मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना – यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाता है, ताकि प्रदेश के नागरिक तीर्थ यात्रा कर सकें। इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और विशेषताएं शामिल हैं। अगर आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो कृपया हमारे लेख को अंत तक पढ़ें।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025
मध्य प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए इस योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत लाभार्थियों को देश में स्थित किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें यात्रा के दौरान खाने-पीने और रुकने की व्यवस्था भी प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2025 के लाभार्थी जिनकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा है या जो 60% से अधिक विक लांग हैं, वे अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकते हैं।
साल 2025 की जानकारी – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत काशी के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के तहत कुल 5 तीर्थ स्थलों जैसे काशी (वाराणसी), जगन्नाथ पुरी, हरिद्वार, अमृतसर और द्वारका पुरी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। काशी, जगन्नाथ पुरी और अमृतसर के लिए प्रति जिले में 150-150 यात्रियों का लक्ष्य रखा गया है। वहीं द्वारका पुरी और हरिद्वार के लिए 200-200 यात्रियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यात्रियों को रेल द्वारा यात्रा कराई जाएगी। काशी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई 2025 है। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को नामों की चयन के लिए लॉटरी आयोजित की जाएगी।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 की जानकारी
योजना का नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना |
लॉन्च करने वाला | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | tirthdarshan.mp.gov.in |
साल | 2025 |
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सुविधाएं
- विशेष रेल द्वारा यात्रा
- खाने-पीने की सामग्री
- रुकने की व्यवस्था
- जरूरत पड़ने पर बस से यात्रा
- गाइड और अन्य सेवाएं
तीर्थ यात्रा का उद्देश्य
बड़े पैमाने पर लोग अपने आर्थिक मुश्किलात के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष और उससे बड़े नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे देश के किसी लोकप्रिय तीर्थ स्थल पर जा सकें।
एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2025 के तहत तीर्थ स्थल
(अ) प्रमुख तीर्थ स्थल:
- श्री बद्रीनाथ
- श्री केदारनाथ
- जगन्नाथ पुरी
- श्री द्वारका पुरी
- हरिद्वार
- अमरनाथ
- वैष्णो देवी
- शिर्डी
- तिरुपति
- अजमेर शरीफ
- काशी (वाराणसी)
- गया
- अमृतसर
- रामेश्वरम्
- सम्मेद शिखर
- श्रवण बेलगोला
- वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम)
(17-अ) अतिरिक्त स्थान:
- रामेश्वरम् – मदुरई
- तिरुपति – श्री कालहस्ती
- द्वारका – सोमनाथ
- पूरी – गंगासागर
- हरिद्वार – ऋषिकेश
- अमृतसर – वैष्णो देवी
- काशी – गया
कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था
- पत्र प्राप्त करवाना
- यात्रियों का चयन करना
- शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी करना
- यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था करना
- स्वास्थ्य परीक्षण का प्रबंध करना
- यात्रियों का टिकट वितरण करना
- यात्रियों को विशेष ट्रेन में बैठाना
MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2025 के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- आवेदनपत्र हिंदी में भरा जाना चाहिए।
- आवेदक को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा।
- आपात संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर और पता प्रदान करना अनिवार्य है।
- यात्रा के दौरान कोई भी ज्वलनशील या मादक पदार्थ ले जाना वर्जित है।
- कोई बहुमूल्य रतन या आभूषण यात्रा पर नहीं ले जाना चाहिए।
- यात्रा के समय संपर्क कर्मचारी का पालन करना आवश्यक है।
- यात्रा के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधि न करें जिससे प्रदेश की छवि खराब हो।
- यात्रियों को पहचान पत्र अपने साथ रखना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ और विशेषताएं
- यह योजना 2012 में शुरू की गई थी।
- इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर दिया गया है।
- 60 वर्ष से ऊपर के नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- यात्रा के दौरान फूड, रुकने जैसे सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
- योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है।
- आवदेन पत्र को हिंदी में भरना अनिवार्य है।
- आपात संपर्क नंबर प्रदान करना जरूरी है।
- यात्रा पर धूम्रपान और शराब आदि का सेवन वर्जित है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता
यात्री की पात्रता
- यात्री को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए (महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट है)।
- समूहों द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है (एक समूह में 25 लोग शामिल हो सकते हैं)।
- पति पत्नी में से कोई एक व्यक्ति पात्र हो, तो दोनों यात्रा कर सकते हैं।
- 60% विकलांगता होने पर आयु की कोई सीमा नहीं।
- यात्री को स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
सहायक की पात्रता
- 65 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक होना अनिवार्य है।
- 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक का हो जाना पर्याप्त है।
अनिवार्य दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- आर्थिक स्थिति का प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “फॉर्म डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें।
- फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें जैसे नाम, मोबाइल नंबर आदि।
- अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- फॉर्म को तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करें।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “फॉर्म डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।
- परिपत्र डाउनलोड करें पर क्लिक करें।
- परिपत्र खुलने पर “डाउनलोड” पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “यात्रा का विवरण” के टैब पर क्लिक करें।
- फिर “तीर्थ यात्रा की सूची देखें” पर क्लिक करें।
विभिन्न जिलों के यात्रियों के लिए विवरण जांचने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “यात्रा का विवरण” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- “स्टेशन विवरण” के लिंक पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “डैशबोर्ड” पर क्लिक करें।
- “आवेदन की स्थिति जाने” पर क्लिक करें।
- आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
जिले अनुसार तीर्थ यात्रा की जानकारी देखने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “डैशबोर्ड” पर क्लिक करें।
- “जिले अनुसार तीर्थ यात्रा जानकारी” के लिंक पर क्लिक करें।