आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना 2024 – रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता एवं लाभ

Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana – देश में बेरोजगारी दर कम करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अपने अपने स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु नए नए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत शिक्षक नागरिकों को पशुपालन कार्य करने के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। ताकि वह स्वरोजगार शुरू कर अपनी आय में वृद्धि कर सके। अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिक है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Acharya

Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन कार्य करने के लिए बैंक से लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि राज्य के बेरोजगार नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का लोन देगी। यह योजना राज्य में शिक्षित युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने और रोजगार शुरू करने के लिए पशुपालन को प्रोत्साहित करेंगी। जिससे राज्य में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी। मध्य प्रदेश के बेरोजगार नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
विभाग पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा
उद्देश्य युवाओं को लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ पशुपालन कार्य करने के लिए 10 लाख रुपए का लोन
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। राज्य में दुग्ध उत्पादन की प्रति आकर्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना और छोटे-बड़े उद्योग में किसानों को लाभ प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन का कार्य करने हेतु बैंक द्वारा 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और राज्य के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह योजना राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में मदद करेगी।

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत इकाई लागत

  • आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत न्यूनतम 5 या उससे अधिक पशु होने पर लाभार्थी को अधिकतम 10 लाख रुपए की राशि बैंक के माध्यम से मिलेगी।
  • इकाई लागत की 75% राशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी तथा शेष राशि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता एवं हितग्राही का स्वयं के अंशदान के रूप में करनी होगी।

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना

Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। ताकि वे आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार शुरू करने में सक्षम हो सके।
  • इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को पशुपालन का कार्य करने के लिए बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा।
  • पशुपालन कार्य करने के लिए युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा।
  • यह योजना राज्य में पशु उत्पादन को बढ़ावा देगी जिससे दूसरे लोग भी पशुपालन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।
  • आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के संचालन हेतु अब तक 7500 पशुपालकों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
  • मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को 95 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा चुका है।
  • सामान्य वर्ग के युवाओं को 1.50 लाख रुपए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को 2 लाख रुपए तक की अनुदान राशि इस योजना के अंतर्गत आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए माफ होगी।
  • Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के माध्यम से राज्य की शिक्षित युवाओं का विकास होगा। जिसके लिए उन्हें रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैंं।
  • यह योजना राज्य में दूध उत्पादन में वृद्धि करेगी जिससे लोगों को शुद्ध दूध मिल सकेगा।

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के लिए पात्रता

  • आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु युवा के पास 5 से अधिक पशु होने अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास न्यूनतम 1 एकड़ कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश राज्य के जो भी बेरोजगार नागरिक आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करना होगा तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकेगा। आवेदन करने की जानकारी नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने जिले के पशुपालन विभाग/पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी/उपसंचालक पशु चिकित्सालय के विभाग में जाना होगा।
  • अपने राज्य के किसी भी विभाग में जाकर आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको एक बार अपने आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़ लेना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना मध्यप्रदेश के तहत आवेदन कर सकते हैंं।

FAQs

आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ कौन ले सकता है? Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana का लाभ मध्य प्रदेश के बेरोजगार नागरिक ले सकते हैंं। जिनके पास कम से कम 5 या उससे अधिक पशु है। आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत पशुपालन कार्य करने हेतु कितने रुपए तक का लोन मिलेगा? Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के तहत पशुपालन कार्य करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana के अंतर्गत कितने पशुओं पर लोन मिलेगा? आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत 5 से लेकर 10 पशुओं पर लोन लिया जा सकता है। Acharya Vidyasagar Gau Samvardhan Yojana का उद्देश्य क्या है? आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करना और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सके।