हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2025 – HP डिजिटल राशन कार्ड नाम लिस्ट

HP Ration Card List अब हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड की सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। यदि आपने हाल ही में नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है, तो आप इस सूची में अपने और अपने परिवार के नाम को देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपना नाम हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में देख सकते हैं।

HP

HP Ration Card List 2025

राज्य के इच्छुक लाभार्थी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। यह सूची परिवार की आय और स्थिति के आधार पर बनाई जाती है। अब लोगों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं, वे घर बैठे आसानी से HP डिजिटल राशन कार्ड नाम लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। यदि आपका नाम इस सूची में है, तो आप सरकारी द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य सामग्री जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन, और दाल आदि को सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आप इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।

एक देश एक राशन कार्ड योजना

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2025

हिमाचल प्रदेश में सभी गरीब लोगों के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो आपको सरकारी डिपो से कम कीमत पर राशन खरीदने में मदद करता है, जैसे कि दाल, चावल, और आटा। लेकिन अब राशन प्राप्त करने के लिए, आपको राशन कार्ड की कॉपी दिखाने के बजाय, घर के सदस्य का अंगूठा मशीन पर लगाकर पुष्टि करनी होगी। हिमाचल प्रदेश में हर नागरिक को राशन कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसके माध्यम से उन्हें प्रतिमाह राशन प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने जीवनयापन कर सकते हैं।

HP Ration Card List के मुख्य बिंदु

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
किसने लॉन्च किया हिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य राशन कार्ड से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइट https://epds.co.in/Default.aspx
साल 2025

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

HP Ration Card List अब ऑनलाइन होने के कारण, लोग अब घर बैठे अपने नाम को राशन कार्ड लिस्ट में देख सकते हैं। पहले लोगों को यह देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे उन्हें बहुत दिक्कत होती थी। अब यह सुविधा ऑनलाइन होने से लोगों का समय भी बचेगा और उन्हें किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

  • APL राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। APL राशन कार्ड धारक प्रति माह 15 किलो राशन सरकारी दुकानों से प्राप्त कर सकते हैं।
  • BPL राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। बीपीएल राशन कार्ड धारक प्रति माह 25 किलो राशन प्राप्त करते हैं।
  • AAY राशन कार्ड: यह राशन कार्ड अत्यधिक गरीब परिवारों के लिए है। AAY कार्ड धारकों को प्रति माह 35 किलो राशन प्राप्त होता है।

HP Ration Card List के लाभ

  • लोग अब ऑनलाइन देख सकते हैं कि उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं।
  • ऑनलाइन प्रणाली से समय की बचत होगी।
  • राशन कार्ड का उपयोग सरकारी और गैर सरकारी कार्यों के लिए किया जाता है।
  • राशन कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो अन्य सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने में मदद करता है।
  • इसका उपयोग राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए किया जाता है।
  • BPL राशन कार्ड से सरकारी कार्यों में छूट मिलती है।
  • छात्रों को स्कूलों में छात्रवृत्ति पाने में मदद मिल सकती है।

हिम केयर योजना

HP राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • पहचान प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे?

जो लोग HP Ration Card List में अपना नाम देखना चाहते हैं, वे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:

  • पहले ePDS Transparency Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर FPS Ration Card का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ पर Ration Cards Depot wise, Find Ration Cards data, Print Ration Cards जैसे तीन विकल्प होंगे।
  • Ration Cards wise के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपने जिला और ब्लॉक को चुनें और Search पर क्लिक करें।
  • अब आपको FPSID, FPSshopname और OwnerName की जानकारी मिलेगी। FPSID पर क्लिक करें।
हिमाचल
  • अब आपको राशन कार्ड की सभी जानकारी मिलेगी।
  • आप ID संख्या का चयन करके सभी सदस्यों के नाम देख सकते हैं।

राशन कार्ड आवेदन फॉर्म

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को रियायती दरों पर राशन प्राप्त किया जा सकता है। राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होता है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। यह आवेदन खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग में जमा किया जाता है। आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होती है:

  • डिपो कोड
  • श्रेणी
  • जिला
  • खंड
  • ग्राम पंचायत
  • नगर निगम
  • नगर परिषद
  • एनएसी
  • वार्ड नंबर
  • आवेदक का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • घर का पता
  • पिन कोड
  • स्थानांतरण का स्थान
  • विलोपन का प्रमा पत्र
  • परिवार की आय
  • राष्ट्रीयता
  • एलपीजी उपभोक्ता संख्या
  • परिवार के मुखिया का बैंक खाता विवरण

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पहले हिमाचल प्रदेश फॉर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Find Your Relevant Form पर क्लिक करें।
  • अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सेक्शन में जाएं।
  • यहां राशन कार्ड के आवेदन फॉर्म के बारे में PDF या फिलेबल PDF का चयन करें।
  • फॉर्म भरें और सभी दस्तावेजों के साथ जमा करें।
हिमाचल

राशन कार्ड प्रिंट करने की प्रक्रिया

  • ePDS Transparency Portal पर जाएं।
  • होम पेज पर FPS राशन कार्ड पर क्लिक करें।
  • प्रिंट राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपको अपना आधार नंबर या राशन कार्ड ID डालकर सर्च करना होगा।
  • आपका राशन कार्ड प्रदर्शित होगा। इसे प्रिंट करें।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • ईपीडीएस ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर जाएं।
  • HOme page पर FPS राशन कार्ड पर क्लिक करें।
  • फाइंड राशन कार्ड डाटा पर क्लिक करें।
  • अपनी ID या आधार नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • आपको आवेदन स्थिति दिखेगी।

राशन शॉप जानने की प्रक्रिया

  • ईपीडीएस ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर जाएं।
  • Your राशन शॉप पर क्लिक करें।
  • अपनी डिस्ट्रिक्ट एवं ब्लॉक का चयन करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • आपकी राशन शॉप की जानकारी प्रदर्शित होगी।

राशन कार्ड डिपो वाइज देखने की प्रक्रिया

  • ईपीडीएस ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर जांए।
  • ओपन होम पेज पर FPS राशन कार्ड के टैब पर क्लिक करें।
  • राशन कार्ड डिपो वाइज के लिंक पर क्लिक करें और अपने जिले और ब्लॉक का चयन करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

ग्राहक सहायता संख्या

यदि आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो आप नीचे दिए गए टोल-फ्री नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Toll-Free Number – 1967 और 18001808026
  • Email Id – hpepds@gmail.com
  • LandLine: 0177-2623749
  • Facebook: facebook.com/epdshp
पता

Aapurti Bhavan,
Directorate of Food, Civil Supplies, and Consumer Affairs,
Block No. 42, SDA Complex, Kusumpti,
Shimla 171009 (Himachal Pradesh, India)