मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, CG Matsya Vikas Puraskar Yojana

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana – छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े किसानों, समूहों, संगठनों एवं संस्थाओ के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए CG Matsya Vikas Puraskar Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में हर साल 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जो इच्छुक पात्र आवेदक इस वर्ष अपना आवेदन करना चाहते हैं वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in पर जाकर 31 अगस्त सन 2022 तक अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं। मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 से जुड़ी ओर अधिक जानकारी जैसे- लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता‌ एवं आवेदन प्रक्रिया आदि प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को अवश्य पढ़ें।

CG

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana 2024

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में मत्स्य (मछली) पालन का काम करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अकास्मिकताओं से भरी हुई होती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के मत्स्य पालन का काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए CG Matsya Vikas Puraskar Yojana को छत्तीसगढ़ में लागू किया है। इस योजना के माध्यम मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रुप में ₹100000 दिए जाते हैं। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति,संगठन, समुदाय या संस्था पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन कर सकते हैंं। आवेदन करने के बाद चयनित समिति के द्वारा यह देखा जाता है कि कौन सा आवेदक पुरस्कार राशि प्राप्त करने के योग्य है। जो आवेदक पुरस्कार राशि प्राप्त करने का योग्य होता है उसे ही श्रीमती बिलासाबाई केवंटीन मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के तहत सम्मानित करते हुए पुरस्कार के रूप में 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम CG Matsya Vikas Puraskar Yojana
शुरू की गई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कृषि (मछली पालन) विभाग, छत्तीसगढ़
लाभार्थी राज्य के सभी मछली पालक किसान, संस्था, समुदाय एवं संगठन
उद्देश्य मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आर्थिक सहायता (पुरस्कार राशि) 1 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त सन् 2022
वर्ष 2024
अधिकारिक वेबसाइट agriportal.cg.nic.in

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालन का काम करने वाले लोगों की आर्थिक दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए मत्स्य विकास पुरस्कार योजना को आरंभ किया है।
  • राज्य के मछली पालन कार्य में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को इस योजना के माध्यम से ₹100000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाता है।
  • यह योजना मछली पालन का काम करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, संस्थाओं एवं सहकारी समितियों को लाभ प्रदान करती है।
  • जो इच्छुक आवेदक इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करवा सकते हैंं।
  • CG Matsya Vikas Puraskar Yojana के तहत इस वर्ष आवेदन करने की अंतिम तिथि 31अगस्त सन् 2022 है।
  • यह योजना राज्य के मछली पालन रोजगार को बढ़ावा देगी और मछली पालन कार्य से जुड़े लोगों को निरंतर अपना काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना

Matsya Vikas Puraskar Yojana के तहत निर्धारित कुछ शर्ते एवं नियम

  • आवेदक व्यक्ति/संगठन/संस्था/सहकारी समिति केवल एक बार ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है। यानी दोबारा आवेदन मान्य नहीं होंगा।
  • आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फॉर्म को जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ अपने निकटवर्ती मछली पालन विभाग में अंतिम तिथि से पहले जमा करना अनिवार्य है।
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक है तो आपको आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करवाना है।
  • आप आवेदन फॉर्म में डॉक्यूमेंट के तौर पर आपको अपने काम की फोटो कॉपी या उस कार्य का वीडियो जो भी आपके पास है उसे जमा करना है ‌
  • मत्स्य विभाग द्वारा आवेदकों के आवेदनों की समीक्षा की जाएगी और पुरस्कार के चयन से जुड़े सभी निर्णय मत्स्य विभाग की चयन समिति के होगा जो अंतिम और सर्वमान्य होगा।
  • जो आवेदक पुरस्कार प्राप्त करने के योग्य होंगे उनके नामों की घोषणा करके उन्हें सम्मानित करने के लिए ₹100000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • यदि आप छत्तीसगढ़ मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के नियम और शर्तों के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं मत्स्य पालक छत्तीसगढ़ सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट या मत्स्य पालक के जिला कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मालूम कर सकते हैंं।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के तहत पात्रता मानदंड

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • मत्स्य पालन रोजगार से लगे लोग ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक अपने जीवन काल में एक बार ही इस योजना के तहत आवेदन करने का पात्र है।
  • आवेदक ने मत्स्य विकास के क्षेत्र में अर्थात मछलियों के विकास में अच्छा कार्य किया हो।
  • इस योजना के तहत मत्स्य (मछली) पालन का काम करने वाले व्यक्ति यानी मछुआरे/सहकारी संस्थाएं/किसान/संगठन आवेदन कर सकते हैंं।
  • वह व्यक्ति जो मछली के विकास (मत्स्य विकास कार्य क्षेत्र) के नातर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं उसके प्रगति, संवर्धन, मत्स्य उत्पादन (न्यूनतम 3000 किलोग्राम/हेक्टेयर) में अपना कार्य कर रहे हो।
  • मछली के साथ-साथ मुर्गी, बत्तख, सुअर, डेयरी पालन का कार्य करने वाले व्यक्ति भी इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जो व्यक्ति, समुदाय,संगठन एवं संस्था जो मत्स्य पालन के अलावा जल क्षेत्र का विकास कार्य कर रहे हो और विलुप्त होने वाली मछलियों के संरक्षण एवं बचाओ का कार्य करने वाले भी इस योजना के पात्र हैं।
  • मछलियों को होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए किए जाने वाले अनु संसाधन में लगे हुए मत्स्य पालक भी इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आय प्रमाण पत्र

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को मछली पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
मत्स्य
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Matsya Vikas Puraskar Yojana हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैंं।

मत्स्य विकास पुरस्कार योजना 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने जिला के मछली पालन विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है। जो आपको बिल्कुल निशुल्क दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • आपको आवेदन करते समय आवेदन फॉर्म के साथ मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वीडियो या फोटो को जमा करना है।
  • आप अपना फॉर्म जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन, उप संचालक मछली पालन या सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर सकते हैंं।
  • आप अपने पुरस्कार के बारे में जानकारी को जिला स्तर के मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मछली निरीक्षक,सहायक मछली अधिकारियों से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैंं