Chhattisgarh FGR Portal किसान शिकायत पंजीकरण। किसान शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें। CG FGR Portal टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर। केंद्र सरकार इस समय देश के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम और पोर्टल लॉन्च किए जा रहे हैं। हाल ही में, केंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ में एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसे Chhattisgarh FGR Portal कहा जाता है। यह पोर्टल किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा के अंतर्गत बीमा दावा करने की समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यदि आप एक किसान हैं और किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। हम इस लेख में पोर्टल से जुड़े हर एक महत्वपूर्ण पहलू के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Chhattisgarh FGR Portal 2025
21 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए शिकायत निवारण पोर्टल (FGR) लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनकी फसल बीमा दावा से संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन समाधान दिया जाएगा। इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित किया गया है, और इसके सफल परिणामों के आधार पर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। Chhattisgarh FGR Portal 2025 के माध्यम से प्रदेश के किसान अपनी बीमा संबंधी समस्याओं को ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं, जिससे उनका समय और धन की भी बचत होगी। इस पोर्टल की मदद से किसानों की समस्याओं का जल्द और प्रभावी निराकरण होगा।
किसान शिकायत निवारण पोर्टल 2025 के मुख्य बिंदु
योजना का नाम | किसान शिकायत निवारण पोर्टल |
शुरू की गई | केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के किसान |
उद्देश्य | बीमा संबंधी शिकायतों का ऑनलाइन समाधान देना |
साल | 2025 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
टोल फ्री नंबर | 14447 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |

Chhattisgarh में FGR Portal का लॉन्च
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव रितेश चौहान और सी.एस.सी. के CEO डॉ. दिनेश कुमार त्यागी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Chhattisgarh FGR Portal 2025 के बीटा वर्जन का उद्धाटन किया। यह खासकर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सफलता और छत्तीसगढ़ में बीमा दावों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
किसानों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान
छत्तीसगढ़ में Chhattisgarh FGR Portal 2025 का मुख्य उद्देश्य किसानों की बीमा दावे से संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन समाधान करना है। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इससे पहले किसानों को सरकारी कार्यालयों में जाकर शिकायतें दर्ज करनी पड़ती थीं, लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल हो गई है।
Chhattisgarh FGR Portal का उद्देश्य
इस पोर्टल की शुरुआत करने का प्रमुख उद्देश्य किसानों को मौसम आधारित फसल बीमा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान उपलब्ध कराना है। अब किसान घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनका धन और समय दोनों की बचत होगी।
छत्तीसगढ़ किसान शिकायत निवारण पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में किसानों के हित के लिए Chhattisgarh FGR Portal लॉन्च किया है।
- यह पोर्टल किसानों को फसल बीमा संबंधी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान प्रदान करेगा।
- किसान अब अपनी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 भी जारी किया गया है।
- यह पोर्टल अभी छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य कर रहा है, और सफल होने पर इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।
- यह पोर्टल किसानों को डिजिटल भारत से जोड़ता है, जिससे वे भी डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- किसानों के लिए शिकायतों का त्वरित निष्पादन करके आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता करेगा।
Chhattisgarh FGR Portal 2025 के तहत पात्रता मानदंड
- आवेदनकर्ता को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक सक्रिय किसान होना आवश्यक है।
Chhattisgarh FGR Portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें
- सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल के होमपेज पर शिकायत दर्ज करने के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब शिकायत फॉर्म खुलकर सामने आएगा।
- फॉर्म में दिए गए सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप Chhattisgarh FGR Portal 2025 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- किसान 14447 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- कॉल सेंटर पर अपनी शिकायत संबंधित जानकारी साझा करें।
- कॉल सेंटर शिकायत का विवरण बीमा कंपनी को भेजेगा।
- बीमा कंपनी समय सीमा के भीतर शिकायत का समाधान पोर्टल पर प्रदान करेगी।
- इस तरह किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।