RC Status कैसे देखें। आरसी से गाड़ी मालिक का पता करें। Check Vehicle RC Details Online

RC Status – गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को आरसी कहा जाता है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जो गाड़ी मालिक के पास होना अति आवश्यक है। देश के जिन भी नागरिकों ने आरटीओ ऑफिस में अपनी नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था वह सभी नागरिक RC Status को घर बैठे देख सकते हैंं। गाड़ी की सभी जानकारी अब आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। सभी कार्यों को डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा भी गाड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है।

अगर आप कोई नई गाड़ी खरीदते हो और गाड़ी का पंजीकरण अपने आरटीओ में ऑफिस में करा लिया है तो आप अपनी गाड़ी का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं। पहले लोगों को गाड़ी के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब घर बैठे ही आरसी स्टेटस देखा जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से RC Status Kaise Dekhe से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

RC

RC Status Kaise Dekhe 2024 ?

किसी भी नागरिक द्वारा नई गाड़ी खरीदी जाती है तो उस नागरिक को आरटीओ ऑफिस में जाना पड़ता है जहां जाकर उसे अपने नाम पर गाड़ी को रजिस्टर कराना होता है। मालिक का नाम आरसी में रजिस्टर होने के बाद ही उस व्यक्ति के नाम गाड़ी हो पाती है। गाड़ी के लिए आरसी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यदि किसी की गाड़ी खो जाती है या कभी कोई हादसा हो जाता है तो आरसी की सहायता से ऐसे व्यक्ति को बीमा का लाभ प्रदान किया जाता है। यदि आपके पास गाड़ी की आरसी नहीं होगी तो आप गाड़ी को बेच नहीं सकते और ना ही बिना आरसी की गाड़ी को खरीदा जा सकता है पुलिस चेकिंग के दौरान भी आरसी नहीं होने पर चालान कट सकता है।

वाहन रखने वाले लोगों के लिए परिवहन विभाग द्वारा RC Status चेक करने हेतु एक अधिकारिक पोर्टल को शुरू किया गया है जिसके माध्यम से देश के नागरिक घर बैठे ही अपनी गाड़ी के आरसी स्टेटस को चेक कर सकते हैंं। इसके अलावा मोबाइल एप्लीकेशन mParivahan App भी लॉन्च किया गया है जिसकी सहायता से गाड़ी आपके नाम पर रजिस्टर हो गई है या नहीं इस बात की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

Driving Licence

आरसी स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी

आर्टिकल का नाम RC Status Kaise Dekhe
शुरु की गई परिवहन विभाग द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य गाड़ी की आरसी स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
श्रेणी केंद्रीय सरकारी योजना
साल 2024
RC Status देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/

RC Status Online कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको RC स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए परिवहन सेवा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
RC
  • होम पेज पर आपको Information Services का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
RC
  • इसके बाद आपको Know your Vehicle Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना वाहन नंबर दर्ज करना होगा।
  • वाहन नंबर दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी आरसी स्टेटस से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
  • आप चाहे तो RC स्थिति की जानकारी को अपनी डिवाइस में डाउनलोड भी कर सकते हैंं।
  • इस प्रकार आपकी आरसी स्टेटस ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Link Aadhaar with Driving Licence

मोबाइल ऐप के माध्यम से आरसी स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बार में mParivahan App सर्च कर डाउनलोड करना होगा।
मोबाइल
  • इसके बाद आपको इस ऐप में अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा।
  • अब आपको RC Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आपको अपना आरसी नंबर दर्ज कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपके सामने आरसी स्टेटस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इसे आसानी से आरसी स्टेटस को चेक कर सकते हैंं।

mParivahan App पर मिलने वाली सुविधाएं

  • mParivahan App पर नागरिकों को लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध की गई है।
  • गाड़ी मालिक mParivahan App के माध्यम से अपने लाइसेंस से जुड़ी जानकारी का विवरण जन्मतिथि के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।
  • इसकी सहायता से चालान संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
  • रोड टैक्स सेवाओं का विवरण इस ऐप पर उपलब्ध किया गया है।
  • भुगतान की रसीद से संबंधित जानकारी भी mParivahan App के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
  • आपातकालीन सेवाओं को भी इस App पर उपलब्ध किया गया है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए मॉक स्टेटस जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
  • निकटतम प्रदूषण केंद्र की जानकारी निकटतम आरटीओ से संबंधित जानकारी आदि को भी आप इस ऐप पर देख सकते हैंं।
  • अब नागरिक घर बैठे सभी सुविधाओं का लाभ mParivahan App के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।