हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024 – पराली नहीं जलाने पर मिलेगी किसानों को प्रोत्साहन राशि, आवेदन करें

Haryana Parali Protsahan Yojana – जैसे कि हम सभी जानते हैं कि हरियाणा राज्य में धान की कटाई का कार्य जोरों से चल रहा है। धान की फसल प्राप्त होने के बाद जो पराली खेतों में बच जाती है। उसे किस खेतों में ही जला देते हैं जिसके कारण प्रदूषण मर जाता है जिससे आसपास के रहने वाले सभी प्राणियों को सांस लेने में कठिनाइयां होती है। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु हरियाणा सरकार ने हरियाणा प्रणाली प्रोत्साहन योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत किसान अपने खेत में बची पराली को सरकार को बेच सकते हैंं। और प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा सकते हैंं। हरियाणा सरकार इस योजना के माध्यम से पराली खरीद कर किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे परली जलन से होने वाले प्रदूषण को रोकने में सहायता मिल सकेगी।

अगर आप भी हरियाणा के किसान है और अपने खेतों की पराली बेच कर चाहते हैं पैसा कमाना तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Parali Protsahan Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Haryana

Haryana Parali Protsahan Yojana 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों से पराली खरीद कर उन्हें प्रोत्साहन राशि देगी। किसानों को धान की कटाई के बाद पराली ना जलने पर हरियाणा सरकार द्वारा प्रति एकड़ के हिसाब से 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों की पराली के बदले में आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उम्मीदवार को आवेदन करना होगा। जिसके बाद किसान पराली के गट्ठे बनाकर बेच सकते हैं। हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना का संचालन कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

पशुधन बीमा योजना हरिया णा

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Haryana Parali Protsahan Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
संबंधित विभाग कृषि एवं कल्याण विभाग
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को दूर करने हेतु किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
प्रोत्साहन राशि 1000 रुपए प्रति एकड़
राज्य हरियाणा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/

Haryana Parali Yojana का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा पराली प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को दूर करने हेतु किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है ताकि पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके और राज्य वायु प्रदूषण से मुक्त हो सके। इस योजना के माध्यम से किसान सरकार को पराली का गट्ठा बनाकर बेच सकते हैं जिससे उन्हें आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यह योजना राज्य के किसानों की अतिरिक्त आय में वृद्धि करेगी।

बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के लाभ

  • हरियाणा सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए Haryana Parali Protsahan Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों से पराली खरीद रही है।
  • राज्य सरकार इस योजना के तहत किसानों से पराली खरीद कर उन्हें 1000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी।
  • किसान पराली का बंडल बनाकर बेच सकते हैंं।
  • इसके बदले में किसानों को अधिकतम प्रति एकड़ 1000 रुपए या 50 रुपए प्रति क्विंटल की राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पराली न जलाने से वायु प्रदूषण की समस्या काम हो सकेगी।
  • पराली के न जलाने से राज्य में वातावरण शुद्ध रहेगा।
  • साथ ही इस योजना के माध्यम से पराली बेचने से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
  • यह योजना किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर पराली से होने वाले प्रदूषण को दूर करेगी।

योजना का क्रियान्वयन

  • किसानों को अपनी पराली बेचने के लिए गट्ठे बनाकर अपनी ग्राम पंचायत तक लेकर जाना होगा।
  • ग्राम पंचायत पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके गट्ठे की तोल की जाएगी।
  • उसके बाद अधिकारी द्वारा आपको एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • इसके अलावा किसान अपने खेतों में तोल करके भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैंं।

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत राज्य की किसान आवेदन कर पराली बेच सकते हैंं।
  • राज्य का कोई भी किसान अपने खेतों की पराली को बेचने हेतु आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेत से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना 2024 के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप हरियाणा के किसान है और अपनी पराली बेचने के लिए Haryana Parali Protsahan Yojana के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को अपनाकर जल्द से जल्द अपने खेत की पराली का रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठा सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार की कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Haryana
  • होम पेज पर आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन में मांगी गई अपनी जमीन से संबंधित जानकारी जैसे कुल धान का रकबा, प्रबंधन रकबा और खाता नंबर आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार आप पराली बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

Haryana Parali Protsahan Yojana FAQs

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के तहत पराली बेचने पर कितने रुपए की राशि मिलेगी? हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के तहत पराली बेचने पर 1000 रुपए प्रति एकड़ या 50 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि मिलेगी। Haryana Parali Protsahan Yojana का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है? Haryana Parali Protsahan Yojana का संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। पराली बचने के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है? पराली बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/ है।