ITBP Pay Slip 2025: डाउनलोड करने की प्रक्रिया और हिमवीर कनेक्ट लॉगिन

ITBP Pay Slip – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत सरकार ने विभिन्न सेवाओं को डिजिटल बना दिया है। इसी के तहत भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उनकी वेतन से संबंधित जानकारी और मासिक वेतन पर्ची को ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है। आईटीबीपी सैलरी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए सारे कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची की जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। अब टास्क पर तैनात कर्मियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हम आपको आईटीबीपी सैलरी स्लिप ऑनलाइन चेक करने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।

ITBP

ITBP Pay Slip 2025

भारत सरकार द्वारा सुरक्षा बलों के जवानों को ऑनलाइन वेतन पर्ची प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस बल (ITBP) के जवानों के लिए भी लागू है। ITBP जवान हर महीने अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। ITBP का आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in है, जिसे एनआईसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। यहां लॉगिन करके जवान वेतन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह, अब उन्हें सैलरी स्लिप प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।

CAPF eAwas Portal

आईटीबीपी वेतन पर्ची 2025 के बारे में जानकारी

लेख का नाम ITBP Pay Slip
सुविधा उपलब्ध कराई गई भारत सरकार द्वारा
विभाग एनआईसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
लाभार्थी आईटीबीपी के जवान और कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://itbpolice.nic.in/

ITBP Pay Slip से मिलने वाले लाभ और विशेषताएं

  • जवानों और कर्मियों को सैलरी स्लिप देखने के लिए पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन के पश्चात, केवल ITBP के अधिकारी और कर्मचारी ही इसकी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
  • हिमवीर पोर्टल के माध्यम से, कर्मचारी हर महीने के सैलरी विवरण चेक कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल से सैलरी स्लिप प्राप्त करने से समय और धन दोनों की बचत होती है।

CISF Salary Slip

ITBP Pay Slip कैसे डाउनलोड करें?

  • ITBP वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, आपको लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
ITBP
  • फिर अपनी लॉगिन डिटेल जैसे यूजरनेम और पासवर्ड भरकर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पृष्ठ में पहुंचेंगे।
  • इस पृष्ठ पर Pay Slip विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको वर्ष और माह का चयन करना होगा।
  • चयन के बाद Generate Pay Slip पर क्लिक करें।
  • अपनी सैलरी स्लिप देखने के बाद, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि चाहें तो आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

हिमवीर पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद, आपको लॉगिन के सेक्शन में व्यक्तिगत लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लॉगिन पृष्ठ पर पहुंचें, वहां यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  • इसके बाद, Login पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप हिमवीर पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।