Kanya Sumangala Yojana UP – उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है कन्या सुमंगला योजना है जिसके तहत, प्रदेश की कन्याओं को ₹ 25000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आप यहाँ यूपी कन्या सुमंगला योजना की पात्रता, लाभ, विशेषताएँ, और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पा सकेंगे। यदि आप इस योजना का लाभ उठाने के योग्य हैं, तो आपको आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस लेख में विस्तार से दी गई है।
कन्या सुमंगला योजना 2025 क्या हैं।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2025 के तहत, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम ₹3 लाख होनी चाहिए। इस योजना में कुल ₹25000 की सहायता 6 किस्तों में दी जाती है। इस योजना का कुल बजट ₹1200 करोड़ रखा गया है। आज हम इस लेख के माध्यम से यूपी कन्या सुमंगला योजना 2025 से संबंधित सभी जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और आवश्यक दस्तावेज आदि प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का विवरण
योजना का नाम | Kanya Sumangala Yojana |
आरंभ किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | बेटियों को उच्च शिक्षा और उज्जवल भविष्य प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | mksy.up.gov.in |
वर्ष | 2025 |
आर्थिक सहायता | ₹25000 |
किस्तें | 6 |
बजट | ₹1200 करोड़ |
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह योजना लाई गई है। कन्या सुमंगला योजना 2025 के माध्यम से, सरकार आर्थिक सहायता देकर कन्याओं को स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है, जो समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक मानसिकता उत्पन्न करने में भी मदद करेगी।
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ
- कन्या सुमंगला योजना 2025 विशेष रूप से लड़कियों के विकास के लिए बनाई गई है और उनकी सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती है।
- यह योजना लड़कियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के सभी बाधाओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य करती है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को लाभ मिलेगा। यदि किसी परिवार में जुड़वा बच्चे हों, तो तीसरी लड़की भी शामिल हो सकती है।
- लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आप घर बैठे इंटरनेट पर आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो और उसके पास प्रमाण पत्र हो ।
- योजना के लिए आवेदन करते वक्त परिवार की आय 3 लाख रुपये से ज्यादा न हो ।
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा ।
- अगर एक परिवार में दो से ज्यादा बच्चे हैं तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
- अगर महिला को जुड़वा बेटियां होती हैं तो दोनों को योजना का फायदा मिलेगा ।
- अगर पहले से एक बेटी है और फिर जुड़वा बेटियां होती हैं तो तीनों को फायदा मिलेगा ।
- बच्ची को गोद लिया है तो भी परिवार में उसे मिलाकर दो बेटियों को ही फायदा मिलेगा ।
कन्या सुमंगला योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गोद लेने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
Stage-1 | Stage-2 | Stage-3 |
जन्म के 6 महीने के भीतर आवेदन करना जरूरी | जन्म के एक साल के भीतर टीकाकरण | दाखिले के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी |
बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो |
आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो |
Affidavit | Affidavit | Affidavit और आधार कार्ड की कॉपी |
जन्म प्रमाण पत्र | टीकाकरण का कार्ड | पहली क्लास में एडमिशन का प्रमाण पत्र |
Stage-4 | Stage-5 | Stage-6 |
स्कूल में दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी | दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी | दाखिला लेने के 45 दिनों के भीतर आवेदन जरूरी |
बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो | बच्ची की लेटेस्ट फोटो |
आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो | आवेदक के साथ बच्ची की फोटो |
Affidavit और आधार कार्ड की कॉपी | Affidavit और आधार कार्ड की कॉपी | Affidavit और आधार कार्ड की कॉपी |
छठी क्लास में दाखिले का प्रमाण पत्र | 9वीं क्लास में दाखिले का प्रमाण पत्र | 10वीं या 12वीं की मार्क शीट, संस्थान का आईडी कार्ड, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन के वक्त मिली फीस की रसीद |
कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप यूपी के प्रदेश से अपनी बेटी के लिए इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया पालन करें:
चरण 1: सबसे पहले, Kanya Sumangala Yojana UP की Official Website पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट पर पहुँचने पर, होम पेज खोलें। यहाँ आपको नागरिक सेवा पोर्टल का विकल्प दिखाई देगा।

चरण 3: इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको “में सहमत हूँ” पर क्लिक करना होगा ।

चरण 4: रजिस्ट्रेशन के नियम पढ़ें और “मैं सहमत हूँ” पर क्लिक करें। फिर नया पृष्ठ खोलेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि और OTP डालकर सत्यापन करें।

चरण 5: सत्यापन के बाद, आपको रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी जिससे आप MKSY Portal Login कर सकते हैं।

चरण 6: लॉग इन करने के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें।
चरण 7: रजिस्ट्रेशन होने के बाद, कन्या पंजीकरण फॉर्म खोलेगा। इसमें अपनी बेटी से संबंधित जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।इस तरह आप अपनी बेटी के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- आप आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या फिर Kanya Sumangala Yojana Form PDF इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं ।
- फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें।
- फॉर्म जमा करें: खंड विकास अधिकारी, एसडीएम या अन्य सम्बंधित कार्यालय में।
- आपके भरे हुए फॉर्म संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजे जाएंगे। सभी जानकारी ऑनलाइन प्रविष्ट की जायेगी और आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
- इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना की ₹ 25000 की 6 किश्तें कैसे मिलेगी
किश्त के प्रकार | दी जाने वाली धनराशि |
किश्त 1 – कन्या के जन्म के 6 महीने के भीतर आवेदन | ₹ 5000 |
किश्त 2 – टीकाकरण के बाद | ₹ 2000 |
किश्त 3 – कक्षा 1 में प्रवेश पर | ₹ 3000 |
किश्त 4 – कक्षा 6 में प्रवेश पर | ₹ 3000 |
किश्त 5 – कक्षा 9 में प्रवेश पर | ₹ 5000 |
किश्त 6 – कक्षा 10/12 के बाद स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश | ₹ 7000 |
कन्या सुमंगला का पैसा कैसे मिलेगा?
- कन्या सुमंगला योजना के तहत पैसा PFMS के माध्यम से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
- अगर आवेदक की उम्र 18 साल नहीं है, तो यह पैसा मां के खाते में जाएगा। अगर मां का निधन हो जाता है तो पैसा पिता के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
- अगर माता-पिता दोनों ही नहीं हैं तो जो भी अभिभावक है, उनके खाते में पैसा जाएगा। अगर आवेदक की उम्र 18 साल है तो यह पैसा सीधे उसी के खाते में जाएगा।
कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब मिलेगा?
- आवेदन करने के 3 महीने के भीतर पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
- इस योजना के तहत खाते में पैसा जून, सितंबर, दिसंबर और फरवरी में आएगा
- पैसा PFMS के माध्यम से सीधे आवेदक के खाते में ही आएगा
Kanya Sumangala Yojana UP – लॉगिन आईडी ढूंढने की प्रक्रिया
चरण 1: महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।
चरण 2: नए फीचर्स/रिपोर्ट में Find Your Login ID पर क्लिक करें।

चरण 3: यहां मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें। फिर VERIFY पर क्लिक करें।आपका लॉगिन आईडी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana UP पर अपनी राय साझा करने की प्रक्रिया
चरण 1: महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर Your Opinion पर क्लिक करें।

चरण 2: एक नया पृष्ठ खुलेगा जहां आप अपनी राय साझा कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना की मार्गदर्शिका देखें
कन्या सुमंगला योजना की मार्गदर्शिका पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
सर्वे में भाग लेने की प्रक्रिया
- महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Survey के लिंक पर क्लिक करें।

- सर्वे फॉर्म भरें और सबमिट करें।
सिविल मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करें।
- सिविल मैनुअल के लिंक पर क्लिक करें।
- डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
नए नागरिक पंजीकरण गाइड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए फीचर्स/रिपोर्ट में नागरिक पंजीकरण के लिए मार्गदर्शिका पर क्लिक करें।
- डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके गाइड डाउनलोड करें।
सभी जिलों की एप्लीकेशन लिस्ट देखने की प्रक्रिया
- कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए फीचर्स/रिपोर्ट में सभी जिला आवेदन सूची के विकल्प पर क्लिक करें।

- आवेदन सूची देखने के लिए आवश्यक जानकारी भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana अधिकारियों की लॉगिन प्रक्रिया
- महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Officer Login के लिंक पर क्लिक करें।

- आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
ऑफिसर मैनुअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- हेल्प डॉक्यूमेंट के टैब पर क्लिक करें।
- ऑफिस मैनुअल के लिंक पर क्लिक करें।