UP Pankh Portal 2024 – यूपी पंख पोर्टल रजिस्ट्रेशन, Login at uppankh.in

UP Pankh Portal – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को अग्रसर करने के लिए समय-समय पर कई सरकारी योजनाएं लेकर आती रहती है। सरकार प्रयास करती है कि युवा वर्ग सही करियर का चुनाव कर एक बेहतर भविष्य प्राप्त करने में सक्षम हो सके। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा राज्य के छात्रों को विभिन्न प्रकार की करियर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम UP Pankh Portal है। इस पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए कॉलेज, कोर्स, छात्रवृत्ति, प्रवेश परीक्षा, करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध की गई है। जिससे विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। छात्रों को अपने करियर काउंसलिंग के लिए यूपी पंख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Pankh Portal से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप अपने करियर से जुड़े सवालों और शंकाओं का समाधान ऑनलाइन प्राप्त कर सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

UP

यूपी पंख पोर्टल क्या है?

यूपी सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 5 सितंबर 2022 को शिक्षा दिवस के अवसर पर पंख पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश करियर पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन समस्या और शंकाओं को दूर करने के लिए यूपी पंख पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर कुछ ऐसी सुविधा उपलब्ध की गई है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद मिलेगी। छात्रों को अलग-अलग प्रकार की सुविधा इस पोर्टल पर प्रदान की गई है।

राज्य के इंटरमीडिएट के सभी छात्र घर बैठे उत्तर प्रदेश के पंख पोर्टल के माध्यम से विभिन्न मार्गदर्शन करियर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। UP Pankh Portal पर विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करके करियर से जुड़े हर सवाल के जवाब ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपने करियर का सही चुनाव कर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।

UP CM Fellowship

UP Pankh Portal 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम UP Pankh Portal
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा
लॉन्च हुआ 5 सितंबर 2022
लाभार्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र
उद्देश्य छात्र छात्राओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही मार्गदर्शन प्रदान करना
राज्य उत्तर प्रदेश
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी करियर गाइडलाइंस पंख पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही मार्गदर्शन प्रदान करना है ताकि छात्रों के मन में अपने करियर को लेकर जो भी शंकाए हो उन्हें दूर किया जा सके। जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि को समझते हुए सही गाइडलाइन प्राप्त कर सके और अपने करियर संबंधित उचित निर्णय ले सके। क्योंकि बहुत से ऐसे विद्यार्थी है जिन्हें अपने करियर के लिए सही सलाह नहीं मिल पाती है जिसके कारण वह अपने करियर का सही से चयन नहीं कर पाते जिसके कारण वह बेरोजगारी की और चले जाते हैं। सभी समस्याओं के समाधान के लिए कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनके रुचि अनुसार का करियर का चयन करने के लिए पंख पोर्टल लॉन्च किया गया है।

UP Scholarship Online Form

UP Pankh Portal 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से यूपी पंख पोर्टल को शुरू किया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्र अपने कैरियर संबंधी लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से राज्य के कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की गई है।
  • छात्रों के मन में अपने करियर को लेकर जितनी भी परेशानी या शंकाए है वह सभी इस पोर्टल के माध्यम से हल की जा सकेगी।
  • UP Pankh Portal के माध्यम से विद्यार्थी अपने करियर से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र छात्राएं किसी भी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।
  • छात्र जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उसके लिए आवश्यक पढ़ाई, कॉलेज एवं अन्य संबंधित जानकारी पंख पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • पंख पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • UP Pankh Portal पर लॉगिन करने के बाद ही विद्यार्थी करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा आदि के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैंं।
  • यह पोर्टल करियर से संबंधित गाइडलाइन छात्रों को प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता करेगा।

यूपी पंख पोर्टल के लिए पात्रता

  • यूपी पंख पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सरकारी स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थी पंख पोर्टल में प्रवेश कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु पात्र होंगे।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए केवल कुछ जरूरी जानकारी ही दर्ज करनी होगी। जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड लॉगिन। रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थियों को उनके विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी यूपी पंख पोर्टल का लाभ ले सकेंगे। बिना यूजर आईडी और पासवर्ड के कोई भी विद्यार्थी पंख पोर्टल का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैंं।

उत्तर प्रदेश प्रेरणा पोर्टल

यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप उत्तर प्रदेश के छात्र है और UP Pankh Portal पर अपने करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, कोर्स, छात्रवृत्ति आदि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना आकर आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
"
  • होम पेज पर आपको प्रवेश का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
"
  • अब आपको इस पेज पर लॉग इन करने के लिए छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी UP Pankh Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Pankh Portal Login कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको यूपी पंख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट को होम पेज पर आपको प्रवेश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अगर छात्र के पास अपना यूनिक आईडी और पासवर्ड नहीं है तो वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या अध्यापक से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही पंख पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs

UP Pankh Portal को कब और किसने लॉन्च किया? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शिक्षा दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2022 को यूपी पंख पोर्टल लॉन्च किया गया। यूपी पंख पोर्टल का लाभ किसे मिलेगा? यूपी पंख पोर्टल का लाभ राज्य के कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने करियर से जुड़े सवालों के जवाब पूछ सकते हैंं। साथ ही पोर्टल पर कॉलेज, प्रवेश परीक्षा, कोर्स, छात्रवृत्ति आदि से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैंं। UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://uppankh.in/ है।