LIC आधार शिला योजना 2025 – महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा के लाभ

LIC Aadhaar Shila Yojana – आप सभी जानते हैं कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाओं की पेशकश करता है। इसके तहत जीवन बीमा से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक के लाभ नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में एलआईसी आधार शिला योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षा और बचत प्रदान करना है। इस लेख में, हम आपको LIC Aadhaar Shila Yojana की पूरी जानकारी देंगे। आप इस योजना के लाभ उठाने की प्रक्रिया, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दर आदि के बारे में जान सकेंगे। LIC Aadhaar Shila Plan 844 का संपूर्ण विवरण जानने के लिए कृपया हमारा लेख अंत तक पढ़ें।

LIC

LIC Aadhaar Shila Yojana 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी आधार शिला योजना का आरंभ किया गया है। यह एक non-linked participatory endowment plan है जिसे वित्तीय सुरक्षा और आपात स्थिति में बचत बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पॉलिसी धारक को प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर करना होगा। पॉलिसी की अवधि समाप्त होने पर, पॉलिसी धारक को एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना जिन महिलाओं के लिए बनाई गई है, उनकी आयु 8 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें एक वैध आधार कार्ड रखना अनिवार्य है।

इस योजना के तहत यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। पॉलिसी लेने के लिए किसी प्रकार के चिकित्सा परीक्षण की आवश्यकता नहीं है। LIC आधार शिला योजना के लिए न्यूनतम बीमा राशि ₹75,000 एवं अधिकतम ₹3,00,000 है.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

एलआईसी आधार शिला योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और बचत के उपाय प्रदान करना है। यह एक non-linked participatory endowment plan है, जो आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराता है। जरूरत पड़ने पर पॉलिसी धारक को लोन प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है। यदि पॉलिसी धारक ने पूरी अवधि में सभी प्रीमियम का भुगतान किया है, तो उन्हें बीमित राशि के साथ लॉयल्टी एडिशन भी प्राप्त होता है।

LIC Aadhaar Shila Yojana के महत्वपूर्ण तथ्य

योजना का नाम एलआईसी आधार शिला योजना
किसने आरंभ की भारतीय जीवन बीमा निगम
लाभार्थी महिलाएं
उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/
साल 2025
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
न्यूनतम अवधि 10 वर्ष
अधिकतम अवधि 20 वर्ष
मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु 70 वर्ष

एलआईसी आधार शिला योजना के मुख्य लाभ

  • विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन की गई।
  • प्रीमियम और क्लेम पर कर छूट है।
  • प्रीमियम का भुगतान विभिन्न अंतरालों पर किया जा सकता है।
  • न्यूनतम अवधि 10 वर्ष है और अधिकतम 20 वर्ष है।
  • मैच्योरिटी पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • पॉलिसी में दुर्घटना बेनिफिट राइडर शामिल है।
  • पांच साल बाद की मृत्यु पर लॉयल्टी एडिशन मिलेगा।
  • पॉलिसी समाप्त होने पर एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।

सरल जीवन बीमा योजना

ELI Aadhaar Shila Yojana के लाभ

  • कर लाभ: धारा 80C के तहत प्रीमियम टैक्स से मुक्त है। मैच्योरिटी राशि और डेथ क्लेम पर भी कर नहीं लगेगा।
  • फ्री लुक पीरियड: पॉलिसी खरीदने के बाद यदि ग्राहक पॉलिसी को कैंसिल करना चाहता है तो वह 15 दिनों के भीतर कर सकता है।
  • ग्रेस पीरियड: वार्षिक और अर्द्धवार्षिक प्रीमियम के लिए 30 दिन और मासिक प्रीमियम के लिए 15 दिन का ग्रेस पीरियड है।
  • लोन: तीन साल का प्रीमियम भरे जाने पर लोन लिया जा सकता है।
  • सरेंडर वैल्यू: तीन साल पहले सरेंडर करने पर कोई वैल्यू नहीं मिलती।
  • डेथ बेनिफिट: 5 वर्षों में मृत्यु होने पर परिवार को लाभ मिलेगा।
  • मैच्योरिटी बेनिफिट: सभी प्रीमियम का भुगतान करने पर मैच्योरिटी पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
  • एक्सक्लूजन: पहले 12 महीनों में आत्महत्या करने पर केवल 80% प्रीमियम की वापसी होगी।

एलआईसी आधार शिला योजना प्रीमियम और भुगतान विवरण

इस योजना में प्रीमियम का भुगतान विभिन्न अंतरालों में किया जा सकता है। यदि भुगतान समय पर नहीं किया जाता है तो पॉलिसी समाप्त हो सकती है।

एलआईसी जीवन लाभ योजना

एलआईसी आधार शिला योजना – आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आधारशिला योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसमें सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फिर आप इसे सबमिट कर सकते हैं।
LIC