मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2024 चेक कैसे करें। MP NREGA Job Card List

NREGA Job Card List MP – महात्मा गांधी रोजगार गारंटी हेतु मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक विशेष सुविधा प्रदान की जाती हैं। जिसके तहत घर बैठे नागरिक अपना नाम नरेगा जॉब कार्ड न्यू लिस्ट में चेक कर सकते हैंं। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए वेब पोर्टल विकसित किया गया है। NREGA Job Card List MP में सभी जॉब कार्ड धारक अपना नाम चेक कर सकते हैंं। बिना किसी समस्या के इस पोर्टल की सहायता से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन सूची के अंतर्गत अपना नाम देख कर सकते हैंं। आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश में अपना नाम देख सके और नरेगा योजना से संबंधित सेवाएं प्राप्त कर सके। आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

 NREGA

NREGA Job Card List MP 2024

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी एक्ट 2005 अथवा नरेगा योजना वर्तमान में देश के सभी राज्यों में लागू है। मध्य प्रदेश राज्य में बड़ी संख्या में गरीब परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण लोगों को स्थानीय स्तर पर साल में न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है। मनरेगा योजना के माध्यम से नागरिकों को अपने घर के आस-पास से रोजगार उपलब्ध हो जाता है। जिसकी वजह से उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए पलायन नहीं करना पड़ता। इस योजना को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नरेगा योजना को संचालित किया जाता है। नरेगा योजना पोर्टल पर जाकर नरेगा योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। NREGA Job Card List MP में श्रमिक अपना नाम घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैंं।

MGNREGA Works List

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम NREGA Job Card List MP
मंत्रालय ग्रामीण विभाग सरकार मंत्रालय
लाभार्थी ग्रामीण एवं शहर के निवासी
उद्देश्य गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
साल 2024
अधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/

NREGA Job Card List MP Online Check

राज्य के उन सभी श्रमिक नागरिकों के नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश में शामिल किए गए हैं जिनके द्वारा जॉब कार्ड हेतु आवेदन किया गया है। जो श्रमिक महात्मा गांधी रोजगार के तहत पंजीकृत किए गए हैं। मध्य प्रदेश के सभी श्रमिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए मनरेगा से संबंधित सभी सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध किया गया है। राज्य के सभी श्रमिक सेवाओं का लाभ नरेगा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं। श्रमिकों को जॉब कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी हेतु किसी भी विभाग में जान की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे नागरिक अपनी जॉब कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

NREGA Payment List

नरेगा योजना की विशेषता एवं लाभ

  • नरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध आसानी से प्राप्त हो जाता है।
  • गांव में ही रोजगार प्राप्त होने से नरेगा जॉब कार्ड धारक अपने परिवार की आजीविका को उचित ढंग से चला सकते हैंं।
  • सभी कार्ड धारकों को नरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से प्रतिवर्ष 100 दिन तक का रोजगार प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी सभी पात्र नागरिक प्राप्त कर सकते हैंं।
  • ग्रामीण क्षेत्र से शहरों की ओर रोजगार के लिए पलायन में काफी कमी आई है। क्योंकि नरेगा योजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो जाता है।
  • मध्य प्रदेश के गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार की सुविधा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
  • राज्य के नागरिकों को ग्रामीण क्षेत्र में ही अपनी सुविधा के अनुसार रोजगार उपलब्ध हो जाता है।
  • नरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो रहा है और साथ ही बेरोजगार नागरिकों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। जिसके द्वारा किए जाने वाले काम से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में वृद्धि हो रही है।

मध्य प्रदेश के जिलों की लिस्ट जिनकी जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है-

Agar Malwa (आगर मालवा) Khargone (खरगौन)
Alirajpur (अलीराजपुर) Mandla (मंडला)
Anuppur (अनूपपुर) Mandsaur (मंदसौर)
Ashok Nagar (अशोकनगर) Morena (मुरैना)
Balaghat (बालाघाट) Narsinghpur (नरसिंहपुर)
Barwani (बड़वानी) Neemuch (नीमच)
Betul (बैतूल) Niwari (निवाड़ी)
Bhind (भिण्‍ड) Panna (पन्ना)
Bhopal (भोपाल) Raisen (रायसेन)
Burhanpur (बुरहानपुर) Rajgarh (राजगढ़)
Chhatarpur (छतरपुर) Ratlam (रतलाम)
Chhindwara (छिंदवाड़ा) Rewa (रीवा)
Damoh (दमोह) Sagar (सागर)
Datia (दतिया) Satna (सतना)
Dewas (देवास) Sehore (सीहोर)
Dhar (धार) Seoni (सिवनी)
Dindori (डिंडौरी) Shahdol (शहडोल)
Guna (गुना) Shajapur (शाजापुर)
Gwalior (ग्वालियर) Sheopur (श्योपुर)
Harda (हरदा) Shivpuri (शिवपुरी)
Hoshangabad (होशंगाबाद) Sidhi (सीधी)
Indore (इंदौर) Singrouli (सिंगरौली)
Jabalpur (जबलपुर) Tikamgarh (टीकमगढ़)
Jhabua (झाबुआ) Ujjain (उज्जैन)
Katni (कटनी) Umaria (उमरिया)
Khandwa (खण्‍डवा) Vidisha (विदिशा)

NREGA Job Card List MP 2024 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Ministry Of Rural Development Government Of India की अधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे Reports के सेक्शन में Job Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
नरेगा
  • जॉब कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने सभी राज्यों की सूची आ जाएगी। जिनमें से आपको मध्यप्रदेश राज्य पर क्लिक करना होगा।
NREGA
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे फाइनेंशियल ईयर, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और पंचायत आदि दर्ज करना होगा।
NREGA
  • अब आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने जॉब कार्ड की सूची आ जाएगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम, जॉब कार्ड नंबर द्वारा अपने कार्ड का चुनाव कर सकते हैंं।
NREGA
  • आपको अपने नाम के सामने दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका जॉब कार्ड पेज खुल जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश में अपना नाम चेक कर सकते हैंं।
  • अगर आप चाहे तो अपनी सुविधा के लिए इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैंं।