Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 – शहरी ओलंपिक खेल Player List, खेल सूची

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel – जैसा की आप सभी को पता है कि राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था जिसमें राज्य के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था अभूतपूर्व सफलता के बाद राजस्थान सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के बाद अब शहरों में भी इन खेलों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। और बताया गया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 30 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तर्ज पर मुख्यमंत्री द्वारा शहरी क्षेत्र में 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन किया जाएगा। राज्य के जो भी शहरी क्षेत्र में रहने वाले इच्छुक खिलाड़ी इस ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना चाहते हैं। सभी को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल को विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Rajiv

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024

राज्य के खिलाड़ियों को प्रदर्शित करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करने की घोषणा की गई है। राजस्थान शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जनवरी से शुभारंभ किया जाएगा। जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा तैयारी आरंभ कर दी गई है। खेल प्रतिस्पर्धा के लिए राज्य के बच्चों से लेकर 100 साल के बुजुर्ग हिस्सा ले सकते हैंं। और अपने खेल का प्रदर्शन कर सकते हैंं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और खेल मंत्री अशोक चांदना वार्ड और निकाय स्तर पर शहरी खेलों की शुरुआत की जाएगी। जिसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। राज्य के इच्छुक खिलाड़ी रियो ओलंपिक खेल के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं। सरकार द्वारा 21 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आपको बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। राज्य का कोई भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajolympic.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

खेलो इंडिया यूथ गेम

02nd August Update – 05 अगस्त 2023 को राजस्थान में रचा जाएगा एक नया इतिहास

राजस्थान सरकार द्वारा 5 अगस्त 2023 को एक नया इतिहास रचा जाएगा क्योंकि

  • राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल जिसमें राज्य के 11252 ग्राम पंचायतों एवं 538 नगरीय निकायों में एक साथ खेल शुरू होंगे।
  • इस खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 10 वर्ष से लेकर 82 वर्ष की आयु तक के 58.51 लाख प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
  • कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी का आयोजन इन खेलों में होगा।
  • खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल देश का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
  • राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागी को टी-शर्ट दी जाएगी।
  • ट्रेक शूट, मेडल एवं पारितोषिक विजेताओं को दिए जाएंगे। साथ ही संविदा भर्तियों में भी प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इन खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतर कोचिंग में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा जिससे आगे चलकर खिलाड़ी एशियन गेम्स कॉमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन कर सकेंगे।

5 अगस्त 2023 को राजस्थान में एक नया इतिहास रचा जाएगा क्योंकि-

➡️ प्रदेश के 11,252 ग्राम पंचायतों एवं 538 नगरीय निकायों में एक साथ राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल शुरू होंगे।

➡️ इन खेलों के लिए 10 वर्ष से लेकर 82 वर्ष की आयु तक के 58.51 लाख प्रतिभागी ने रजिस्ट्रेशन…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 2, 2023

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel
शुरू किया गया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के खिलाड़ी
उद्देश्य राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना
खेल आरंभ की तिथि 26 जनवरी 2023
राज्य राजस्थान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट rajolympic.rajasthan.gov.in

Rajasthan Urban Olympic Khel का उद्देश्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। ताकि राज्य के खिलाड़ियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा सके। राज्य में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आरंभ किया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में कोई भी, किसी भी उम्र का नागरिक भाग ले सकता है। और अपने अंदर की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर सकता है।

राज्य का एकमात्र लक्ष्य नगर पालिका और नगर परिषद स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने के लिए वार्ड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन करना है। राजस्थान के विभिन्न निकायों में शहरी ओलंपिक खेलों के लिए टीमें तैयार की जा रही है। जो खेल प्रतिभाओं में भाग लेकर अपने खेलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी। अधिक से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जज्बे और उत्साह को दुनिया के सामने प्रदर्शित कर सकेंगे।

Rajasthan Berojgari Bhatta

राजस्थान के 240 निकायों में होगा खेलों का आयोजन

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 का आरंभ राजस्थान सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर किया जाएगा। राजस्थान के सभी निकायों में खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी 240 निकायों में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन 240 निकायों में से 10 नगर निगम सम्मिलित किए जाएंगे। और 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिका शामिल होगी। इसके लिए राज्य में निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है। नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तरीय में खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ 26 से 31 जनवरी तक किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आरंभ 13 से 16 फरवरी तक होगा। अंत में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक होना निर्धारित किया गया है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य के खिलाड़ी अपने खेल को राज्य के सामने प्रदर्शित कर सकते हैंं।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में 26 जनवरी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का आयोजन किया जाएगा।
  • राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल वार्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में 7 खेलों को आयोजित किया जाएगा।
  • बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी टेनिस बॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक (100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर) आदि खेलों का आयोजन होगा। साथ ही बालिका वर्ग में खो-खो के मुकाबले होंगे।
  • इस खेल प्रतियोगिता में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर 100 साल तक के बुजुर्ग हिस्सा ले सकते हैंं।
  • राज्य का कोई भी नागरिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आप को प्रदर्शित कर सकता है।
  • इन खेल प्रतियोगिता में केवल नगरी क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
  • राज्य के सभी 240 निकायों में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
  • इन 240 निकायों में से 10 नगर निगम सम्मिलित किए जाएंगे। और 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिका शामिल होगी। इसके लिए राज्य में निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है।
  • खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
  • राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 में 7 खेलों का होगा आयोजन

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 में राज्य सरकार द्वारा 7 खेलों का आयोजन किया जाएगा। जबकि ग्रामीण ओलंपिक खेलों में इस योजना के तहत छह खेल शामिल किए गए थे। राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल लिस्ट में शामिल खेलों के नाम निम्नलिखित है।

  1. फुटबॉल
  2. वॉली बॉल
  3. कबड्डी
  4. बास्केट बॉल
  5. टेनिस बॉल क्रिकेट
  6. खो-खो (केवल बालिका वर्ग)
  7. एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)
Rajiv

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के लिए पात्रता

  • राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2024 में शामिल होने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले खिलाड़ी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • राज्य का किसी भी वर्ग का उम्मीदवार इस खेल प्रतिस्पर्धा के लिए पात्र होगा।
  • स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर 100 साल के बूढ़े भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं।
  • इन खेलों में भाग लेने के लिए सरकार द्वारा कोई सीमा निश्चित नहीं की गई है।

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Rajiv
  • होम पेज पर आपको राजस्थान शहरी ओलंपिक खेल Player Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर खिलाड़ी पंजीकरण का प्रकार व्यक्तिगत/सामूहिक पूछा जाएगा।
राजीव
  • अब आपको दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जन आधार सदस्यों की लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए Registration Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको फोन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जैसे खिलाड़ी का नाम, खेल का नाम, जिला का नाम, ग्राम पंचायत, आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पता आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।