बिहार में कृषि क्लिनिक योजना शुरू हुई, कृषि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर पर होगा

Bihar Krishi Clinic Yojana – देश में किसानों की आय में वृद्धि करने और फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं। और अब इसी दिशा में बिहार सरकार द्वारा किसानों को फसलों से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। साथ ही किसानों को खेती बाड़ी के कामों में विभिन्न सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना शुरू करने जा रही है। अभी तक इंसानों और पशुओं के लिए क्लीनिक की सुविधा होती थी लेकिन अब किसानों को प्रखंड स्तर पर कृषि क्लीनिक के माध्यम से कृषि से जुड़ी सभी क्रियाओं की समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे किसानों को फसलों से जुड़ी समस्याओं से समाधान मिल सकेगा।

कृषि क्लिनिक योजना के तहत कितने प्रखंडों में होगी कृषि क्लिनिक की स्थापना और कृषि क्लिनिक की स्थापना के लिए सरकार कितना देगी अनुदान। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Bihar

बिहार कृषि क्लिनिक योजना क्या है?

बिहार सरकार द्वारा किसानों को फसल उत्पादन से संबंधित सभी सेवाएं एक छत के नीचे मुहैया कराने के लिए कृषि क्लिनिक योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में इस योजना के माध्यम से न केवल किसानों को अपने फसलों से संबंधित सुविधा मिलेगी बल्कि रोजगार का सृजन भी होगा। सरकार इस योजना के तहत युवाओं को कृषि क्लिनिक खोलने के लिए अनुदान प्रदान करेगी। बिहार सरकार ने कृषि क्लिनिक योजना के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में 424 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

Krishi Clinic Yojana के माध्यम से राज्य में फसलों के उत्पादन और उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जिससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। यह योजना किसानों को फसलों में रोग से लेकर खेती से जुड़ी जानकारी प्रदान कर किसानों को फसलों में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाएगी। जिससे किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी खेती कर सकेंगे।

Pashu Shed Yojana Bihar

‘कृषि क्लीनिक’ में खेती से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान होगा।#KrishiClinic #Bihar #NitishKumar #Kisan pic.twitter.com/VrNpKFAqzJ — CM Bihar Nitish Kumar (@CMBiharNK) December 6, 2023

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Bihar Krishi Clinic Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कृषि विभाग बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को कृषि क्लीनिक में फसल उत्पादन से संबंधित सभी सेवाएं और किसानों की आमदनी में सुधार करना
लाभ कृषि क्लीनिक की स्थापना के लिए अनुदान और किसानों को कीटनाशकों पर अनुदान
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Krishi Clinic Yojana का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि क्लीनिक में फसल उत्पादन से संबंधित सभी सेवाएं जैसे मिट्टी जांच की सुविधा, बीज विश्लेषण की सुविधा, कीट व्याधि प्रबंधन संबंधी सुझाव, पौधा संरक्षण संबंधित छिड़काव भुरकाव हेतु आवश्यक उपकरणों और तकनीकी विस्तार की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी 101 अनुमंडल में कृषि क्लीनिक खोले जाएंगे। ताकि किसानों को फसलों के उत्पादन और उत्पादकता की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना

कृषि क्लीनिक खोलने के लिए सरकार देगी सहायता

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक की स्थापना करने हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कृषि क्लिनिक स्थापना के लिए कुल अनुमानित लागत 5 लाख रुपए निर्धारित की गई है जिस पर सरकार द्वारा 40% या अधिकतम 2 लाख रुपए की सहायता अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। बाकी शेष राशि का वहन लाभार्थी को स्वयं करना होगा। कृषि क्लिनिक योजना के तहत चयनित लाभार्थी को बैंक से ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा चयनित लाभार्थियों को कृषि क्लीनिक की स्थापना के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ ही लाभार्थियों को उनकी इच्छा अनुसार बीज, कीटनाशक लाइसेंस, उर्वरक, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ देने में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

202 प्रखंडों में खोले जाएंगे कृषि क्लिनिक

कृषि क्लिनिक योजना के कार्यान्वयन लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में कृषि क्लीनिक खोले जाएंगे। प्रत्येक अनुमंडल के 2 प्रखंडों में कृषि क्लीनिक की स्थापना की जाएगी। यानी कुल मिलाकर बिहार राज्य के 202 प्रखंडों में कृषि क्लीनिक खोले जाएंगे। इसके अंतर्गत एक अनुमंडल के प्रखंड मुख्यालय में तथा दूसरा किसी भी चयनित प्रखंड मुख्यालय में क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। इस योजना के संचालन से ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होंगा।

किसानों को फसलों में दवा छिड़काव के लिए मिलेगा अनुदान

किसानों को कीटनाशकों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों को फलदार वृक्षों जैसे आम, लीची, अमरूद में लगने वाले कीट से बचाव के लिए सेवा प्रदाता के माध्यम से छिड़काव हेतु 75% अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न फसलों में कीट प्रबंधन हेतु 75% अनुदान पर फेरोमोन ट्रैप, लाइफ टाइम ट्रैप एवं स्टीकी ट्रैप पर किसानों को अधिकतम 2 हेक्टेयर और टाल क्षेत्र में 5 हेक्टेयर के लिए अनुदान मुहैया कराया जाएगा।

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों को कृषि की सभी क्रियाओं की समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए कृषि क्लिनिक योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में किसानों को प्रखंड स्तर पर खेती बाड़ी के कामों से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत सभी 101 अनुमंडल में कृषि क्लिनिक खोले जाएंगे।
  • जिसमें राज्य के प्रत्येक अनुमंडल के 2 प्रखंडों में कृषि क्लिनिक की स्थापना की जाएगी।
  • कृषि क्लीनिक खोलने के लिए सरकार इस योजना के अंतर्गत युवाओं को अनुदान का लाभ प्रदान करेंगी।
  • Krishi Clinic की स्थापना हेतु सरकार द्वारा चयनित लाभार्थी को 2 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ भी मिलेगा।
  • सरकार किसानों को बागवानी और फसलों में कीटनाशकों पर 75% अनुदान का लाभ प्रदान करेगी।
  • बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना के कार्यान्वयन हेतु 424 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • Krishi Clinic Yojana के संचालन से राज्य में फसलों के उत्पादन, उत्पादकता एवं उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण स्तर पर 202 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
  • यह योजना किसानों को फसलों से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगी।

तालाब निर्माण योजना बिहार

Bihar Krishi Clinic Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • बिहार कृषि क्लिनिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए वही पात्र होंगे जिन्होंने कृषि स्नातक, कृषि व्यावसायिक प्रबंध स्नातक और राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा किसी अन्य विश्वविद्यालय से कृषि उत्थान में स्नातक किया हो। जो ICAR या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त प्राप्त हो उसे ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके अतिरिक्त उपायुक्त के अनुपलब्ध होने पर न्यूनतम 2 वर्षों का कृषि उद्यान में अनुभव प्राप्त डिप्लोमा धारी या कृषि विषय में इंटरमीडिएट तथा रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान में स्नातक के योग्य प्रार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • योग्यता दस्तावेज
  • जमीनी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार कृषि क्लिनिक योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार राज्य के किसान है और बिहार कृषि क्लिनिक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि बिहार सरकार द्वारा अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। और ना ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना को शुरू किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

Bihar Krishi Clinic Yojana FAQs

बिहार कृषि क्लिनिक योजना क्या है? बिहार सरकार द्वारा किसानों को फसल उत्पादन से संबंधित सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया कराने के लिए कृषि क्लिनिक योजना को शुरू किया गया है। जिससे किसानों को कृषि से संबंधित सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। Krishi Clinic Yojana के तहत राज्य में कितने कृषि क्लिनिक खोले जाएंगे? Krishi Clinic Yojana के तहत सरकार द्वारा राज्य के सभी 101 अनुमंडल में कृषि क्लिनिक खोले जाएंगे। कृषि क्लीनिक की स्थापना हेतु सरकार द्वारा क्या क्या लाभ दिए जाएंगे? कृषि क्लीनिक की स्थापना हेतु सरकार द्वारा 40% या अधिकतम 2 लाख रुपए की सहायता राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा निशुल्क प्रशिक्षण और लाभार्थियों की इच्छा अनुसार बीज, कीटनाशक लाइसेंस, उर्वरक, कस्टम हायरिंग सेंटर सहित अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ देने में भी प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना के संचालन हेतु कितने रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है? बिहार सरकार द्वारा कृषि क्लिनिक योजना के संचालन हेतु 424 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।