eMandi UP 2023 – मंडी की सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त करें, Login at emandi.up.gov.in

eMandi UP – देश के किसानों को लाभपहुंचाने के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा नई नई योजनाओं का आरंभ किया जाता है। इसी प्रकार की एक योजना का आरंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। जिसका नाम ई मंडी यूपी पोर्टल है। यह एक सिंगल विंडो पोर्टल है।

किसानों तथा व्यापारियों को मंडी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी एवं सुविधाएं eMandi UP Portal के माध्यम से एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी। ई मंडी उत्तर प्रदेश के माध्यम से राज्य के किसान एवं व्यापारी बिना मंडी जाए सभी जानकारी एवं सेवाओं का लाभ आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। अगर आप भी एक किसान या व्यापारी है और eMandi UP Portal का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई मंडी यूपी पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

eMandi

eMandi UP Portal 2024

किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ई मंडी यूपी की शुरुआत की गई है। राज्य के सभी किसानों एवं व्यापारियों के लिए अनाज एवं सब्जी मंडियों को ई मंडी बनाना है। eMandi UP Portal के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था बनाना है। जिसमें मंडी की सभी प्रक्रियाओं को सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी का अधिकतम प्रयोग एवं हस्तक्षेप को न्यूनतम किया जा सके। राज्य के किसानों एवं व्यापारियों को मंडी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाना है।

ई मंडी पोर्टल के माध्यम से किसान एवं व्यापारी मंडी से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं। जिसमें मंडी से जुड़े हुए स्टेक होल्डर्स के लिए मॉड्यूल उपलब्ध है। किसानों एवं व्यापारियों की सुविधाओं के लिए राज्य की सभी मंडी समितियों में इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। ई मंडी उत्तर प्रदेश के संचालन के समय सुझाव, समस्याओं का विश्लेषण कर उन्हें समृद्ध एवं सहज बनाया जाएगा। जिसका अधिक से अधिक लाभ किसानों एवं व्यापारियों को प्राप्त होगा।

e nam रजिस्ट्रेशन

emandi.up.gov.in Portal के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम eMandi UP Portal
आरंभ किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान एवं व्यापारी
उद्देश्य मंडी से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
वर्ष 2023
राज्य उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://emandi.up.gov.in/

eMandi UP का उद्देश्य

ई मंडी यूपी पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के किसानों व्यापारियों को ई मंडी से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। तथा किसान एवं व्यापारियों को एक ही मंच पर लाना है ताकि उनके बीच ताल-मेल बढ़ सके। और उन्हें मंडी से संबंधित सेवाओं के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

eMandi UP Portal के माध्यम से किसान अपने अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादनो को उचित मूल्य दरों में आसानी से बेच सकते हैंं। इसके अलावा व्यापारी भी इस पोर्टल के माध्यम से किसान के उत्पादन से संबंधित जानकारी एवं दर के बारे में जान कर उचित दर पर उत्पादन खरीद सकते हैंं। यह पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है जिसके माध्यम से मंडी से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैंं। उत्तर प्रदेश के किसान एवं व्यापारी मंडी जाए बिना ई मंडी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से सभी जानकारी एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। और ऑनलाइन सेवा के आधार पर लाभार्थियों के समय की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान

eMandi UP Portal पर किए गए तकनीकी अग्रेशन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा ई मंडी पोर्टल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए तकनीकी अग्रेशन ई मंडी पोर्टल पर किए गए हैं। जिसके लिए आवश्यक है कि ई मंडी के सभी प्रकार के उपयोग कर्ताओं को OTP के माध्यम से दोबारा सत्यापित एवं पासवर्ड बदलने की आवश्यकता है। सत्यापन की प्रक्रिया उपयोगकर्ता द्वारा ई मंडी उत्तर प्रदेश पोर्टल पर लॉगइन करने पर की जाएगी। लाभार्थी किसी भी तकनीकी सहायता के लिए संबंधित मंडी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैंं।

ई मंडी यूपी पोर्टल की विशेषताएं

  • ई मंडी यूपी पोर्टल पर किसानों को मंडी से संबंधित कोई समस्या न आए इसके लिए प्रवेश द्वार पर कंप्यूटराइज एंट्री स्लिप की व्यवस्था उपलब्ध की गई है।
  • इच्छुक व्यापार के नागरिकों के लिए इस पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा प्रदान की गई है।
  • इस सुविधा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति फर्म मंडी के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • आवेदनों को ऑनलाइन प्राप्त कर मंडी समिति द्वारा परीक्षण कर डिजिटल लाइसेंस अर्थात ई लाइसेंस जारी किया जाता है।
  • ई लाइसेंस (डिजिटल लाइसेंस) प्राप्त होने पर व्यापारी कोई भी क्रय करते हुए 6 ऑनलाइन प्रपत्र काट सकेगा और विक्रय करते हुए 9 प्रपत्र भी ऑनलाइन जारी कर सकेगा।
  • मंडी पोर्टल पर इन दोनों प्रपत्रों को ऑनलाइन जारी करने की सुविधा दी गई है।
  • इसके अलावा व्यापारियों को गेटपास के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
  • सभी व्यापारियों को इस व्यवस्था से सुविधा मिलेगी जो गेटपास के लिए दूर दराज के मंडी स्थलों से आते है।

eMandi UP Portal 2024 के लाभ

  • उत्तर प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों को मंडी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाना है।
  • ई मंडी पोर्टल के माध्यम से किसान एवं व्यापारी मंडी से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • व्यापारी एवं किसान ई मंडी यूपी पोर्टल के माध्यम से अपना नया लाइसेंस घर बैठे बनवा सकते हैंं। एवं साथ ही अपने पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी कर सकते हैंं।
  • व्यापारियों की सुविधा हेतु मंडी समितियों में डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। इन डिजिटल मंडी सुविधा केंद्र के माध्यम से लाभार्थी निशुल्क इंटरनेट एवं कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • अन्य राज्य से लाए गए उत्पादन के अंकन के लिए किसान को अलग से प्रवेश पर्ची प्रदान की व्यवस्था बनाई गई है।
  • मिल कारखानों को ई मंडी उत्तर प्रदेश के माध्यम से अपने स्टॉक को प्रोसेसिंग में अंतरित करने की सुविधा भी दी गई है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारी ऑनलाइन मंडी शुल्क व विकास शेष का भुगतान परियोजना के अगले चरण में कर सकेंगे।
  • अपवंचन को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जैसे- अंडररेट बिलिंग को रोकना, खरीद से स्थापित स्टॉक से अधिक मात्रा का जारी न करना तथा द्वितीयक आवक के स्टॉक के लिए सत्यापन की अनिवार्य व्यवस्था की गई है।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

ई मंडी यूपी पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मंडी यूपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।

eMandi UP Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ई मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉग इन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
eMandi
  • अब आपको लॉगइन पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आपको इस पेज पर यूजर नेम/ईमेल, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी ई मंडी पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ई मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
eMandi
  • इस पेज पर आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी और आप आवेदन से संबंधित सभी जानकारी देख सकेंगे।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन देखने की स्थिति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

व्यापारी द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई मंडी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाइसेंस नवीनीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने लाइसेंस नवीनीकरण का पेज खुल जाएगा।
eMandi
  • अब आपको इस पेज पर कंप्यूटरीकृत लाइसेंस नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • आपको देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पुराने लाइसेंस से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।
  • अब आपको लाइसेंस नवीनीकरण संबंधित पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

लाइसेंस वेरीफाई करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ई मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लाइसेंस वेरीफाई करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
उत्तर
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे- लाइसेंस नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई मंडी यू पी पोर्टल से लाइसेंस वेरीफाई कर सकते हैंं।

eMandi UP Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश ई मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको फीडबैक/शिकायत दर्ज करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
उत्तर
  • अब आपको इस पेज पर अपना नाम, मोबाइल संख्या एवं जिस के संदर्भ में आप शिकायत दर्ज करना चाहते हैं उसका चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको व्यक्ति परिचय अर्थात व्यापारी एवं मंडी अधिकारी/कर्मचारी में से अपनी इच्छा अनुसार ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको मंडी का चुनाव कर शिकायत विवरण दर्ज करना होगा।
  • विवरण दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको दर्ज करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।