बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2025 – ऑनलाइन आवेदन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार एकमुश्त 6000 रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी। इसके अलावा, जिनके घर, पशु और फसलों को नुकसान हुआ है उनके लिए अलग से राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस लेख में हम आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज आदि देंगे। कृपया पूरा लेख पढ़ें और इस योजना का लाभ उठाएं।

Badh

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2025

इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दी जाएगी। Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2025 का उद्देश्य उन लोगों को सहायता प्रदान करना है जो बाढ़ से निराश्रित हो गए हैं। जिनके घर या परिवार के सदस्यों को नुकसान हुआ है, उनके लिए भी मुआवजे का प्रावधान है। राज्य के 10 जिले हैं जो इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित माने गए हैं – पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, खगरिया। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का उद्देश्य

बिहार राज्य के लगभग 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, राज्य सरकार ने Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2025 की शुरुआत की है। यह योजना बाढ़ प्रभावित परिवारों को 6000 रुपये की मौद्रिक सहायता प्रदान करने के लिए है ताकि वे जीवन यापन कर सकें और जिनके पशु या किसी परिवार के सदस्य को नुकसान हुआ है, उनके लिए भी अलग से राहत पैकेज प्रदान किया जाएगा।

जल जीवन हरियाली योजना

बिहार बाढ़ राहत योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाम बिहार बाढ़ राहत योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी
लाभार्थी बाढ़ प्रभावित परिवार
उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान करना

बाढ़ राहत सहायता योजना 2025 में सहायता

  • बिहार राज्य के केवल बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 6000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
  • बाढ़ में जिन लोगों के घर, पशु, फसलों को नुकसान हुआ है उनके लिए अलग से राशि दी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा मुआवजा प्राप्त करने वाले लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना मुआवजा राशि

इस योजना के तहत जिन लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, उनके लिए निम्नलिखित मुआवजे की व्यवस्था की गई है:

  • बिहार बाढ़ प्रभावित परिवारों को 6000 रुपये का लाभ।
  • यदि परिवार का कोई सदस्य मृत पाया गया है तो 4 लाख रुपये का मुआवजा।
  • कपड़ा के नुकसान पर 1800 रुपये।
  • बर्तन के लिए 2000 रुपये।
  • फसल के लिए 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर।
  • गाय, भैंस की छती होने पर 30000 रुपये प्रति।
  • घोड़े की छती पर 25000 रुपये।
  • भेड़, बकरी, सूअर की छती पर 3000 रुपये प्रति।
  • पक्के और कच्चे मकान के नुकसान पर 95100 रुपये।
  • मुर्गी के नुकसान पर अधिकतम 5000 रुपये देय होंगे।
  • पक्के मकान के आंशिक क्षति पर 5200 रुपये।
  • कच्चे मकान के आंशिक क्षति पर 3200 रुपये।
  • जानवरों के शेड के नुकसान पर 2100 रुपये।
  • झोपड़ी का पूर्ण नुकसान होने पर 4100 रुपये।

बिहार हर घर बिजली योजना

बिहार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का विवरण

वर्तमान में बिहार में 12 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया गया है। इस पर जानकारी इस प्रकार है:

  • 12 जिले
  • 101 ब्लॉक
  • 29 लाख 62 हजार कुल जनसंख्या प्रभावित
  • 50 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ प्रभावित जिले

  • सीतामढ़ी
  • शिवहर
  • सुपौल
  • किशनगंज
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • गोपालगंज
  • खगरिया
  • सरन
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिम समस्तीपुर
  • चंपारण

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2025 के दस्तावेज़ (पात्रता)

  • आपका जिला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में घोषित होना चाहिए।
  • आपका घर बाढ़ प्रभावित गाँव या पंचायत में होना चाहिए।
  • आपका परिवार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित होना चाहिए।
  • आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाता विवरण।
  • उम्मीदवार का विवरण।

बिहार तालाब निर्माण योजना

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2025 में आवेदन कैसे करें?

बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार शिविरों का आयोजन करेगी जहाँ प्रभावित लोगों को जानकारी दी जाएगी। शिविर में जाकर, आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, बैंक नंबर, और परिवार के सदस्यता संबंधी जानकारी देनी होगी। इसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा आपके डेटा को राज्य सरकार को भेजा जाएगा, और पूरी सूची संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में तुरंत राहत राशि भेजी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2025 लाभार्थी सूची

इस योजना के तहत शिविरों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी एकत्र की जाएगी। प्राप्त जानकारी के आधार पर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची बनाई जाएगी। जिनका नाम सूची में आएगा, उन्हें 6000 रुपये का मुआवजा सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों की जानकारी इस सूची में जोड़ी जाएगी ताकि वे भी राहत प्राप्त कर सकें.