मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2024 – आवेदन फॉर्म, उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को हरित राज्य बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं इसी दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना है। इस योजना के माध्यम से वृक्ष लगाने वाले लोगों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे लाभार्थी आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और ज्यादा से ज्यादा लोग पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगे। कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कौन होगा पात्र इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के बारे में।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि कोई भी मनरेगा योजना का लाभार्थी अपनी निजी भूमि पर वृक्षारोपण करता है तो उसे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लाभार्थी को अपनी निजी भूमि पर कम से कम 200 पौधे लगाने होंगे। अगर लाभार्थी अपने निजी भूमि पर 200 वृक्षों का पौधारोपण कर लेता है तो उसे सरकार द्वारा 3 वर्ष में 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सकेगी और राज्य को हरित राज्य बनाने में सहयोग मिलेगा। कृषक वृक्ष धन योजना के तहत छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana
शुरू की गई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ 50,000 रुपए
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य को हरित बनाने के लिए पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस के माध्यम से लोगों को अपनी जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और उनका संरक्षण करने पर 50,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की जा सके और जिससे उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके लिए सरकार द्वारा हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को वृक्षारोपण का महत्व समझाया जाता है। ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में लोगों का योगदान दिया जा सके।

15 अगस्त को लगाए जाएंगे 50 लाख पौधे

22 जुलाई को आयोजित होने वाले वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी गांव में कम से कम 1000 पौधे लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश के सभी गांवों को हरित राज्य बनाने में सहयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भी दी है कि आने वाले 15 अगस्त के दिन उत्तर प्रदेश में 5000000 पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए एक मुहिम भी चलाई जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

उत्तर प्रदेश कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लगाए जाने वाले पौधों की सूची

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु उम्मीदवार को अपनी जमीन पर कौन-कौन से पौधे लगाने होंगे इनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • नींबू
  • चीकू
  • आंवला
  • आम
  • कटहल
  • बांस
  • अमरुद
  • नीम
  • बबूल
  • कदम
  • शीशम
  • यूकेलिप्स
  • सागोन

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लाभार्थी को 3 वर्ष में अधिकतम 300 पौधे लगाने होंगे।
  • पौधों के बीच 2 से 3 मीटर का अंतर होना चाहिए।
  • मनरेगा में वन विभाग की दरों के अनुसार पौधों की लागत निर्धारित होगी।
  • इस योजना की कार्यदाई संस्था के रूप में वन विभाग काम करेगा।
  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के अंतर्गत पौधे वन विभाग उद्यान विभाग की पौधशाला से लिए जाएंगे।
  • पौधों की सुरक्षा का दायित्व संबंधित खेत स्वामी का होगा।

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana को राज्य के आम लोगों एवं किसानों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश के किसानों एवं उन लोगों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जिनके पास खुद की जमीन होगी।
  • इस योजना के तहत अच्छी गुणवत्ता वाले छायादार, फलदार तथा औषधी वृक्ष, बांस एवं वृक्ष बहुवर्षीय पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। जिनका चयन आप अपने हिसाब से कर सकेंगे।
  • ऐसे स्थानों पर जहां पानी का स्तर कम है या वह डाक जोन में है तो ऐसी जगह पर जल संचयन करने वाले पौधे लगाए जाएंगे।
  • Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के अंतर्गत किसानों एवं राज्य के अन्य नागरिकों को मनरेगा के तहत पौधों का रखरखाव करने के लिए 3 वर्ष तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • किसान इन पेड़ों की कटाई करके वित्तीय सहायता भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • लाभार्थी को कम से कम 200 पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण करने पर ही 50,000 रुपए का लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि का वितरण लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा।
  • यह योजना राज्य के किसानों को अपनी निजी भूमि पर पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
  • पात्र किसानों का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य ब्लॉक स्तर से शुरू किया गया है।
  • Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का लाभ प्राप्त कर किसानों की आय दुगनी हो सकेगी।
  • पात्र लाभार्थी कृषक वृक्ष धन योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मनरेगा के तहत जॉब कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान के नाम पर भूमि होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदक को कम से कम अपनी जमीन पर 200 पौधे लगाना जरूरी है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में जमा की जाएगी इसलिए आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

पारदर्शी किसान सेवा योजना

मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक ऑफिस जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वही जमा कर देना होगा जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • फॉर्म जमा होने के बाद आप के दस्तावेजों की जांच की जाएगी सही पाए जाने पर आपको इस योजना का लाभ प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना उत्तर प्रदेश के तहत आवेदन कर सकते हैंं।

FAQs

Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana किस राज्य में शुरू की गई है? मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना के अंतर्गत कितने वृक्ष लगाने पर लाभ मिलेगा? Mukhyamantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के अंतर्गत कम से कम 200 पौधे लगाने पर लाभ मिलेगा। Mukhymantri Krishak Vriksh Dhan Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी? मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।