पारदर्शी किसान सेवा योजना रजिस्ट्रेशन 2024 – किसान पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ

Pardarshi Kisan Seva Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि संबंधी अनुदान आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से कृषि संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी। राज्य के किसानों को इन सभी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान भाई कृषि से संबंधित अनुदान और आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैंं।

अगर आप भी किसान वर्ग से संबंध रखते हैं और पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे योजना का उद्देश्य क्या है? पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Pardarshi

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024

राज्य के किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग किसान कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर सकेंगे। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिससे किसान कृषि क्षेत्र में अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे। किसानों को नवीन तकनीकी का उपयोग हेतु खरीदारी करने के लिए 10 दिनों के बाद अनुदान राशि बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।

नवीन तकनीकी जैसे सोलर पंप, कृषि उपकरण, रासायनिक खाद्य, प्रमाणित बीज और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि उपकरणों और सेवाओं की खरीदारी पर कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के माध्यम से अनुदान राशि भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा जिसके माध्यम से पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ और आसानी से अनुदान राशि प्राप्त की जा सकेगी।

UP Gehu Kharid 2024 -25

पारदर्शी किसान सेवा योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Pardarshi Kisan Seva Yojana
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कृषि विभाग उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना कृषि उत्पादन में वृद्धि करना
लाभ कृषि अनुदान
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://upagripardarshi.gov.in/

Pardarshi Kisan Seva Yojana UP का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानों को आर्थिक अनुदान प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अनुदान और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे किसान कृषि क्षेत्र में अपनी जरूरत को पूरा कर सकेंगे। यह योजना किसानों की उत्पादकता में सुधार करेगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

साथ ही किसानों को नई और सुधारित खेती तकनीक के बारे में जागरूक किया जाएगा जिससे उनके कार्य शैली में सुधार होगा। जो भी किसान नई तकनीक जैसे कि कृषि से संबंधित यंत्र, सोलर पंप इत्यादि उपकरण खरीदेंगे उसे इस योजना के तहत अनुदान की सहायता प्राप्त होने से किसी प्रकार का बोझ नहीं पड़ेगा। बिना किसी आर्थिक तंगी के किसान कृषि संबंधी नई तकनीक के उपकरण खरीद सकेंगे। यह योजना किसानों को नई तकनीक के इस्तेमाल के साथ-साथ कृषि उत्पादों में भी सुधार करेंगी।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध की गई है जिसका उपयोग पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसान आसानी से कर सकते हैंं। योजना के इस पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है जो कि निम्न प्रकार है।

  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • असली खाद की पहचान
  • फसलों के किट एवं रोग
  • विशेष कार्यक्रम बीजो की जांच
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • कृषको को देय सुविधाएं
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करे
  • प्रश्नोत्तरी
  • मिटटी की जांच
  • कृषि उपयोगी यंत्र

यूपी कृषि उपकरण सब्सिडी योजना

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को बीज कृषि यंत्र तथा कृषि रसायन की खरीद पर अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि किस के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • अनुदान राशि प्राप्त होने से किसान आसानी से कृषि संबंधी यंत्र खरीद सकेंगे।
  • इस योजना के तहत किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं और कीटों या रोगों से बचाने के लिए बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • किसानों को किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिससे वह अपनी समस्याओं को समाधान प्राप्त कर सकते हैंं।
  • यह योजना किसानों की खेती के उत्पादकता में सुधार करेगी जिससे अधिक से अधिक उत्पादन होगा। और राज्य में रोजगार के विभिन्न अवसर पैदा होंगे।
  • किसानों को पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • यह योजना राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार कर जीवन स्तर में वृद्धि करेगी।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश राज्य के जो भी किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के किसान ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिए। ताकि आवेदनकर्ता को इस योजना का सीधे लाभ मिल सके।
  • किसान के पास अपनी भूमि का खाता नंबर भी होना चाहिए। क्योंकि इसके बिना पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेंगी।
UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान सेवा योजना में आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसके माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकेगा।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • खतौनी की नकल
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश

पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण कैसे करें?

जो भी इच्छुक किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछे गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आवेदक का नाम, जिला, आधार कार्ड नंबर, पता, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत किसान पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कृषि अधिकारियों का लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर यूजर नेम पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Pardarshi Krisan Seva Yojana शिकायत दर्ज कैसे करें?

अगर आप कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको संपर्क करें के ऑप्शन पर क्लिक कर शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने शिकायत दर्ज करने हेतु नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, जनपद, विकासखंड, विषय और शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपना फोन नंबर, ईमेल आईडी और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिसका आपको जल्द ही समाधान दिया जाएगा।

FAQs

पारदर्शी किसान सेवा योजना किस राज्य में संचालित किया जा रहा है? पारदर्शी किसान सेवा योजना को उत्तर प्रदेश राज्य में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में संचालित किया जा रहा है। Pardarshi Krisan Seva Yojana का उद्देश्य क्या है? पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य राज्य के सभी किसान वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। Pardarshi Kisan Seva Yojana के तहत पंजीकरण करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Pardarshi Kisan Seva Yojana के तहत पंजीकरण करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://upagripardarshi.gov.in/ है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *