eCourt Case Status Check 2023

eCourt Case Status – हम सभी जानते हैं कि किसी न किसी विवाद को सुलझाने और न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आय दिन कोर्ट में सुनवाई होती है। भारत के नागरिकों को विधिपूर्वक रूप से न्याय दिलाने के लिए विभिन्न स्तर के न्यायालय को न्यायपालिका के तहत स्थापित किया गया है। जिन्हें हम डिस्टिक कोर्ट, सिविल सर्विस कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के नाम से जानते हैं। अगर किसी भी कोर्ट में कोई केस दर्ज किया जाता है तो उसकी न्यायिक प्रक्रिया लंबा समय लग जाता है।

कई बार कोर्ट में दाखिल किए गए केस के स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को समय और धन बर्बाद करना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्यायपालिका ने Digitalization Scheme के तहत कोर्ट की सभी व्यवस्था को नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया है। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से आपको अपने केस से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप घर बैठे ही कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं। eCourt Case Status ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

eCourt

eCourt Case Status Check 2024

केंद्र सरकार द्वारा कोर्ट के फैसले को जानने, उनके द्वारा दिए गए आदेश को पढ़ने एवं अपने केस की तारीख जानने के लिए सरकार द्वारा eCourt Services पोर्टल को 2018 में शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपने केस से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। अब आप कोर्ट से जुड़ी सभी गतिविधियों जैसे पेशी, सुनवाई और कोर्ट केस स्टेटस आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। न्यायिक प्रक्रिया काफी जटिल होती है। जिसके कारण किसी भी केस के फैसले को आने में काफी लंबा समय लग जाता है। न्याय प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में न्याय पाने के लिए व्यक्ति और आरोपी को बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब आप eCourt Case Status को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं। आपको अपने केस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सेवाओं का लाभ लेने के लिए eCourt Services की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। देश के सभी नागरिक कभी भी कहीं भी आसानी से eCourt Case Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।

eMulakat System: जेल में कैदी से मिले या वीडियो कॉल करें

कोर्ट केस स्टेटस कैसे देखें – पूरी जानकारी

आर्टिकल का नाम eCourt Case Status
eCourt सेवा की शुरुआत भारत सरकार द्वारा
कब शुरू हुई वर्ष 2018
eCourt Case Status चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
eCourt Case Status चेक करने हेतु वेबसाइट https://services.ecourts.gov.in/
सुप्रीम कोर्ट केस स्टेटस चेक करने हेतु वेबसाइट https://main.sci.gov.in/
साल 2023

सुप्रीम कोर्ट का केस स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Supreme Court eCourt Case Status Check)

  • सुप्रीम कोर्ट में दर्ज अपने केस के स्टेटस को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आप को Supreme Court Of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
eCourt
  • होम पेज पर आपको Case Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी केस की स्थिति को जानने के लिए निम्नलिखित 6 ऑप्शन मिलेंगे।
eCourt
  • Diary Number
    • Case Number
    • Party Name
    • AOR
    • Court/Tribunal
    • Free Text
  • अब आपको अपनी इच्छा अनुसार किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • यदि आप Diary Number से अपने केस की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आपको Diary Number के ऑप्शन पर क्लिक कर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Diary No. और Year दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आप के केस से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
  • इसी प्रकार यदि आप Case No. के ऑप्शन का चयन करते हैं तो आपको Case Type, Number, Year का चयन करना होगा।
eCourt
  • फिर इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करते ही आपके सामने आपके केस से जुड़ी स्थिति की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से Diary Number, Case Number, Party Name, AOR आदि में से किसी एक का चयन कर अपने SC Case Status को ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।

पेट्रोल पंप कैसे खोले

हाई कोर्ट का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? (High Court eCourt Case Status Check)

अगर आपका केस हाई कोर्ट में चल रहा है तो आप अपने हाई कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन eCourt Services पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैंं। eCourt Case Status चेक करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको eCourt Services की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको High Courts के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने देश के सभी हाई कोर्ट की लिस्ट आ जाएगी।
eCourt
  • अब आप जिस भी हाई कोर्ट केस का स्टेटस ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं उसके नाम के हाई कोर्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उदाहरण के लिए हम Bombay High Court के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने High Court Of Bombay की वेबसाइट खुल जाएगी।
हाई
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Case Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको केस का स्टेटस चेक करने के लिए 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • Case Number Wise
  • Advocate Name Wise
  • Party Wise
  • Know CIN/CNR
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अगर आप Advocate Name Wise के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
हाई
  • इस पेज पर आपको Bench, Jurisdiction, Petitioner/Respondent का चयन करना होगा।
  • अब आपको Advocate Name और Security Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आप के केस से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अन्य ऑप्शन के माध्यम से भी अपने हाई कोर्ट के केस स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं।

eCourt Case जिला न्यायालय (District Court) का केस स्टेटस कैसे चेक करें?

  • जिला न्यायालय का कोर्ट केस स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको eCourts Services की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको District Courts के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने राज्य, जिला, कोर्ट आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे।
  • Party Number
  • Case Number
  • Filling Number
  • Advocate Name
  • FIR Number
  • Act
  • Case Type
  • आपको अपनी इच्छा अनुसार किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा। अगर आप FIR Number का चयन करते हैं तो आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
eCourt
  • अब आपको इस पेज पर पुलिस स्टेशन, FIR नंबर, वर्ष आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Go के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • गो के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके जिला न्यायालय केस की दर्ज की सभी जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप ई कोर्ट स्टेटस के माध्यम से जिला न्यायालय स्टेटस की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं।