Sewayojan Portal 2024 – सेवायोजन पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन करें at sewayojan.up.nic.in

Sewayojan Portal – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी तलाशने और रोजगार मेला से संबंधित विभिन्न जानकारियां एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल को Rojgar Sangam पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक है और अपनी योग्यता अनुसार नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर घर बैठे आवेदन कर सकते हैंं। सेवायोजन पोर्टल की मदद से विभिन्न प्रकार के जॉब नोटिफिकेशन देख सकते हैंं जिसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है तथा रोजगार पाने के अवसर का लाभ उठा सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें और किस प्रकार आप जॉब के लिए सर्च कर सकते हैंं इन सभी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे जिसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Sewayojan

Sewayojan Portal 2024

सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश पोर्टल राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में होने वाले रोजगार मेला, सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब की अधिसूचना को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खास तौर पर इस पोर्टल को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए विकसित किया गया है ताकि बिना किसी समस्या के सभी छोटी बड़ी रोजगार की सूचना प्राप्त हो सके। इस पोर्टल को रोजगार संगम पोर्टल भी कहा जाता है। सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके राज्य के नागरिक अपनी योग्यता अनुसार नौकरियां की खोज कर सकते हैंं। यह पोर्टल राज्य के बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर प्रदान करेगा। जिससे राज्य में धीरे-धीरे रोजगार में बढ़ोतरी होगी। और बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सकेगा।

Rojgar Sangam Bhatta Yojana

सेवायोजन पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम Sewayojan Portal
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल का उद्देश्य

सेवायोजन पोर्टल का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। क्योंकि उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में रोजगार की कमी है राज्य सरकार द्वारा सभी को रोजगार देना संभव नहीं है इसलिए लगातार बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा सेवायोजन पोर्टल को शुरू किया गया है। यह पोर्टल रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काफी सहायक है। इस पोर्टल से रोजगार भर्ती का नया अपडेट युवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है।

उत्तर प्रदेश ई-सेवा

Sewayojan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे उत्तर प्रदेश में होने वाले सभी रोजगार मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • सेवायोजन पोर्टल पर सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर ऑनलाइन मोबाइल से भी आसानी से पंजीयन किया जा सकता है।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर आपको नई जॉब की सूचनाओं मिलती रहेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
  • Sewayojan Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
  • राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को यह पोर्टल हर महीने रोजगार पाने के अवसर प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल पर रोजगार से संबंधित कोई भी सवाल या शिकायत हो तो ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैंं।

सेवायोजन पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 43 वर्ष के बीच हो सकती है।
  • शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए 18 से 45 वर्ष के बीच आयु सीमा हो सकती है।

आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप सेवायोजन पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको सेवायोजन या रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
सेवायोजन
  • होम पेज पर आपको New Account में Job Seeker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
सेवायोजन
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Verify Aadhar No. पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड आएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपनी पसंद के अनुसार जॉब अलर्ट सेट करें। जिसके बाद आपको ईमेल या मोबाइल पर नए पदों के लिए सूचनाएं मिलती रहेगी।
  • इस प्रकार आपकी सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Sevayojan Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Sevayojan
  • इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर Jobseeker का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको User Id और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया Captcha Code दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैंं।

सेवायोजन पोर्टल पर जॉब कैसे सर्च करें?

अगर आप बेरोजगारी है और उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर नौकरी की तलाश करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से जॉब सर्च कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Private Jobs/Government Jobs के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Sevayojan
  • जहां पर आप निम्नलिखित प्रकार की नौकरियां को सर्च कर सकते हैंं जैसे
  • आउटसोर्स नौकरियां
  • प्राइवेट नौकरियां
  • सरकारी नौकरियां
  • रोजगार मेला नौकरियां
  • अब आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जॉब्स की सूची आ जाएगी। जिस पर आप क्लिक कर उस जॉब से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैंं।

Sewayojan Portal FAQs

Sewayojan Portal को अन्य किस नाम से जाना जाता है? सेवायोजन पोर्टल को रोजगार संगम पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। Sewayojan Portal पर कौन-कौन सी सेवाओं को प्रदान किया जाता है? सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और जॉब सर्च और जॉब पोस्टिंग जैसी सेवाओं को प्रदान किया जाता है। Sewayojan Portal पर किस प्रकार की जॉब की जानकारी प्राप्त की जा सकती है? Sewayojan Portal पर रोजगार मेला, सरकारी जॉब और प्राइवेट जॉब की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। क्या सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदन शुल्क देना होगा? जी नहीं सेवायोजन पोर्टल पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।