Service Plus Bihar 2024 – आय जाति निवास प्रमाण पत्र अप्लाई at serviceonline.bihar.gov.in

Service Plus Bihar – राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों के पास निवास जाति और आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होता है। जिसके माध्यम से ही लाभार्थी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैंं। बिहार राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को घर बैठे ही प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु सर्विस प्लस बिहार पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए बिना ही घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। और कुछ दिनों बाद ही आवेदन किए गए प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सकते हैंं। Service Plus Bihar पारदर्शी और कुशल तरीके से नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS) के तहत सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है।

अगर आप भी बिहार के नागरिक है और अपने किसी जरूरी प्रमाण पत्र के लिए सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Service

Service Plus Bihar 2024

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल लोक सेवा का अधिकार (Right To Public Service) के तहत राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। बिहार सर्विस प्लस बिहार (RTPS) पर अब राज्य के सभी निवासी इस आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर उपलब्ध प्रमाण पत्र एवं अन्य विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं।

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी सेवाएं और योजनाओं की सुविधाओं को एक निश्चित समय सीमा के अंदर नागरिकों को उनके घर तक पहुंचना है। ताकि लोगों को जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतार और सरकारी दफ्तरों से राहत मिले। सर्विस प्लस बिहार पोर्टल निवास प्रमाण पत्र, संपति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं प्रदान करता है।

RTPS Bihar Online

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Service Plus Bihar
पोर्टल का नाम सर्विस प्लस बिहार पोर्टल
शुरू किया गया बिहार सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सेवाओं एवं योजनाओं की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल के लिए पात्रता

  • सर्विस प्लस बिहार पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
Service Plus Bihar के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Elabharthi Bihar

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर राजस्व अधिकारी से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

आरटीपीएस के तहत सर्विस प्लस पोर्टल उपयोगकर्ताओं को निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अनुमति देता है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से Service Plus Bihar Portal पर निवास प्रमाण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको सर्विस प्लस बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवासीय प्रमाण पत्र का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे जैसे आंचल, अनुमंडल और जिला।
  • आपको इन तीनों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • किसी एक विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला, उपखंड, ब्लॉक स्थान में निकाय का प्रकार, गांव, डाकघर, पुलिस स्टेशन जैसे विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सत्यापन कोड को दर्ज करना होगा और आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Service Plus Bihar Portal पर Character Certificate के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Service Plus Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट की होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में जाकर गृह विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इस प्रमाण पत्र में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Bihar Character Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको सर्विस प्लस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट की होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में जाकर सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे। जिनमें से आपको का निगमन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने तीन ऑप्शन आ जाएंगे। जैसे अचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर, जिला स्तर पर आपको इन तीनों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से आवेदन प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Service Plus Bihar जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Service Plus Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट की होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं के सेक्शन में जाकर सामान्य प्रशासन विभाग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करके आपके सामने तीन ऑप्शन आ जाएंगे जैसे अचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर, जिला स्तर पर।
  • आपको इन तीनों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने जाति प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको RTPS बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज आपको नागरिक अनुभव का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आपको आवेदन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए दिए गए ऑप्शन में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज कर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
FAQs

RTPS का फुल फॉर्म क्या है? RTPS का फुल फॉर्म Right To Public Service यानी लोक सेवा का अधिकार है। सर्विस प्लस बिहार पोर्टल पर जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के कितने दिनों में बनकर आ जाता है? जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र आ जाता है लेकिन कुछ तकनीकी समस्या होने के कारण इसे आने में 10 दिन तक लग लग जाते हैं। आय प्रमाण पत्र की मान्यता कितने दिनों के लिए होती है? आय प्रमाण पत्र की मान्यता केवल 1 वर्ष के लिए मान्य होती है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *