी पेंशन का चुनाव कर अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी वृद्धा पेंशन में मोबाइल नंबर जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।