PM Kisan Samridhi Kendra क्या है? पीएम किसान समृद्धि केंद्र कैसे खोलें, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, Kisan Samridhi Center के लाभ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!
किसानों को खेती से जुड़ी सामग्रियों और जानकारी प्राप्त करने के लिए अक्सर कई दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उनका समय और श्रम दोनों नुकसान होते हैं। इसलिए किसानों को खाद, बीज, खेती की औजारें, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए पीएम किसान समृद्धि केंद्र योजना की शुरुआत की गई है। इस लेख में हम PM Kisan Samridhi Kendra (PMKSK) के बारे में सभी आवश्यक विवरण देंगे जैसे कि समृद्धि केंद्र क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, और किसानों को इसका क्या लाभ होगा।

PM Kisan Samridhi Kendra क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 17 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। इन केंद्रों पर किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। यहाँ किसान “वन नेशन वन फर्टिलाइजर” योजना के तहत भी खाद खरीद सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि PM Kisan Samridhi Kendra केवल उर्वरक खरीदने का स्थान नहीं है, बल्कि यह किसानों के लिए उनके विकास में मदद करने वाला एक केंद्र है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
फर्टिलाइज़र क्षेत्र में सुधार की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं:
1. प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का विकास
2. “भारत ब्रांड” से यूरिया की बिक्री अभियान
pic.twitter.com/x2fmzkij9G — Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2024
पीएम किसान समृद्धि केंद्र के विशेषताएँ
लेख का विषय | PM Kisan Samridhi Kendra |
शुरू किए गए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
कब शुभारंभ किया गया | 17 अक्टूबर 2024 को |
लाभार्थी | देश के किसान भाई |
उद्देश्य | खाद, उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करना |
साल | 2024 |
कितनी खुदरा उर्वरक दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा | 3.3 लाख से ज्यादा दुकानों को |
पीएम किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
किसानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्र से उर्वरक, खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने के साथ-साथ फ़ार्म इक्विपमेंट और मशीनरी भी किराए पर लेने की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा One Nation One Fertilizer Scheme के तहत भारत ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र इन केंद्रों पर उपलब्ध होगा। यहां किसान कृषि से संबंधित परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही मिट्टी का परीक्षण भी करा सकते हैं। इसके अलावा, किसानों को केंद्रों पर चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये केंद्र कृषि मंडियों के करीब स्थापित होंगे, ताकि किसान आसानी से पहुँच सकें। कृषि विज्ञान केंद्र और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ किसानों को सलाह देंगे। यह परामर्श एक महीने में या 15 दिन में एक बार आयोजित होगा।
पीएम किसान समृद्धि केंद्र का उद्देश्य
इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य किसानों को खाद, बीज, खेती के उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्रियाँ एक ही जगह उपलब्ध कराना है। इससे किसान बिना किसी परेशानी के सभी चीजें प्राप्त कर सकेंगे। सरकार 3.3 लाख से अधिक खुदरा दुकानों को PMKSK (PM Kisan Samridhi Kendra) में बदलने का कार्य कर रही है। वर्तमान में फर्टिलाइजर दुकानों की सुविधाएँ सीमित हैं, लेकिन अब किसान सभी आवश्यक चीजें एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे।
Pradhanmantri Kisan Samridhi Kendra की विशेषताएँ
- प्रधानमंत्री मोदी जी किसानों के हित में किसान समृद्धि केंद्र खोल रहे हैं।
- 17 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में 600 केंद्रों का उद्घाटन किया गया।
- देश में 3,30,499 खुदरा उर्वरक दुकानों को किसान समृद्धि केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा।
- इन केंद्रों पर उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और खेती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।
- Pradhanmantri Kisan Samridhi Kendra कृषि मंडियों के आसपास स्थित होंगे ताकि किसानों को अधिक आसानी हो।
- किसानों को कृषि समृद्धि केंद्रों पर कृषि उपज को बढ़ाने के लिए सलाह और परामर्श प्रदान किया जाएगा।
PM Kisan Samridhi Kendra के लाभ
- सभी किसान पीएमकेएसके (PM Kisan Samridhi Kendra) का लाभ उठा सकते हैं।
- इन केंद्रों पर किसानों को उर्वरक, कीटनाशक खरीदने के साथ-साथ मशीनरी जैसी अनेक सुविधाएं किराए पर लेने की सुविधा दी जाएगी।
- किसान इन केंद्रों पर कृषि संबंधी परामर्श और मिट्टी की जांच करवा सकते हैं।
- वन नेशन वन फर्टिलाइज़र योजना के तहत यहाँ भारत ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र उपलब्ध होगा।
- किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि वे उनका लाभ उठा सकें।
- अब किसानों को खेती से जुड़ी सामग्रियाँ प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न दुकानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।