हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 – आवेदन कैसे करें, लाभ व पात्रता

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana – हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 15 फरवरी को एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 5,000 रुपए की मातृत्व राशि का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से अब राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता क्या है? और इसके लिए आवेदन कैसे करें? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Mukhymantri Matritva Sahayata Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Haryana

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल पूरे हरियाणा राज्य में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं को सहायता प्रदान करेगा। राज्य की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं अब मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल के माध्यम से 5000 रुपए की सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की घोषणा मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में की गई थी। इस योजना की खास बात यह है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। ताकि महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का सही से ध्यान रख सके।

सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को किस्तों में प्रदान की जाएगी। जो कि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana के संचालन हेतु 25 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
पोर्टल का शुभारंभ 15 फरवरी 2024
लाभार्थी राज्य की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि 5,000 रुपए
बजट राशि 25 करोड़ रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://haryanacmoffice.gov.in/hi

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं को और उनके बच्चों के पालन पोषण के लिए सहायता राशि प्रदान करना है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को उनके खान-पान का ध्यान रखने हेतु 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिला अपने और अपने नवजात शिशु की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भवती महिला अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं लेकिन अब इस योजना के माध्यम से महिलाएं लाभ प्राप्त कर उचित खानपान व स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्राप्त कर सकेगी जिससे राज्य में मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

जननी सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 6,000 रुपए और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत 5,000 रुपए दोनों को मिलकर अब राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल लॉन्च किया है।
  • 8 मार्च 2022 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों की माताएं भी इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर उचित खान पान और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेगी।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को संपूर्ण राज्य में लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सके।
  • यह योजना राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी करने में सहायता करेगी।

Haryana Matritva Sahayata Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासी महिलाएं पात्र होंगी।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आंशिक रूप से 40% या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाएं योजना का लाभ ले सकती है।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • राज्य की ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए से कम है इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आशा कार्यकर्ता इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किसी अन्य श्रेणी की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना

आवश्यक दस्तावेज

Haryana Mukhymantri Matritva Sahayata Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हरियाणा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है इसकी सहायता से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैंं।

FAQs

मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना 2024 को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को हरियाणा राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है। Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा? Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana का लाभ राज्य की गर्भवती और स्तनपान करने वाली माताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी? मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के अंतर्गत 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु कितने रुपए का बजट निर्धारित किया गया है? हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के कार्यान्वयन हेतु 25 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। Haryana Mukhymantri Matritva Sahayata Yojana के तहत आवेदन कैसे करें? Haryana Mukhymantri Matritva Sahayata Yojana के तहत मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।