RTE Admission Rajasthan 2025 के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया उन बच्चों के लिए है जो राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आपके बच्चे का स्कूल जाने का समय आ गया है, तो आप rajpsp.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको RTE राजस्थान रजिस्ट्रेशन की सभी जरूरी जानकारी देंगे, इसलिए अंत तक हमारे साथ बने रहें।

आरटीई एडमिशन राजस्थान 2025
राजस्थान सरकार RTE अधिनियम के अंतर्गत छात्रों के लिए ऑनलाइन RTE रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू कर चुकी है। इच्छुक माता-पिता या अभिभावक, जो अपने बच्चों को राज्य के मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहते हैं, वे rajpsp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत, बच्चों को 25% आरक्षित कोटा भी दिया जाएगा। RTE के तहत आवेदन करने वाले बच्चों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
आरटीई एडमिशन राजस्थान 2025 का समय सारणी
राजस्थान डायरेक्टरेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन ने वर्ष 2025 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां पर RTE एडमिशन के लिए अनुमानित समय सारणी दी गई है:
आरटीई एडमिशन टाइम फ्रेम 2025
क्रं.स. | विवरण / गतिविधि | आरटीई टाइम फ्रेम (अनुमानित) |
1 | विज्ञापन जारी करना | दिशा निर्देश जारी होने के तुरंत बाद |
2 | विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना | 28 मार्च 2025 तक |
3 | अभिभावक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना | 29 मार्च 2025 से 18 अप्रेल 2025 तक |
4 | लॉटरी द्वारा प्रवेश क्रम निर्धारित करना | 20 अप्रेल 2025 |
5 | अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना | 20 अप्रेल 2025 से 01 मई 2025 तक |
6 | विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों की जांच करना | 20 अप्रेल 2025 से 09 मई 2025 तक |
7 | दस्तावेज़ों में संशोधन करना | 20 अप्रेल 2025 से 14 मई 2025 तक |
8 | शेष आवेदन को ऑटोवेरीफाई करना | 31 मई 2025 |
9 | आरटीई सीट्स पर चयन करना | 02 जून 2025 |
10 | आरटीई सीट्स पर चयन (सशुल्क दाखिलों के लिए) | 03 जून 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक |
आरटीई राजस्थान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
लेखक का नाम | आरटीई एडमिशन राजस्थान 2025 |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | राज्य में शिक्षा दर को बढ़ाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | rajpsp.nic.in |
आरटीई एडमिशन का उद्देश्य
राजस्थान में 2010 में मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार लागू हुआ। इस अधिनियम का उद्देश्य 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों तक मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत 25% आरक्षित सीटें छात्रों को कक्षा 8 तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। राजस्थान सरकार का यह योजना शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का कार्य करेगी।
आवेदन करने की आयु सीमा
- 3+ के लिए – 3 वर्ष से अधिक और 4 वर्ष से कम
- 4+ के लिए – 3 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 5 वर्ष से कम
- 5+ के लिए – 4 वर्ष 6 महीने से अधिक पर 6 वर्ष से कम
- प्रथम के लिए – 5 वर्ष से अधिक या 7 वर्ष से कम
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आयु प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र) होना चाहिए।
- निवास प्रमाणपत्र (बच्चे/माता पिता) का होना आवश्यक है।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) होना चाहिए।
- बीपीएल कार्ड (केंद्र/राज्य सूची) होना आवश्यक है।
- आय प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
- मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन में शामिल करें।
RTE Admission Rajasthan 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप RTE एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर नेविगेट करते हुए छात्र ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
- फॉर्म में आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरने के बाद, सभी जानकारी की समीक्षा करें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

आरटीई एडमिशन राजस्थान में स्कूल सूची कैसे देखे?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाकर, स्कूल विवरण लिंक पर क्लिक करें।

- स्कूल का नाम या स्थान दर्ज करें फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- स्कूलों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
RTE Admission Rajasthan ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखे?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर केंद्रीय लॉटरी परिणाम विद्यालय वार लिंक पर क्लिक करें।

- स्कूल के नाम या स्थान के अनुसार आवश्यक विकल्प का चयन करें।
- टोकन नंबर और अन्य जानकारी भरें, और परिणाम देख सकते हैं।
ऑफिस लॉगिन प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ऑफिस लोगिन लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन जानकारी भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपका ऑफिस लॉगिन सफल हो जाएगा।
DISE विवरण जानने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- निजी स्कूल के विकल्प पर क्लिक करें।
- DISE विवरण जानने के लिंक पर क्लिक करें।

- सर्च कैटेगरी का चयन करें, और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- कैप्चा कोड भरकर खोजें बटन पर क्लिक करें।
RTE टाइम फ्रेम देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- निजी स्कूल के विकल्प पर क्लिक करें और आरटीई टाइम फ्रेम लिंक पर पहुंचे।

- आरटीई टाइम फ्रेम की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
विद्यालय पंजीकरण स्थिति देखने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- निजी स्कूल विकल्प पर क्लिक करें और विद्यालय पंजीकरण स्थिति लिंक पर जाएं।

- डाइस कोड और कैप्चा कोड भरकर खोजें के बटन पर क्लिक करें।
- आपकी विद्यालय पंजीकरण स्थिति आपकी स्क्रीन पर होगी।
RTE Admission Rajasthan आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अभिभावक/बालक के विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म के लिंक पर जाएं।
- आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
RTE एडमिशन पोर्टल पर विद्यालय विवरण देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अभिभावक/बालक के विकल्प पर क्लिक करें और विद्यालय विवरण लिंक पर चले जाएं।

- सर्च कैटेगरी का चयन करें और सभी जानकारी भरकर खोजें बटन पर क्लिक करें।
प्रवेश कक्षा के अनुसार स्कूलों की सूची देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अभिभावक/बालक के विकल्प पर क्लिक करें, और प्रवेश कक्षा के अनुसार स्कूलों की सूची लिंक पर क्लिक करें।

- सभी आवश्यक जानकारी भरें और खोजें बटन पर क्लिक करें।
विद्यालय पीएसपी कोड जानने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- विद्यालय पीएसपी कोड जानने के लिंक पर जाएं और आवश्यक जानकारी भरें।

- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
स्कूल लोगिन करने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्कूल लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।

- लॉगिन बटन पर क्लिक करें और स्कूल लोगिन सफल होगा।
भौतिक सत्यापन हेतु निरीक्षण दल देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- MIS रिपोर्ट के सेक्शन में जाकर निरीक्षण दल के लिंक पर क्लिक करें।

- जिला और ब्लॉक का चयन करके सबमिट करें।
केंद्रीकृत लॉटरी परिणाम-विद्यालय वार देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- क्विक लिंक्स के अंतर्गत केंद्रीकृत लॉटरी के लिंक पर क्लिक करें।

- स्कूल का नाम या स्थान भरकर खोजें।
फीडबैक देने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आपके सुझावों के लिंक पर क्लिक करें।

- फीडबैक फॉर्म भरकर सबमिट करें।
आरटीई संबंधित शिकायत दर्ज कैसे करें
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरटीई ग्रिवांस रिड्रेसल लिंक पर क्लिक करें।

- गोपनीयता संबंधित सभी जानकारी भरें और सबमिट करें।
शिकायत स्टेटस कैसे देखें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत स्टेटस लिंक पर क्लिक करें।
- टोकन नंबर और मोबाइल नंबर भरे, फिर सर्च करें।
संपर्क करने की प्रक्रिया
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- संपर्क जानकारी पर क्लिक करें।
- प्राप्त संपर्क विवरण से अपनी आवश्यकता के अनुसार चयन करें।
- संपर्क विवरण आपकी स्क्रीन पर होगा।
संपर्क जानकारी
हमने इस लेख के माध्यम से आपको RTE एडमिशन राजस्थान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यदि आपको कोई समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर- 01412719073, 01512220140, 01512226055, 01412706644
- ईमेल- rajpshelp@gmail.com, ddrtebknr@gmail.com, scedurte@gmail.com