eCourt Case Status Check 2025

eCourt Case Status – भारत में विवादों को सुलझाने और न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कोर्ट में सुनवाई होती है। न्यायपालिका के तहत विभिन्न स्तर के न्यायालय स्थापित हैं, जैसे जिला कोर्ट, सिविल सर्विस कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट। जब किसी कोर्ट में केस दर्ज होता है, तो उसकी सुनवाई व निर्णय लेने में अक्सर समय लगता है।

कई बार कोर्ट में डाले गए मामलों की जानकारी प्राप्त करने में लोगों को काफी समय और पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय न्यायपालिका ने Digitalization Scheme के अंतर्गत कोर्ट के सभी विवरणों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। अब आप अपने केस से संबंधित जानकारी जैसे केस स्टेटस, सुनवाई और पेशी आदि को आसानी से घर बैठे चेक कर सकते हैं। इस लेख में आपको eCourt Case Status ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।

eCourt

eCourt Case Status Check 2025

केंद्र सरकार ने 2018 में eCourt Services पोर्टल की शुरुआत की, जिससे आप अपने केस से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप कोर्ट के आदेश, सुनवाई की तिथियां और शेष प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। न्याय की प्रक्रिया जटिल होती है और कभी-कभी निर्णय आने में समय लग सकता है। ऐसे में अब आप आसानी से eCourt Case Status को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सभी भारतीय नागरिक कहीं से भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

eMulakat System: जेल में कैदी से मिले या वीडियो कॉल करें

कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखें – सम्पूर्ण जानकारी

आर्टिकल का नाम eCourt Case Status
eCourt सेवा की शुरुआत भारत सरकार द्वारा
कब शुरू हुई वर्ष 2018
eCourt Case Status चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
eCourt Case Status चेक करने हेतु वेबसाइट https://services.ecourts.gov.in/
सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस चेक करने हेतु वेबसाइट https://main.sci.gov.in/
साल 2025

सुप्रीम कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • अपने केस का स्टेटस चेक करने के लिए पहले Supreme Court Of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर, आपको “Case Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने 6 विकल्प आएंगे: Diary Number, Case Number, Party Name, AOR, Court/Tribunal और Free Text।
  • इन विकल्पों में से किसी एक का चयन करें। यदि आप Diary Number द्वारा चेक करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Diary No. और Year दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपके केस की स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी।

पेट्रोल पंप कैसे खोले

हाई कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यदि आपका केस हाई कोर्ट में चल रहा है, तो आप उसके स्टेटस को भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

  • पहले eCourt Services की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर, “High Courts” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिस हाई कोर्ट का केस है, उस हाई कोर्ट के नाम पर क्लिक करें।
  • अब कोर्ट की वेबसाइट पर Case Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने 4 विकल्प होंगे: Case Number Wise, Advocate Name Wise, Party Wise, और Know CIN/CNR।
  • अपनी आवश्यकतानुसार एक विकल्प चुनें और आवश्यक विवरण भरकर Submit पर क्लिक करें।

जिला न्यायालय (District Court) का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

जिला न्यायालय के केस स्टेटस को चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया अपना सकते हैं:

  • eCourts Services की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर, “District Courts” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने राज्य, जिला, कोर्ट आदि से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
  • भरी गई जानकारी के आधार पर आपके सामने कई विकल्प आएंगे: Party Number, Case Number, Filling Number, Advocate Name, FIR Number, Act, Case Type।
  • अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प को चुनें और आवश्यक विवरण भरें, फिर Go पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार, आप अपने जिला न्यायालय केस की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।