महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2024 क्या है

Mahila

Mahila Samman Bachat Patra Yojana – महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते महिलाओं को बड़ा तोहफा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को सेविंग करने का मौकामिलेगा। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होना जरूरी है। जैसे कि Mahila Samman Bachat Patra क्या है? इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैंं? और कितनी ब्याज दर मिलेगी? सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mahila Samman Bachat Patra 2024

देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर ज्यादा फायदा प्रदान करने के लिए 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2024-25 बजट पेश करते महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र में आप 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैंं। जिसके बाद आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी।

भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। आपको बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।

सुकन्या समृद्धि योजना

01st April Update – केंद्र सरकार ने शुरू की महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में महिलाएं सालाना 2 लाख रुपए तक जमा कर सकती है। महिला सम्मान बचत पत्र में 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। जिसमें हर साल महिलाओं को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा। इस खाते को डाकघर में 3 अप्रैल 2023 से खोला जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 31 मार्च 2025 तक ही मान्य रहेगी। संचार मंत्रालय डाक के सहायक निदेशक देवेंद्र शर्मा ने पत्र जारी किया है और कहा कि महिलाओं को इस योजना के माध्यम से निवेश करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। अधिसूचना के अनुसार ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित किया जाएगा और लाभार्थी के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। जमा राशि से अधिकतम 40 फीसदी राशि को 1 वर्ष के बाद निकाला जा सकता है। परिपक्वता से पहले खाते को बंद नहीं किया जा सकता है। अगर समय से पहले ही खाता बंद कर दिया जाता है। तो मूल राशि पर ब्याज प्राप्त नहीं होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र, देश की महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त व सक्षम बना रहा है। #MahilaSammanSavingsCertificate #MSSC @AshwiniVaishnaw @devusinh @FinMinIndia @MinistryWCD @MIB_India @AmritMahotsav @mygovindia @PIB_India @pib_comm @DDNewslive @airnewsalerts @PIBHindi pic.twitter.com/mpKIxpn0De — India Post (@IndiaPostOffice) April 3, 2023

महिला सम्मान बचत पत्र की पूरी जानकारी

आर्टिकल का नाम Mahila Samman Bachat Patra
घोषणा की गई वित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा
श्रेणी केंद्र सरकार योजना
लाभार्थी देश की महिलाएं और लड़कियां
उद्देश्य महिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को नई बचत योजना में 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना है। ताकि महिलाएं इस बचत पत्र में निवेश कर अपने भविष्य के लिए सेविंग कर सके। इस योजना के तहत किसी भी महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। और आवश्यकता पड़ने पर बीच में ही कुछ पैसा निकाला भी जा सकता है। मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितने पैसे जमा किया जा सकते हैंं?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana के तहत न्यूनतम जमा राशि की सीमा के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम 1000 रुपए के माध्यम से इस अकाउंट को खोला जा सकेगा। महिलाएं और लड़कियां इस योजना के तहत अधिकतम 2 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकती है। बचत पत्र खरीदने के लिए महिलाओं के लिए सरकार द्वारा 2 साल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत देश की कोई भी महिला या लड़की इस अकाउंट को 31 मार्च 2025 तक खुलवा सकती है। और ज्यादा ब्याज दर का फायदा प्राप्त कर सकते हैंं। महिला सम्मान बचत पत्र की मैच्योरिटी अवधि समाप्त होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आपको इस अकाउंट से कुछ पैसे निकालने पर भी छूट मिलेगी।

बीच में ब्याज दरें बदलने पर Mahila Samman Bachat Patra पर नहीं पड़ेगा असर

आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा जितनी भी लघु बचत योजनाएं संचालित की जाती है उन सब की नई ब्याज दरें तिमाही के पहले घोषित कर दी जाती है लेकिन महिला सम्मान बचत पत्र में ऐसे किसी भी बदलाव का असर ब्याज दर पर नहीं पड़ेगा। इस बचत पत्र में आपको पूरे 2 साल की अवधि तक 7.5% हिसाब से ब्याज दर मिलेगी। इसका मतलब है कि आप की जमा राशि पर आपको निश्चित रिटर्न की गारंटी मिलेगी। जो आपके लिए सेविंग करने का एक बेहतर अकाउंट होगा।

अन्य बचत योजनाओं की तुलना में जल्दी पैसा मिलेगा वापस

महिला सम्मान बचत पत्र में केवल 2 साल में ही अच्छी ब्याज के साथ आपको पैसा वापस मिल जाएगा। जबकि सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 21 साल तक अकाउंट जारी रहता है हालांकि लड़की की शादी के समय 18 वर्ष की उम्र में अकाउंट से पूरा पैसा निकाला जा सकता है। इसी तरह पीपीएफ अकाउंट में भी जमा पैसों को प्राप्त करने के लिए 15 साल तक इंतजार करना होता है। लेकिन इस योजना में ऐसा नहीं है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • देश की महिलाओं एवं लड़कियों को बचत पर फायदा देने के लिए 1 फरवरी 2023 को महिला सम्मान बचत पत्र को आरंभ करने की घोषणा की गई हैं।
  • महिला सम्मान बचत पत्र में कम से कम 1000 रुपए में इस अकाउंट को खोला जा सकेगा।
  • बचत पत्र खरीदने के लिए 2 साल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
  • आपके द्वारा जमा की गई राशि पर सरकार आपको 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देगी।
  • सरकार की अन्य बचत योजनाओं जैसे PPF,NSC से भी अधिक ब्याज महिला सम्मान बचत पत्र मिलेगा।
  • 2 साल तक आपका पैसा जमा रहेगा उसके बाद ब्याज सहित इकट्ठा रकम आपको वापस मिल जाएगी।
  • देश की कोई भी महिला या लड़की 31 मार्च 2025 तक इस अकाउंट को खुलवा सकती है।
  • कोई भी महिला या लड़की का 30 मार्च 2025 तक इस अकाउंट को खुलवा कर ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठा सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं।
  • महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट में पैसा जमा करने के बाद आप आवश्यकता पड़ने पर बीच में इस अकाउंट से कुछ पैसे भी निकाल सकते हैंं।
  • इस योजना में आपको पैसा निकालने के लिए अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए पात्रता

  • महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल महिलाएं और लड़कियां ही अकाउंट खुलवाने के लिए पात्र होगी।
  • किसी भी उम्र की महिला या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र का अकाउंट खुलवा सकती है।
  • बचत पत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां पात्र होगी।

Online EPFO e Nomination

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महिला सम्मान बचत पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करते हुए महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र शुरू करने की घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाना चाहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि फिलहाल अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन के लिए कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

Mahila Samman Bachat Patra FAQs

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है? महिला सम्मान बचत पत्र एक निवेश योजना है जिसके अंतर्गत निवेश करने पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज प्रदान किया जाएगा Mahila Samman Bachat Patra पर कितना ब्याज मिलेगा महिला सम्मान बचत पत्र पर सरकार द्वारा 7.5% रिटर्न मिलेगा Mahila Samman Bachat Patra कैसे खरीद सकते हैंं महिला सम्मान बचत पत्र खरीदने के लिए आपको अपने निकटतम बैंक या पोस्ट ऑफिस से जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा इसके पश्चात आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी प्रदान करके यह फॉर्म वहां जमा करना होगा Mahila Samman Bachat Patra Yojana में कितने तक का निवेश किया जा सकता है महिला संघ अंतर्गत 1 साल में ₹2 लाख तक का निवेश किया जा सकता है