अपना खाता राजस्थान 2024 – Apna Khata जमाबंदी नकल खसरा ऑनलाइन कैसे देखें

Apna Khata Rajasthan – देश के सभी राज्यों के नागरिक अब भूलेख जमीन से जुड़े सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य के निवासियों के लिए भूमि से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपना खाता राजस्थान के नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है। जिसे ई- धरती पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। राजस्थान के नागरिकों को अपने जमीन से जुड़े छोटे से छोटे काम के लिए तहसील के पटवारी के दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आज हम आपको शादी कल के माध्यम से Apna Khata Rajasthan से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी कर बैठे आसानी से अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें।

Apna

Apna Khata Rajasthan 2024

राजस्थान सरकार द्वारा अपना खाता राजस्थान की पूरी जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। अपना खाता राजस्थान पोर्टल को ई-धरती (e-Dharti) के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक जिले के नागरिक घर बैठे आसानी से अपनी जमीन जैसे खसरा नंबर, प्लॉट का नक्शा, खेत का नक्शा, नकल, जमाबंदी आदि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैंं।

भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए अब लोग सरकारी दफ्तरों जैसे पटवारी, लेखपाल के यहां चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि अब राज्य के नागरिक अपनी भूमि का पूरा ब्यौरा आसानी से अपना खाता राजस्थान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैंं। इस पोर्टल के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि कौन सा खसरा नंबर किस व्यक्ति के नाम पर है, भूमि का मालिक कौन है। राजस्थान के लोग अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजों का वितरण भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

अपना खाता राजस्थान के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Apna Khata Rajasthan
शुरू किया गया राजस्थान सरकार द्वारा
विभाग राजस्व मंडल राजस्थान
उद्देश्य घर बैठे भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कराना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://apnakhata.raj.nic.in/

Apna Khata Rajasthan का उद्देश्य

अपना खाता पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से भूमि से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही भूमि से जुड़ी छोटी से बड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसी भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिससे लोगों के समय की बचत होगी और किसी भी समस्या का सामना नहीं करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक जिले के नागरिक घर बैठे आसानी से अपनी जमीन जैसे खसरा नंबर, प्लॉट का नक्शा, खेत का नक्शा, नकल, जमाबंदी आदि से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैंं। राज्य के नागरिक अपनी भूमि का पूरा ब्यौरा आसानी से अपना खाता राजस्थान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैंं। ई धरती पोर्टल राजस्थान के नागरिकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana

अपना खाता राजस्थान पर उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड

  • भू नक्शा राजस्थान (खेत का नक्शा)
  • जमाबंदी नकल और नामांतरण प्रतिलिपि
  • नामांतरण के लिए आवेदन
  • नामांतरण की स्थिति
  • ईमित्र लॉगइन प्रतिलिपि
  • शुल्क अधिकारी लॉगइन (लाइसेंस के लिए)
  • अपना खाता संपर्क
  • अन्य भूमि रिकॉर्ड

भूलेख राजस्थान पर शुल्क

अपना खाता राजस्थान पर भूमि से संबंधित जानकारी देखने के लिए कुछ राशि का भुगतान करना पड़ता है भुगतान की दर इस प्रकार है।

प्रतिलिपि शुल्क

अभिलेख का नाम परिमाण शुल्क
जमाबंदी प्रतिलिपि 10 खसरा नं. तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये 10 रूपए
नक्शा प्रतिलिपि प्रत्येक 10 खसरा नं. या उसके भाग के लिये 20 रूपए
नामांतरण पी21 प्रत्येक नामांतरण के लिये 20 रूपए

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

Apna Khata Rajasthan के लाभ एवं विशेषताएं

  • अब अपनी जमीन से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप अपना खसरा नंबर भूलेख ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • अपना खाता राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्व विभाग से जुड़े सारे जिलो के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
  • अपना खाता राजस्थान ऑनलाइन होने से राज्य कोई भी नागरिक जमीन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकता है।
  • राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • किसी भी जगह राज्य के नागरिक Apna Khata Rajasthan के माध्यम से अपनी भूमि का ऑनलाइन विवरण प्राप्त कर सकते हैंं।
  • राजस्थान के नागरिक अब घर बैठे अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर अपना खाता नंबर दर्ज करके अपनी भूमि का खसरा नक्शा, नकल जमाबंदी और गिरधावरी रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में पारदर्शिता आएगी।
  • नागरिकों को भूमि से संबंधित कार्यों के लिए विभाग के अधिकारियों को या कर्मचारियों को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • अब लोग किसी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा नहीं कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जमीन की वैधता का पता लगाया जा सकता है।

अपना खाता राजस्थान पर भूलेख कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आपको अपना खाता राजस्थान राजस्व मंडल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Apna
  • होम पेज पर आपको जिले का चुनाव करना होगा।
  • जिला चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Apna
  • इस पेज पर आपको अपने तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको दी गई सूची में से अपना गांव चुनना होगा। एवं उस वर्ष को चुने जिसके लिए आपको भूलेख देखना है।
Apna
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको आवेदक का नाम, आवेदक का शहर, आवेदक का पता, आवेदक का पिन कोड आदि दर्ज करना होगा।
Apna
  • दर्ज करने के बाद आपको जमाबंदी की प्रतिलिपि एवं नामांतरण की प्रतिलिपि के ऑप्शन मे से किसी एक का चयन करना होगा। जिसकी प्रतिलिपि आप देखना चाहते हैं।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी भूमि की प्रतिलिपि आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी भूमि से संबंधित विवरण जान सकते हैंं।

Apna Khata Rajasthan नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Apna Khata Rajasthan की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
अपना
  • इस पेज पर आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदक का पता, जिले का चुनाव करें एवं नामांतरण के लिए किस प्रकार का आवेदन करना चाहते हैं उस का चुनाव करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन के लिए लगने वाले दस्तावेज के नाम देख सकते हैंं।
  • जिससे पीडीएफ फाइल में सम्मिलित करना होगा।
  • आपकी नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Apna Khata Rajasthan पर ईमित्र लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार राजस्व मंडल अपना खाता की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ईमित्र लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
ईमित्र
  • इस पेज पर आपको उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड, सत्यापन कोड दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ईमित्र पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

अपना खाता राजस्थान वेबसाइट पर दाखिल खारिज की स्थिति कैसे जाने?

  • सबसे पहले आपको Apna Khata Rajasthan की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नामांतरण की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अपना
  • क्लिक करते ही आपके सामने दाखिल खारिज की स्थिति का एक पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आप जिले का नाम कुल नामांतरण नामांतरण, औसत दिन, मध्य दिन आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।